Samsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Samsung ने 11 अक्टूबर से Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम ₹2,000 बढ़ा दिए हैं।
  • F70 Pro और M47 का बेस वैरिएंट अब ₹37,999 का है, जो लॉन्च कीमत से ₹12,000 ज़्यादा है।
  • हालांकि सेल में दोनों अभी ₹26,999 में मिल रहे हैं।

Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के शेयर किए रिटेलर डॉक्यूमेंट के अनुसार नई कीमतें 11 अक्टूबर से लागू हैं। माना जा रहा है कि इसके पीछे भी मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत है, जिसने इस साल लगभग हर कंपनी के फोनों के दाम बढ़ा दिए हैं।

लेकिन यहाँ ये देखिए कि त्योहारों की सेल में यही F70 Pro अभी Flipkart पर ₹26,999 में मिल रहा है। आइये जानते हैं कि किस वैरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

किस फोन की कीमत कितनी बढ़ी

फोनवैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमत
F70 Pro / M476GB + 128GB₹35,999₹37,999
F70 Pro / M478GB + 128GB₹39,999₹41,999
F70 Pro / M478GB + 256GB₹44,999₹46,999
A276GB + 128GB₹33,999₹35,999
A278GB + 128GB₹40,999₹42,999
A278GB + 256GB₹45,499₹47,499
Samsung Galaxy F70 Pro 5G का आगे और पीछे का डिज़ाइन

M47 की कीमत ऐसे बढ़ी

  • 29 जून (लॉन्च): ₹25,999
  • जुलाई: ₹32,999
  • 9 सितंबर: ₹35,999
  • 11 अक्टूबर: ₹37,999
Samsung Galaxy A27 5G का आगे और पीछे का डिज़ाइन

इस पूरे दौर में फोन में एक भी बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल Amazon पर M47 ₹26,999 और A27 ₹31,490 में मिल रहा है, लेकिन सेल खत्म होने के बाद इन्हीं फोनों के लिए आपको ज़्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

ये पढ़ें: OPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.