Jio Independence Day offer; अगले रिचार्ज का समय आने से पहले ज़रूर जानें इस ऑफर के बारे में, जिसमें मिल सकते हैं 3,000 रूपए तक के लाभ

Jio Independence Day offer: इस एनुअल प्रीपेड प्लान ऑफर के साथ आपको मिलेंगे 3,000 रूपए तक के ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने नया Independence Day offer लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी द्वारा 3,000 रूपए तक के लाभ या ऑफर Jio यूज़र को मिलेंगे। ये ऑफर केवल एक साल की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान पर ही लागू है। कंपनी का ये ऑफर उपयोगकर्ताओं के लिए अभी से Jio ऐप पर उपलब्ध है। अगर आपका अगला रिचार्ज का समय आ गया है, तो एक बार इस प्रीपेड प्लान और Jio Independence Day offer के बारे में पहले जान लें। कंपनी इस ऑफर को केवल एक ही प्लान के साथ दे रही है, जिसकी अवधि 365 दिन यानि पूरे एक साल की है और इसकी कीमत 2,999 रूपए है। इस प्लान के साथ आपको अब 3,000 रूपए के ऑफर और भी मिल सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे।

ये पढ़ें: Jio यूज़र कैसे सेट करें Jio कॉलर ट्यून – ये हैं 3 सबसे आसान तरीके

नए Jio ऑफर में कैसे पाएं 3,000 रूपए तक के लाभ

Jio का एक साल का प्रीपेड प्लान जिसकी कीमत 2,999 रूपए है, उसके साथ ही ये ऑफर लागू है। इस प्लान में रोज़ 2.5GB हाई-स्पीड डाटा, 100 SMS प्रतिदिन, और अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलती है। साथ ही इसमें आपको पूरे एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी कीमत 499 रूपए है।

लेकिन अब इस 2,999 रूपए के प्लान में इन सभी सेवाओं के साथ Jio Independence offer के चलते आपको और 75GB हाई-स्पीड डाटा, Ajio का 750 रूपए का कूपन, Netmeds और Ixigo के भी 750-750 रूपए के कूपन मिलने वाले हैं। आपको बता दें कि Ajio फैशन, कॉस्मेटिक्स, एक्सेसरी इत्यादि के लिए ई-कॉमर्स साइट है, Netmeds ऑनलाइन फार्मेसी और Ixigo ट्रेवल के लिए इस्तेमाल की जाने वाली साइट है।

Reliance Jio का ये नया Independence day offer काफी अच्छा है। हालांकि कंपनी के 2,545 और 2,879 रूपए के प्रीपेड प्लान भी मौजूद हैं, लेकिन उनमें 1.5GB और 2GB प्रतिदिन डाटा मिलता है। साथ ही ये नया ऑफर इन प्लानों के साथ लागू नहीं होता।

तो कुल मिलाकर अगर आप इस नए ऑफर के बिना भी देखें, तो Jio का 2,999 रूपए का प्रीपेड प्लान ही सबसे बेहतर है। और अब इसे नए Jio Independence day offer के साथ लेते हैं, तो ये और भी फायदेमंद है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageVi और Jio Diwali ऑफरों का जल्दी उठाएं लाभ; सभी पर डेली डाटा के अलावा मिल रहा है 75GB एक्स्ट्रा डाटा

अगर आप भी Jio या Vodafone के कस्टमर हैं, तो आपको ये ज़रूर जानना चाहिए कि Vodafone Idea (Vi) और Jio ने दिवाली पर स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं और ये अब भी आप खरीद सकते हैं। इनमें से ज़्यादातर एक साल की अवधि के साथ मिलेंगे और सभी में डाटा रोलओवर की सुविधा …

ImageReliance Jio ने ग्राहकों के लिए पेश किया 1 रूपए का प्लान; आखिर क्या है इस प्लान में?

एक तरफ सभी टेलीकॉम ऑपरेटर अपने टैरिफ प्लानों की कीमतों में इज़ाफ़ा कर रहे हैं। Airtel, Vi हों या फिर Jio, सभी ने प्लानों की कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी की है। ऐसे में क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई टैरिफ प्लान एक रूपए का भी होगा। जहां 75 रूपए का प्लान 99 …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageAmazon Sale में ₹35,000 तक की छूट, Nothing Phone 3 समेत इन 7 फोनों पर है आकर्षक ऑफर

Amazon Great Summer Sale 2026 में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई अच्छे मौके दिख रहे हैं। अगर आप काफी समय से नया फोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह सेल आपके लिए काम की हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.