Amazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • POCO X8 Pro का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट वाला 8GB + 256GB मॉडल सेल से पहले ₹39,999 पर लिस्ट था, और अब ICICI या Axis कार्ड के साथ Flipkart पर ₹33,999 में मिल रहा है।
  • POCO X8 Power में 10,000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग मिलती है, और सेल में ये अपनी ₹35,999 की लॉन्च कीमत से ₹5,000 नीचे Flipkart पर ₹30,999 में लिस्ट है।
  • Nothing Phone (4a) इस सूची का अकेला फोन है जिसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, और इसका 6GB वैरिएंट बैंक ऑफर के साथ ₹32,999 में पड़ता है।
  • Motorola Edge 70 Fusion आज Amazon पर ₹28,999 और Flipkart पर ₹30,999 में बिक रहा है, यानी सही साइट चुनने पर एक ही फोन पर आपके ₹2,000 बचते हैं।

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसका Dimensity 8500 Ultra चिपसेट वाला 8GB + 256GB मॉडल सेल से पहले ₹39,999 पर लिस्ट था, और अब बैंक ऑफर के साथ Flipkart पर ₹33,999 में मिल रहा है।

हालांकि इस बार हर डील उतनी सीधी नहीं है। कई फोनों की सबसे कम कीमत किसी एक बैंक के कार्ड पर ही मिलती है, और एक ही फोन दोनों साइटों पर अलग-अलग दाम पर बिक रहा है। इसलिए नीचे हर फोन के साथ आपको उसकी सेल कीमत, कार्ड ऑफर के बाद की कीमत और वो स्टोर भी मिलेगा, जहां वो सस्ता है।

आइये जानते हैं Amazon और Flipkart सेल में ₹35,000 से कम के बेस्ट फोन (Best Phones Under 35000) की सूची में कौन-कौन से फोन शामिल हैं।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

Amazon-Flipkart सेल में ₹35,000 से कम के बेस्ट फोन (Best Phones Under 35000)

  • POCO X8 Pro: ₹33,999 (Flipkart, बैंक ऑफर के साथ)
  • Motorola Edge 70 Fusion: ₹28,999 (Amazon)
  • iQOO Z11: करीब ₹31,750 (Amazon, कूपन और SBI ऑफर के साथ)
  • Nothing Phone (4a): ₹32,999 (Flipkart, बैंक ऑफर के साथ)
  • POCO X8 Power: ₹30,999 (Flipkart)

1. POCO X8 Pro

POCO X8 Pro 5G के काले, सफेद और हल्के हरे रंग वाले मॉडल

POCO X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो इस सूची के बाकी चारों फोनों के Snapdragon 7s Gen 4, Dimensity 7500 Turbo और Snapdragon 6 Gen 5 से एक लेवल ऊपर का चिप है। मतलब भारी गेम खेलने हों या एक साथ कई ऐप खुले रखने हों, इस सूची में आपको इससे ज़्यादा परफॉरमेंस वाला फोन नहीं मिलेगा।

इसके साथ इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गयी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीँ इसकी 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन इस सूची की सबसे छोटी स्क्रीन है, यानी जो लोग फोन एक हाथ से चलाना पसंद करते हैं, उनके लिए इसका साइज़ सबसे सही रहेगा। ध्यान रखें कि ये फोन अभी सिर्फ Flipkart पर मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशनPOCO X8 Pro
डिस्प्ले6.59-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरDimensity 8500 Ultra
रैम और स्टोरेज8GB + 256GB
कैमरा50MP (OIS) + 8MP, 20MP फ्रंट
बैटरी6,500mAh, 100W

कीमत:

  • 8GB + 256GB: ₹36,999 (Flipkart), ICICI या Axis कार्ड के साथ ₹33,999

किसके लिए नहीं: जो फोटोग्राफी को भी उतना ही ज़रूरी मानते हैं, क्योंकि 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ इसमें 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा ही मिलता है। बाकी चारों फोनों में आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

2. Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion का हल्के हरे रंग वाला बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल

जिन्हें अच्छी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और भरोसेमंद कैमरा, तीनों एक ही फोन में चाहिए, उनके लिए Motorola Edge 70 Fusion इस सेल की सबसे संतुलित डील है। इसमें 6.8-इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS वाला 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, और आप इससे 4K वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। साथ ही इसमें 7,000mAh की बैटरी मिलती है, और Motorola डिब्बे में ही 68W का चार्जर दे रही है। यानी नया फोन घर आते ही आपको तेज़ चार्जिंग के लिए अलग से चार्जर खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

स्पेसिफिकेशनMotorola Edge 70 Fusion
डिस्प्ले6.8-इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED, 144Hz
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 4, 8GB रैम
कैमरा50MP (OIS) + 13MP अल्ट्रा-वाइड, 32MP फ्रंट
बैटरी7,000mAh, 68W (चार्जर बॉक्स में)
बाकी फीचरNFC, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग

कीमत:

  • 8GB + 128GB: ₹28,999 (Amazon), ₹30,999 (Flipkart)
  • 12GB + 256GB: ₹34,999 (Flipkart)

Amazon पर SBI क्रेडिट कार्ड EMI से आपको ₹1,250 तक की छूट और मिलती है, वहीँ Flipkart Axis Bank कार्ड के साथ Flipkart पर इसकी कीमत ₹28,261 तक आ जाती है।

