पहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए ये खबर सीधे उनके बजट से जुड़ी है।

ये पढ़ें: अब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

कीमत क्यों बढ़ेगी

दिलचस्प बात ये है कि इसकी सबसे बड़ी वजह Apple नहीं, बल्कि दुनियाभर में मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतें हैं। रिसर्च फर्म Counterpoint Research के अनुसार, iPhone 18 Pro Max को बनाने की लागत पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 300 डॉलर तक बढ़ सकती है। AI की बढ़ती मांग ने NAND फ्लैश स्टोरेज और DRAM (मेमोरी) की सप्लाई पर दबाव डाल दिया है, जिससे इनके दाम तेज़ी से चढ़े हैं। रिपोर्ट कहती है कि अकेले मेमोरी अब पूरे फोन के पुर्ज़ों में सबसे महंगी हिस्सेदारी बन चुकी है।

इसके अलावा फोन में नया A20 Pro चिप दिया जाएगा, जो TSMC की 2nm प्रोसेस पर बनेगा और ये पहले से महंगा पड़ेगा।

कितनी बढ़ सकती है कीमत

Counterpoint का अनुमान है कि Apple इस बार दाम औसतन करीब 200 डॉलर तक बढ़ा सकता है। हैरानी की बात ये है कि इतनी बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी का मुनाफा पिछले मॉडल से कम रह सकता है, क्योंकि लागत उससे भी ज़्यादा बढ़ी है। एक और रिसर्च फर्म IDC ने भी इसी तरह की बढ़ोतरी की आशंका जताई है।

भारत में क्या होगा असर

भारत में iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर फिलहाल सिर्फ अनुमान हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स इसकी शुरूआती कीमत 1.5 से 1.7 लाख रुपये के बीच बता रही हैं, जो कि iPhone 17 Pro Max (1,39,900) के मुकाबले में ज़्यादा हैं। लेकिन पक्की कीमत Apple के सितंबर 2026 इवेंट पर ही सामने आएगी।

ये पढ़ें: Moto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

iPhone 18 Pro Max: संभावित स्पेसिफिकेशन

विशेषतासंभावित जानकारी
डिस्प्ले6.9-इंच LTPO OLED, 120Hz ProMotion
प्रोसेसरApple A20 Pro (TSMC 2nm प्रोसेस)
रैम12GB तक
स्टोरेज256GB से 2TB तक
रियर कैमराट्रिपल 48MP सेटअप, प्राइमरी में वेरिएबल अपर्चर + पेरिस्कोप टेलीफोटो ज़ूम
फ्रंट कैमरा24MP (अभी के 18MP से अपग्रेड)
बैटरी~5,000mAh से ज़्यादा (लीक्स में करीब 5,200 से 5,500mAh)
डिज़ाइनछोटा Dynamic Island (अंडर-डिस्प्ले Face ID की चर्चा)
सॉफ़्टवेयरiOS 27 (संभावित)
संभावित लॉन्चसितंबर 2026

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageiPhone 18 Pro की टेस्टिंग शुरू, क्या Apple कैमरा गेम बदलने वाला है?

सितंबर अभी दूर है, लेकिन टेक दुनिया में iPhone 18 Pro की चर्चा ने पहले ही गर्मी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को प्रोडक्शन टेस्टिंग स्टेज में डाल दिया है। यानि कंपनी अब सिर्फ प्लानिंग नहीं, बल्कि असली तैयारी में जुट चुकी है। ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.