Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Galaxy F70 5G में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिस पर Corning Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन मिलती है।
  • इसका 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है, जिसे Samsung ‘No Shake Cam’ कहती है।
  • फोन में Exynos 1330 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी है, हालांकि चार्जर आपको अलग से खरीदना पड़ सकता है।

Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद आप इसे ₹17,999 की शुरूआती प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं।

वैरिएंटकीमत
4GB + 128GB₹19,999
6GB + 128GB₹22,999

इसकी पहली सेल 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे Flipkart और Samsung की वेबसाइट पर शुरू होगी। आइये इसके स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

Samsung Galaxy F70 5G स्पेसिफिकेशन

Galaxy F70 5G में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जो वॉटरड्रॉप नॉच और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। ज़्यादातर लिस्टिंग में इसका रिफ्रेश रेट 90Hz बताया गया है। ये फोन 7.5mm पतला है और इसका वज़न करीब 192 ग्राम है। साथ ही इसे धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली है, वहीं सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Samsung Galaxy F70 5G का डिज़ाइन और डिस्प्ले

परफॉरमेंस के लिए इसमें Samsung का Exynos 1330 चिपसेट है, जिसके साथ 4GB या 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। आप microSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ा भी सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

Samsung Galaxy F70 5G के फीचर

फोटोग्राफी के लिए, इसके पीछे OIS वाला 50MP प्राइमरी सेंसर है, जिसे Samsung ‘No Shake Cam’ कहती है। इसके साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर भी हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy F70 5G के दोनों रंग

फोन में 5,000mAh बैटरी दी गयी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ आती है। हालांकि Samsung चार्जर अलग से बेचती है, इसलिए अगर आपके पास कम्पैटिबल अडैप्टर नहीं है, तो आपको इसे खरीदना पड़ सकता है।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर में आपको Circle to Search, Google Gemini, Samsung Wallet, Quick Share, Voice Focus और Samsung Knox सिक्योरिटी जैसे फीचर मिलते हैं। ये फोन विविड वायलेट (Vivid Violet) और बोल्ड ब्लैक (Bold Black) रंगों में आता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: ट्रैक्शन कंट्रोल या डुअल-चैनल ABS, कौन सी बाइक लें?

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: TVS ने 15 अक्टूबर को TVS Raider 125 के टॉप TFT DD और SXC DD वैरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल जोड़ दिया है, और कंपनी का दावा है कि Raider ये फीचर पाने वाली अपने सेगमेंट की पहली बाइक है। लेकिन लगभग इसी बजट में Hero की Xtreme 125R …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.