Blinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Blinkit ने 11 शहरों में GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है।
  • इस डिब्बे में डिस्क नहीं, बल्कि PS5 पर रिडीम होने वाला कोड मिलेगा।
  • Blinkit पर सिर्फ PS5 वाला Standard Edition मिलेगा।

Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा खोलकर आप सीधे नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उसमें डिस्क नहीं, सिर्फ कोड है।

हालांकि कोड मिलते ही आप डाउनलोड शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि GTA 6 आपके शहर में मिलेगा या नहीं।

ये पढ़ें: 19 नवंबर को भारत में UK से साढ़े 5 घंटे पहले खुलेगी Vice City, आपके PS5 में इतनी जगह लेगा GTA 6

Blinkit ऐप पर GTA 6 के PS5 डिब्बे की लिस्टिंग, जिस पर डिजिटल कोड इन बॉक्स और नो डिस्क लिखा है

GTA 6 Blinkit पर किन शहरों में मिलेगा

ये इन शहरों के कुछ इलाकों में मिल रहा है –

  • दिल्ली-NCR: दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाज़ियाबाद और नोएडा
  • दक्षिण भारत: बेंगलुरु और हैदराबाद
  • पश्चिम और पूर्व: मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता

कंपनी 19 नवंबर तक और शहर जोड़ेगी, हालांकि कई इलाकों में ये अभी आउट ऑफ स्टॉक है।

एडिशन और कीमत

एडिशनकीमतकहां मिलेगा
Standard Edition₹5,999Blinkit और ऑनलाइन स्टोर
Ultimate Edition₹7,499सिर्फ ऑनलाइन स्टोर पर डिजिटल

वहीँ एक महीने का GTA+ आपको सिर्फ PlayStation Store से डिजिटल खरीद पर मिलेगा, Blinkit के डिब्बे पर नहीं।

PlayStation Store इंडिया पर Standard Edition की ₹5,999 कीमत

PS5 पर GTA 6 का कोड ऐसे करें रिडीम

  1. PlayStation Store खोलकर कंट्रोलर का ट्रायंगल बटन दबाएं।
  2. … (More) में जाकर Redeem Code चुनें।
  3. 12 अंकों वाला कोड डालकर Redeem और फिर Download दबाएं।

ये पढ़ें: BGMI 4.7 अपडेट 18 नवंबर को: जानें क्या नया मिलेगा, Samay Raina वाला इवेंट 9 दिसंबर से

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePanchayat Season 5 Release Date: देखने के लिए ये है सबसे सस्ता Prime प्लान

एक नज़र में : फुलेरा की पानी की टंकी पर सचिव जी, प्रह्लाद और विकास की शाम वाली बैठक देखने के लिए आपको अभी और रुकना होगा। Prime Video ने 15 नवंबर को बनराकस की फोटो वाली पोस्ट में बताया कि Panchayat Season 5 इस साल रिलीज़ नहीं होगा। लेकिन अगले ही दिन कंपनी ने …

Image19 नवंबर को भारत में UK से साढ़े 5 घंटे पहले खुलेगी Vice City, आपके PS5 में इतनी जगह लेगा GTA 6

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर की रात 12 बजे से PS5 पर खेलने के लिए खुल जाएगा, यानी आप UK के गेमर्स से साढ़े 5 घंटे पहले Vice City में पहुंच जाएंगे। PlayStation Store पर UK में इसका समय भारत के हिसाब से सुबह 5:30 बजे दिख रहा है, क्योंकि …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.