7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Smart 4 Pro

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Lava Smart 4 Pro में 18W चार्जिंग वाली 7,000mAh बैटरी है, जो इस सीरीज़ के बाकी दोनों फोनों से 2,000mAh बड़ी है।
  • गिरने और झटकों से बचाव के लिए ये फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है।
  • कंपनी का दावा है कि इसके Android 16 में न कोई ब्लोटवेयर है, न विज्ञापन।

Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन स्टोरों पर बिकेगा। ये फोन ऐसे समय आया है, जब मेमोरी चिप्स की महंगाई के चलते Lava अपने फोन ₹3,000 तक महंगे कर रही है।

हालांकि ₹11,999 में लॉन्च हुए Karbonn Rebel में भी 7,000mAh बैटरी है, और उसकी स्टोरेज इससे दोगुनी है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 15 नवंबर से महंगे होंगे Lava के फोन: अभी खरीदें या रुकें?

Lava Smart 4 Pro के नीलम ब्लू और कोणार्क गोल्ड रंग

Lava Smart 4 Pro की कीमत और सेल

ये फोन एक ही वैरिएंट में आया है:

  • 4GB रैम + 64GB स्टोरेज: ₹10,999
  • रंग: नीलम ब्लू (Neelam Blue) और कोणार्क गोल्ड (Konark Gold)
  • सर्विस: घर पर फ्री सर्विस

Lava Smart 4 Pro स्पेसिफिकेशन

इसका Unisoc T610 प्रोसेसर 1.8GHz तक चलता है, वहीँ Smart 4 Plus का SC9863A 1.6GHz तक ही जाता है।

साथ ही इसकी 7,000mAh बैटरी 18W पर चार्ज होती है, लेकिन Smart 4 Plus की 5,000mAh बैटरी 10W पर ही चार्ज होती है।

हालांकि ₹10,999 के फोन में भी कंपनी आपको 5G नहीं, सिर्फ 4G नेटवर्क और 64GB स्टोरेज दे रही है, जो निराशाजनक है।

पूरी स्पेसिफिकेशन लिस्ट

स्पेसिफिकेशनSmart 4 Pro
डिस्प्ले6.75 इंच HD+ LCD, 90Hz
प्रोसेसरऑक्टा-कोर Unisoc T610
रैम और स्टोरेज4GB+4GB वर्चुअल, 64GB (512GB तक microSD)
रियर कैमरा13MP, LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा5MP, स्क्रीन फ्लैश
बैटरी7,000mAh, 18W चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16
मज़बूतीMIL-STD-810H
नेटवर्कडुअल सिम 4G VoLTE
Lava के नए Smart 4 सीरीज़ फोन का साइड डिज़ाइन

ये पढ़ें: Karbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGTA 6: Rockstar के सबसे बड़े गेम की 5 खूबियां जो खिलाड़ियों को पसंद आयीं, लेकिन कर रहे हैं ये 5 शिकायतें

एक नज़र में : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन GTA 6 आखिरकार आ गया है। Rockstar Games ने अब तक के सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाले वीडियो गेम GTA VI को 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ कर दिया है, और ये PS5 व Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। फैंस को इसका विशाल ओपन वर्ल्ड खूब …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.