किसके लिए नहीं: जिन्हें फ्लैट स्क्रीन पसंद है, क्योंकि इस फोन की स्क्रीन चारों किनारों पर मुड़ी हुई है।

3. iQOO Z11

हमारे रिव्यू के दौरान iQOO Z11 का हल्के हरे रंग वाला बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल

iQOO Z11 इस सूची का अकेला फोन है जो सिर्फ Amazon पर मिल रहा है। इसमें Dimensity 7500 Turbo चिपसेट है, और कंपनी के अनुसार ये इस चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला फोन है। इसके 6GB + 128GB वैरिएंट पर Amazon ₹1,000 का कूपन और SBI कार्ड पर ₹2,250 तक की छूट दे रहा है, जिसके बाद ये आपको करीब ₹31,750 में पड़ेगा।

हमारे रिव्यू में 7,050mAh की बड़ी बैटरी के बावजूद ये फोन पतला और हाथ में आराम से आने वाला लगा। इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है, और धूल-पानी से बचाव के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है। यानी बारिश के अलावा ये फोन तेज़ दबाव वाली पानी की धार भी झेल सकता है।

स्पेसिफिकेशनiQOO Z11
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसरDimensity 7500 Turbo, 6GB रैम
कैमरा50MP (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड, 32MP फ्रंट
बैटरी7,050mAh, 44W
मज़बूतीIP68 और IP69

कीमत:

  • 6GB + 128GB: ₹34,999 (Amazon), कूपन और SBI कार्ड के साथ करीब ₹31,750

किसके लिए नहीं: जो BGMI 90 या 120fps पर खेलना चाहते हैं, क्योंकि हमारे रिव्यू में ये फोन 60fps पर ही रुक गया। साथ ही ₹35,000 के बजट में आपको इसका 6GB रैम वाला वैरिएंट ही मिलेगा।

ये पढ़ें: iQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

4. Nothing Phone (4a)

Nothing Phone (4a) का गुलाबी रंग वाला पारदर्शी बैक पैनल और स्क्रीन

दूर की चीज़ों की साफ फोटो चाहिए, तो इस सूची में आपके लिए एक ही फोन है, Nothing Phone (4a)। इसमें OIS वाले 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है, जो बाकी चारों फोनों में नहीं मिलता। मतलब स्कूल के फंक्शन में आप पीछे की कतार में बैठे हों, तब भी ज़ूम करके स्टेज पर खड़े बच्चे की फोटो ले सकते हैं।

सेल में इसका 6GB + 128GB वैरिएंट Flipkart पर ₹36,999 में लिस्ट है, और ₹4,000 तक के बैंक ऑफर के साथ ये ₹32,999 में पड़ता है। वहीँ इसका 8GB + 128GB मॉडल Flipkart पर ₹44,999 और Amazon पर ₹38,890 में है, यानी ₹35,000 के बजट में आपको 6GB वाला वैरिएंट ही मिलेगा।

स्पेसिफिकेशनNothing Phone (4a)
डिस्प्ले6.78-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 4
रैम और स्टोरेज6GB + 128GB
कैमरा50MP (OIS) + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 8MP, 32MP फ्रंट
बैटरी5,400mAh, 50W

कीमत:

  • 6GB + 128GB: ₹36,999 (Flipkart), बैंक ऑफर के साथ ₹32,999

किसके लिए नहीं: जिनकी पहली ज़रूरत बैटरी है, क्योंकि 5,400mAh इस सूची की सबसे छोटी बैटरी है। बाकी चारों फोनों में आपको 6,500mAh से 10,000mAh तक की बैटरी मिलती है।

5. POCO X8 Power

Flipkart Big Billion Days सेल में POCO X8 Power समेत POCO फोनों की सेल कीमतें

POCO X8 Power में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गयी है, जो इस सूची में सबसे बड़ी है। ये POCO X8 Pro की 6,500mAh बैटरी से 3,500mAh ज़्यादा है, और इसे भरने के लिए भी आपको वही 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

सेल में इसका 8GB + 128GB वैरिएंट Flipkart पर ₹30,999 में मिल रहा है, जो इसकी ₹35,999 की लॉन्च कीमत से ₹5,000 कम है। Flipkart Axis Bank कार्ड के साथ ये आपको लगभग ₹29,000 में पड़ेगा।

स्पेसिफिकेशनPOCO X8 Power
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 5, 8GB रैम
कैमरा50MP + 8MP, 32MP फ्रंट
बैटरी10,000mAh, 100W

कीमत:

  • 8GB + 128GB: ₹30,999 (Flipkart)
  • 8GB + 256GB: ₹33,999 (Flipkart)

किसके लिए नहीं: जो फोन पर भारी गेम ज़्यादा खेलते हैं, क्योंकि Snapdragon 6 Gen 5 इसी सूची के POCO X8 Pro के Dimensity 8500 Ultra से एक लेवल नीचे का चिपसेट है।

हाँ अगर आपके पास ICICI, Axis या SBI का कार्ड नहीं है, तो इनमें से कई फोन आपको ₹2,000 से ₹4,000 तक महंगे पड़ेंगे। ऐसे में Amazon पर ₹28,999 में मिल रहा Motorola Edge 70 Fusion बिना किसी कार्ड ऑफर के भी इस सूची का सबसे सस्ता फोन है।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products