सस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • 2026 की पहली छमाही में भारत में स्मार्टफोन के दाम औसतन 16% बढ़े हैं।
  • ₹10,000 से कम वाले फोनों के शिपमेंट 65% तक गिर गए हैं।
  • ₹20,000 से ऊपर वाले फोनों की बिक्री इसके उलट बढ़ी है।

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए हैं। रिपोर्ट इसकी वजह मेमोरी चिप्स के बढ़ते दाम और कमज़ोर रुपये को बताती है, जिनके कारण फोन के ज़रूरी कंपोनेंट्स का आयात पहले से महंगा हो गया है।

इसका असर सीधे बिक्री पर दिखा है। दाम बढ़ने के साथ इस सेगमेंट के शिपमेंट पिछले साल के मुकाबले 65% तक गिर गए हैं। आइये जानते हैं कि किस बजट के फोन कितने महंगे हुए हैं (Smartphone Price Hike India 2026) और किस बजट में अब भी फोन बिक रहे हैं।

ImageCredit: Counterpoint

ये पढ़ें: Ai+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

किस बजट के फोन कितने महंगे हुए

Counterpoint के आंकड़ों में दाम इस तरह बढ़े हैं:

  • ₹10,000 से कम वाले फोन: औसतन 32% तक महंगे
  • पूरा स्मार्टफोन बाज़ार: औसतन 16% महंगा
  • अप्रैल से जून 2026 की औसत कीमत: $318, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है

यानी पूरे बाज़ार के मुकाबले सबसे सस्ते फोन लगभग दोगुनी रफ्तार से महंगे हुए हैं।

किस बजट में कितने फोन बिके

बजटशिपमेंट में बदलाव (पहली छमाही 2026)
₹10,000 से कम65% तक गिरावट
₹10,000 से ₹15,00020% गिरावट
₹20,000 से ऊपरबढ़ोतरी

₹10,000 से ₹15,000 वाला सेगमेंट अब तक भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करता आया है। इसके बावजूद यहां भी शिपमेंट 20% कम हुए हैं। वहीँ दूसरी तरफ ₹20,000 से ऊपर वाले फोनों की बिक्री बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार इसके पीछे एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI हैं, जिनकी मदद से आप महंगा फोन भी आसान किस्तों में खरीद पा रहे हैं।

OnePlus ने सबसे कम दाम बढ़ाए

ज़्यादातर कंपनियों ने बढ़ी हुई लागत का बोझ सीधे ग्राहकों पर डाला है, लेकिन OnePlus इसमें अलग रही। Counterpoint के अनुसार कंपनी ने अपने फोनों के दाम औसतन करीब 8% ही बढ़ाए हैं। इसके अलावा उसकी सबसे बड़ी एक बार की बढ़ोतरी भी 12% की रही है। यानी पूरे बाज़ार के 16% औसत के मुकाबले OnePlus ने लगभग आधे ही दाम बढ़ाए हैं।

ये पढ़ें: एक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing के पहले AI डिवाइस की पहली झलक! स्क्रीन नहीं, बस दो LED और एक बटन

एक नज़र में : Carl Pei की कंपनी Nothing ने मंगलवार को अपने पहले AI-नेटिव डिवाइस का टीज़र जारी किया, जो बातचीत के लिए बना है और आपकी आवाज़ से चलेगा। इस टीज़र ने मेरी दुखती रग छू ली है। दरअसल दिमाग में चलती लगातार बातचीत के कारण मैं जितना मानना चाहूँ, उससे ज़्यादा बार …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageफेस्टिव सीज़न में चाहिए अच्छी फोटो? 30 हज़ार से कम के ये 5 कैमरा फोन और इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका

एक नज़र में : त्योहारों के इस सीज़न में फोन का कैमरा सबसे ज़्यादा कम रोशनी में काम करता है, चाहे शाम की पूजा हो, घर की झालरें हों या देर रात तक चलने वाले मेल-मिलाप, और ऐसी रोशनी में फोटो साफ आएगी या नहीं, ये मेगापिक्सल से ज़्यादा OIS और सही लेंस तय करते …

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products