OPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • OPPO F35 Pro की शुरूआती कीमत ₹45,999 है।
  • इसकी सेल 11 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • इसमें Dimensity 7360 Max चिपसेट और 8,000mAh बैटरी मिलती है।

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का 8GB रैम वाला मॉडल अब सीधे ₹49,999 पर पहुंच गया है। दरअसल मेमोरी चिप्स महंगी होने से इस साल लगभग हर कंपनी के फोनों के दाम बढ़े हैं, और पुराना F33 Pro भी अब Amazon पर ₹39,999 में बिक रहा है।

हालांकि इस बार कंपनी ने सिर्फ दाम ही नहीं बढ़ाया है, बल्कि हार्डवेयर भी एक लेवल ऊपर किया है। F35 Pro में आपको 1.5K 144Hz AMOLED स्क्रीन और 80W चार्जिंग वाली 8,000mAh बैटरी जैसे फीचर मिलते हैं। आइये जानते हैं कि इन बढ़े दामों में आपको क्या नया मिला है।

ये पढ़ें: Oppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

कीमत और सेल

ये फोन तीन, सनराइज़ ऑरेंज (Sunrise Orange), वेव ब्लू (Wave Blue) और ट्वाइलाइट ब्राउन (Twilight Brown) रंगों में आया है और आप इसे 11 अक्टूबर से Flipkart, Amazon, OPPO स्टोर और ऑफलाइन स्टोरों से खरीद सकते हैं।

  • 6GB + 128GB: ₹45,999
  • 8GB + 128GB: ₹49,999 (F33 Pro से ₹12,000 ज़्यादा)
  • 8GB + 256GB: ₹54,999 (F33 Pro से ₹14,000 ज़्यादा)

अभी आपको इस पर ₹4,599 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी शुरूआती प्रभावी कीमत ₹41,400 रह जाती है।

OPPO F35 Pro में अलग क्या है

सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर में हुआ है। F33 Pro वाला Dimensity 6360 Max चिपसेट अब ₹38,999 वाले बेस F35 में दिया गया है। वहीँ F35 Pro में आपको Dimensity 7360 Max मिलता है। इसके अलावा स्टोरेज UFS 2.2 से बेहतर होकर UFS 3.1 हो गई है और 2MP डेप्थ सेंसर की जगह 8MP अल्ट्रावाइड लेंस आया है।

हालांकि ₹45,999 के फोन में भी कंपनी आपको बेस मॉडल में सिर्फ 6GB रैम दे रही है, जो निराशाजनक है। F33 Pro की शुरुआत भी 8GB रैम से होती थी।

साथ ही यही चिपसेट और 8,000mAh बैटरी 29 सितंबर को ₹29,999 में लॉन्च हुए OPPO K14 Plus में भी मिलती है। यानी ₹16,000 ज़्यादा देकर F35 Pro में आपको 45W की जगह 80W चार्जिंग, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

OPPO F35 Pro स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनOPPO F35 Pro
डिस्प्ले6.78-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7360 Max
रैम और स्टोरेज8GB तक LPDDR4X रैम, 256GB तक UFS 3.1
रियर कैमरा50MP प्राइमरी (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा50MP, 100° फील्ड ऑफ व्यू
वीडियोआगे और पीछे 4K तक
बैटरी8,000mAh, 80W चार्जिंग
मज़बूतीIP66, IP68, IP69 और IP69K

ये पढ़ें: 2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

ImageOPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: 144Hz AMOLED स्क्रीन या 4K सेल्फी कैमरा, आपके लिए क्या है बेहतर?

OPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: OPPO ने आज अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G पेश किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 8,000mAh बैटरी। आम तौर पर इतनी बड़ी बैटरी का मतलब होता है एक भारी फोन, लेकिन कंपनी ने इसका वज़न 207 ग्राम ही रखा है। …

Image7000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ OPPO F33 सीरीज़ ने लॉन्च होते ही मचा दी हलचल

OPPO ने भारत में अपनी नई F33 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें कंपनी ने एक बार फिर उसी फॉर्मूला पर भरोसा किया है जो यूज़र्स को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है—स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो और साथ ही लंबे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products