OnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • OnePlus 16 भारत में ₹1.3 लाख से ₹1.4 लाख में आ सकता है, लेकिन चीन में ये करीब ₹86,000 से शुरू होता है।
  • चीनी मॉडल में 9,000mAh बैटरी और 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • वहीँ OnePlus 16R की कीमत ₹70,000 से ₹75,000 के बीच बताई जा रही है।

OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन चीन जितना सस्ता शायद नहीं रहेगा, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दाम इस साल ज़्यादातर फोनों को महंगा कर चुके हैं।

लीक हुई कीमत सही निकली, तो भारत में OnePlus 16 के लिए आपको OnePlus 15 से करीब ₹44,000 से ₹54,000 ज़्यादा देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में आपको कौन से स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

लीक में कीमत क्या बताई गई है

टिपस्टर देबायन रॉय के अनुसार भारत में दोनों की कीमत ये हो सकती है –

  • OnePlus 16: ₹1.3 लाख से ₹1.4 लाख (OnePlus 15 ₹85,999 में आया था)
  • OnePlus 16R: ₹70,000 से ₹75,000 (OnePlus 15R ₹47,999 में आया था)

दोनों में क्या मिलेगा

स्पेसिफिकेशनOnePlus 16 (चीनी मॉडल)OnePlus 16R (लीक)
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Extreme Gen 6Snapdragon 8 Elite Gen 5
बैटरी9,000mAh, 100W चार्जिंग7,500mAh से 9,000mAh के बीच
रियर कैमरा200MP + 50MP 3x टेलीफोटो + 50MP अल्ट्रा-वाइड200MP + 50MP पेरिस्कोप या तीन 50MP कैमरे

OnePlus 15R में टेलीफोटो कैमरा नहीं था, इसलिए 16R में ये आता है तो बड़ा बदलाव होगा।

हालांकि ये सारी जानकारी अभी लीक है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: OnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

ImageiQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

एक नज़र में : iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products