iPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Apple का सालाना iPhone इवेंट आज रात 10:30 बजे (भारतीय समय) से शुरू होगा।
  • लीक के अनुसार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, दोनों के दाम भारत में पिछली सीरीज़ से ऊपर जाएंगे।
  • दोनों मॉडलों में 2nm पर बना A20 Pro चिप, पहले से छोटा Dynamic Island और बेहतर वेपर चेंबर कूलिंग मिलने की चर्चा है।

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें लीक (iPhone 18 Pro India Price Leak) हो गई हैं, और वही आंकड़े हम आपके लिए लेकर आए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि 2nm चिप और मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों की चपेट में इस बार Apple भी आ गया है।

लीक के अनुसार iPhone 18 Pro भारत में ₹1,44,900 से शुरू हो सकता है, जो पिछले साल के iPhone 17 Pro से ठीक ₹10,000 ऊपर बैठता है। आइये जानते हैं कि लीक में दोनों फोनों की क्या कीमत बताई गई है और भारत में ये आपको कितने में मिल पाएंगे।

ये पढ़ें: Mac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

iPhone 18 Pro Price Leak

लीक में कीमत क्या बताई गई है

Mark Gurman ने X पर दावा किया है कि Apple अमेरिका में Pro मॉडल का दाम $100 तक बढ़ा सकती है। लीक में सामने आई कीमतें कुछ इस तरह हैं:

  • iPhone 18 Pro (भारत) – करीब ₹1,44,900 से शुरुआत
  • iPhone 18 Pro Max (भारत) – इससे ऊपर, कुछ लीक इसे ₹1.60 लाख के करीब बता रहे हैं
  • iPhone 18 Pro (अमेरिका) – करीब $1,199, हालांकि कुछ रिपोर्टों में ये $1,299 तक बताया जा रहा है
  • iPhone 18 Pro Max (अमेरिका) – $1,349 से $1,399 के बीच रहने की चर्चा है
मॉडलपिछले साल की कीमतलीक में इस बार
iPhone 18 Pro (भारत)₹1,34,900करीब ₹1,44,900
iPhone 18 Pro (अमेरिका)$1,099करीब $1,199

ये बढ़त अचानक लगाया गया अनुमान नहीं है। Apple इसी साल भारत में MacBook Air M5 का दाम ₹30,000 तक बढ़ा चुकी है, यानी कंपनी 2026 में ये रास्ता पहले ही अपना चुकी है। पक्का आंकड़ा आज रात कंपनी के मंच से ही सामने आएगा।

iPhone 18 Pro सीरीज़ में क्या मिलेगा

स्पेसिफिकेशनलीक में क्या बताया गया है
चिपसेटA20 Pro, 2nm प्रोसेस पर बना
डिस्प्ले6.9-इंच LTPO OLED, 120Hz ProMotion (Pro Max)
रैम12GB
रियर कैमरातीन 48MP सेंसर, Pro Max में वेरिएबल अपर्चर
फ्रंट कैमराकरीब 24MP
बैटरीकरीब 5,567mAh (Pro Max)
कूलिंगबेहतर वेपर चेंबर सिस्टम
डिज़ाइनपहले से छोटा Dynamic Island
कनेक्टिविटीApple का अपना C2 मॉडेम

इस बार का सबसे बड़ा बदलाव कैमरे में बताया जा रहा है। iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, यानी लेंस खुद तय करेगा कि कितनी रोशनी अंदर आए। कम रोशनी वाली शादी हो या तेज़ धूप, दोनों जगह आपको बैकग्राउंड के धुंधलेपन पर ज़्यादा कंट्रोल मिलेगा।

हालांकि ये कैमरा फिलहाल सिर्फ Pro Max के लिए बताया जा रहा है। यानी ₹1.44 लाख वाला Pro मॉडल लेने पर आपको इस साल का सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड नहीं मिलेगा, जो निराशाजनक है।

ये पढ़ें: पहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

डिज़ाइन में Apple पिछली सीरीज़ वाला रूप रख सकती है, लेकिन स्क्रीन के ऊपर बैठा Dynamic Island इस बार छोटा हो सकता है। Face ID के कुछ हिस्से डिस्प्ले के नीचे चले जाएंगे, जिससे आपको स्क्रीन पर थोड़ी और जगह मिलेगी।

कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी ये सारी जानकारी अभी लीक पर आधारित है, और इस पर Apple की मुहर लगनी बाकी है। पक्की जानकारी के लिए आपको आज रात तक इंतज़ार करना होगा, जब कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज़ के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone, नई Apple Watch और नए AirPods भी पेश कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageरेंज बढ़ी, रफ्तार घटी… Kinetic ने लॉन्च किया 132 किमी चलने वाला नया DX+

Kinetic DX की रेंज अब तक 105 किमी पर आकर रुक जाती थी, और यही इस स्कूटर की सबसे बड़ी शिकायत भी रही है। अब कंपनी ने इसी शिकायत को दूर करते हुए, नए Kinetic DX तथा DX+ पेश किए हैं, जिनमें बड़ी बैटरी हैं। लेकिन ज़्यादा रेंज के बदले आपको कुछ छोड़ना भी पड़ेगा, …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.