Redmi Price Hike: बजट फोन ₹3,000 तक महंगे, पर Amazon पर एक मॉडल अब भी पुराने दाम से सस्ता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Redmi 17 5G की कीमत अब mi.com पर ₹25,999 हो गई है, जो पहले से ₹2,000 ज़्यादा है।
  • सबसे ज़्यादा ₹3,000 की बढ़ोतरी Redmi Note 17 पर हुई है, जिसका बेस मॉडल अब ₹30,999 का है।
  • Redmi 15A 5G का बेस मॉडल Amazon पर एक सेलर से अभी ₹15,254 में मिल रहा है, जो पुराने दाम से भी कम है।

Xiaomi ने भारत में Redmi के कई फोनों के दाम फिर बढ़ा दिए हैं (Redmi price hike), और mi.com पर Redmi 17 5G अब ₹25,999 से शुरू हो रहा है। यानी पिछले हफ्ते तक जो फोन आप ₹23,999 में कार्ट में डाल रहे थे, उसके लिए अब ₹2,000 ज़्यादा देने होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी वजह मेमोरी चिप्स की कमी है, जिसने इस साल ज़्यादातर कंपनियों के फोन महंगे किए हैं।

हालांकि Redmi 17 और Note 17 के दाम पहली बार बढ़े हैं, लेकिन ₹20,000 से कम वाले कुछ Redmi फोन इस साल तीसरी या चौथी बार महंगे हुए हैं। तो क्या अभी खरीद लें? इसका जवाब हर मॉडल के लिए अलग है।

ये पढ़ें: [Internal link: Lava फोन 15 नवंबर से महंगे]

Redmi Price Hike: पुराने और नए दाम

Redmi price hike के बाद mi.com पर Redmi 17 5G का नया दाम ₹25,999
mi.com पर Redmi 17 5G का नया दाम (स्क्रीनशॉट: mi.com)
फोन (बेस वैरिएंट)पहलेअब (mi.com)बढ़ोतरी
Redmi A7 (3GB+64GB)₹12,999₹14,999₹2,000
Redmi A7 Pro (4GB+64GB)₹13,999₹15,999₹2,000
Redmi 15A 5G (4GB+64GB)₹16,499₹18,499₹2,000
Redmi 17C 5G (4GB+128GB)₹20,999₹21,999₹1,000
Redmi 17 5G (6GB+128GB)₹23,999₹25,999₹2,000
Redmi Note 17 5G (6GB+128GB)₹27,999₹30,999₹3,000

बड़े वैरिएंट के नए दाम mi.com पर ये हैं:

  • Redmi 17 5G (8GB+128GB): ₹28,999
  • Redmi Note 17 5G (8GB+128GB): ₹33,999
  • Redmi 17C 5G (6GB+128GB): ₹24,999
  • Redmi 15A 5G (4GB+128GB): ₹20,499 और (6GB+128GB): ₹23,499

Redmi Price Hike के बाद अभी खरीदें या रुकें?

Redmi 15A 5G चाहिए, तो Amazon देखिए। वहां इसका 4GB+64GB मॉडल NOVUS RETAILS नाम का सेलर ₹15,254 में बेच रहा है, लेकिन सेलर का ये दाम कभी भी बदल सकता है।

Redmi 15A 5G की ऑफिशियल इमेज, तीन रंगों में
Redmi 15A 5G (इमेज: Xiaomi India)

Redmi 17 लेने से पहले Lava Virat Curve भी देख सकते हैं। ये Flipkart पर ₹23,999 में मिल रहा है और इसमें AMOLED स्क्रीन के साथ Dimensity 7100 प्रोसेसर है, वहीँ Redmi 17 में 720p वाली LCD स्क्रीन है। हालांकि 7,900mAh बैटरी के साथ Redmi 17, Lava की 6,000mAh बैटरी से आगे है। पूरी तुलना आप Lava Virat Curve vs Redmi 17 में देख सकते हैं।

Samsung भी महंगा? टिपस्टर संजू चौधरी के मुताबिक Galaxy M17 5G, M17e 5G और F70e 5G भी 15 नवंबर से ₹2,000 महंगे हो गए हैं। Samsung ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

A-सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन अब कितने का है?

₹14,999 वाला Redmi A7 अभी mi.com पर स्टॉक में नहीं है, इसलिए वहां सबसे सस्ता A7 Pro ₹15,999 का है।

क्या Amazon पर Redmi 17 पुराने दाम पर मिल रहा है?

नहीं, Amazon पर भी इसका सबसे कम दाम ₹25,999 ही दिख रहा है।

Redmi price hike के बाद दाम घटने का इंतज़ार करें?

15A 5G जैसे मॉडल इस साल कई बार महंगे हुए हैं, इसलिए जल्दी राहत की उम्मीद कम है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

एक नज़र में : iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। …

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

Image15 नवंबर से महंगे होंगे Lava के फोन: अभी खरीदें या रुकें?

एक नज़र में : Lava Price Hike: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से ₹3,000 तक महंगे होने वाले हैं, यानी पुरानी कीमत पर इन्हें खरीदने के लिए आपके पास अब चार दिन ही बचे हैं। कंपनी ने खुद ग्राहकों से कहा है कि बढ़ोतरी से पहले वे त्योहारों वाले ऑफर का फायदा उठा लें। लेकिन …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Discuss

Be the first to leave a comment.