Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Samsung Galaxy F70 5G को Google Play Console की लिस्ट में SM-E176E मॉडल नंबर के साथ देखा गया और रिपोर्ट्स के अनुसार इसे BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।
  • इसका कोडनेम a17x है, जो Galaxy A17 5G का भी कोडनेम है, यानी ये उसी फोन का नया नाम हो सकता है।
  • ऐसा हुआ तो आपको इसमें Exynos 1330 चिपसेट, 90Hz Super AMOLED स्क्रीन और OIS वाला 50MP कैमरा मिल सकता है।

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में भारत आए Galaxy A17 5G का भी कोडनेम है। यानी Samsung इसी फोन को F-सीरीज़ के नए नाम के साथ दोबारा पेश कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इसे BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, ऐसे में ये फोन जल्द भारत में दस्तक दे सकता है। फरवरी में Galaxy F70e 5G और अगस्त में Galaxy F70 Pro 5G के बाद ये इस सीरीज़ का तीसरा फोन होगा। आइये जानते हैं कि इसमें आपको क्या-क्या मिल सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

image credit: the tech outlook

Galaxy F70 5G में क्या मिल सकता है

लिस्टिंग में फोन का कोई स्पेसिफिकेशन नहीं दिया गया है, लेकिन अगर इसमें A17 5G वाला ही हार्डवेयर हुआ, तो आपको ये फीचर मिल सकते हैं:

स्पेसिफिकेशनGalaxy A17 5G (संभावित F70 5G)
डिस्प्ले6.7-इंच Super AMOLED, 90Hz
प्रोसेसरExynos 1330
रैम और स्टोरेज8GB तक रैम, 256GB तक स्टोरेज
रियर कैमरा50MP प्राइमरी (OIS)
फ्रंट कैमरा13MP
बैटरी5,000mAh
सॉफ्टवेयरAndroid 15 पर One UI (लॉन्च के समय)

वहीँ इसी सीरीज़ के F70e 5G और F70 Pro 5G, दोनों में आपको 6,000mAh बैटरी मिलती है। यानी अगर F70 5G, A17 5G का ही नया रूप निकला, तो इसकी बैटरी अपनी सीरीज़ के दोनों फोनों से 1,000mAh छोटी होगी।

इन फोनों की मौजूदा कीमत

F70 5G से जुड़े तीनों फोन फिलहाल इन कीमतों पर लिस्टेड हैं:

  • Galaxy F70e 5G (4GB+128GB): ₹16,999
  • Galaxy A17 5G (6GB+128GB): ₹20,999
  • Galaxy F70 Pro 5G (6GB+128GB): ₹26,190

ये सारी जानकारी लिस्टिंग और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: सस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Discuss

Be the first to leave a comment.