vivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • vivo और iQOO ने 1 सितंबर से T5x और Z11x के दाम बढ़ा दिए हैं।
  • 6GB+128GB वैरिएंट अब ₹27,999 का हो गया है, जो पहले ₹24,999 में मिल रहा था।
  • 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत ₹30,999 से बढ़कर ₹34,999 पहुँच गई है।
  • 2026 में इन दोनों फोनों की कीमत कम से कम तीसरी बार बदली गई है।

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो गई हैं।

ये पढ़ें: Vivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम

vivo T5x और iQOO Z11x की नई कीमत

6GB+128GB वाला वैरिएंट अब आपको ₹27,999 में मिलेगा, जो इससे पहले ₹24,999 का था। वहीँ 8GB+256GB मॉडल ₹30,999 से बढ़कर ₹34,999 पर आ गया है।

₹4,000 की ये पूरी बढ़ोतरी टॉप-एंड वैरिएंट पर हुई है, वहीँ बेस मॉडल ₹3,000 महंगा हुआ है। इस साल T5x और Z11x के दाम कम से कम तीन बार बदले जा चुके हैं।

वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
6GB + 128GB₹24,999₹27,999₹3,000
8GB + 256GB₹30,999₹34,999₹4,000

2026 में रैम और स्टोरेज की बढ़ती लागत का असर स्मार्टफोन की कीमतों पर लगातार पड़ता रहा है, और बार-बार होने वाली इन बढ़ोतरी की वजह भी यही दिख रही है। vivo और iQOO ने इस ताज़ा बदलाव के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई है।

हार्डवेयर वही, कीमत ज़्यादा

हार्डवेयर के मामले में इन फोनों में कुछ भी नहीं बदला है। दोनों फोन अब भी MediaTek के Dimensity 7400 Turbo पर चलते हैं और इनमें 7,200mAh बैटरी के साथ 120Hz FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी रियर कैमरा मिलता है। बड़ी बैटरी अब भी इनकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है, खासकर ऐसे समय में जब इस सेगमेंट में 7,000mAh से ऊपर की बैटरियां आम होती जा रही हैं।

ये पढ़ें: iQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Imageमेमोरी चिप की मार, Lava और Vivo ने बढ़ा दिए इन फोनों के दाम, देखें पूरी लिस्ट

मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आपकी जेब तक पहुँच गया है। Realme, Oppo के बाद अब Lava और Vivo, दोनों ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। Lava के बजट फोन ₹500 से ₹1,000 तक महंगे हुए हैं, जबकि Vivo और इसके सब-ब्रांड iQOO के कुछ मॉडल्स …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products