पुराना Traffic Challan कम कराना है? 12 दिसंबर Lok Adalat में ऐसे मिलेगा मौका, जानें टोकन से लेकर ज़रूरी कागज़ तक की सारी डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • 12 दिसंबर (शनिवार) को देशभर में National Lok Adalat लगेगी, जहां आप पुराना Traffic Challan निपटा सकते हैं।
  • दिल्ली में 7 दिसंबर से टोकन मिलेंगे, लेकिन रोज़ 50,000 और कुल 2 लाख टोकन ही निकलेंगे।
  • यहां चालान अपने आप माफ नहीं होता, जुर्माना जज तय करते हैं और दिल्ली में ये नकद भरना होता है।

पुराना ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) कोर्ट के चक्कर काटे बिना एक ही दिन में निपटाने का अगला मौका 12 दिसंबर (शनिवार) को है। दरअसल उस दिन देशभर में साल की आखिरी National Lok Adalat लगेगी। दिल्ली में इसके टोकन 7 दिसंबर सुबह 10 बजे से मिलेंगे। लेकिन पूरे शहर के लिए सिर्फ 2 लाख चालानों की सीमा है। साथ ही रोज़ 50,000 से ज़्यादा टोकन नहीं निकलेंगे। यानी अगर हर दिन पूरे टोकन निकले, तो 10 दिसंबर तक ही कोटा भर जाएगा।

हालांकि यहां चालान अपने आप माफ नहीं होता। जुर्माना कितना कम होगा, ये बेंच पर बैठे जज तय करते हैं। आइए जानते हैं कि टोकन कैसे मिलेगा, कौन से कागज़ साथ ले जाने हैं और दिल्ली, हरियाणा व UP में क्या अलग है।

ये पढ़ें: गाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

Lok Adalat Traffic Challan: पहले गाड़ी नंबर से ऐसे चेक करें बकाया चालान

हरियाणा और UP समेत ज़्यादातर राज्यों के चालान परिवहन मंत्रालय के NextGen eChallan पोर्टल पर दिखते हैं। यहां आपको बस गाड़ी का नंबर और RC पर लिखी रजिस्ट्रेशन की तारीख चाहिए।

  1. ब्राउज़र में echallan.parivahan.nic.in खोलें और Check Pending Challan Status पर टैप करें।
  2. ऊपर के टैब में से Vehicle Number चुनें।
  3. गाड़ी का नंबर डालें और कैलेंडर से Registration Date चुनें।
  4. कैप्चा भरकर GET DETAILS दबाएं। इसके बाद गाड़ी पर बकाया सभी चालान स्क्रीन पर आ जाएंगे।
NextGen eChallan पोर्टल पर Vehicle Number से बकाया Traffic Challan चेक करने का पेज

वहीँ दिल्ली के चालान इसी पोर्टल के Check Delhi Traffic Challan लिंक से खुलते हैं। साथ ही SMS में आए किसी लिंक से चालान न खोलें। eChallan पोर्टल खुद नकली वेबसाइट और ऐप से सावधान रहने की चेतावनी दे रहा है।

Lok Adalat में कौन से Traffic Challan निपटेंगे, कौन से नहीं

  • निपटेंगे: कोर्ट या वर्चुअल कोर्ट में अटके कंपाउंडेबल चालान। यानी वो चालान, जिनमें कानून जुर्माना भरकर मामला खत्म करने की छूट देता है। दिल्ली में इस बार 31 अगस्त 2026 तक के चालान ही लिए जाएंगे।
  • नहीं निपटेंगे: जिन अपराधों में कानून समझौते की इजाज़त नहीं देता। NALSA के नियम के मुताबिक ऐसे मामले लोक अदालत में तय नहीं हो सकते।

Lok Adalat में चालान कितना कम हो सकता है?

लोक अदालत में किसी तय प्रतिशत की छूट का कोई आधिकारिक नियम नहीं है। आपके चालान पर कितना जुर्माना लगेगा, ये बेंच पर बैठे जज मौके पर तय करते हैं।

  • सिर्फ चेतावनी: अगर जज चेतावनी देकर छोड़ दें, तो दिल्ली के पोर्टल पर जुर्माना ₹0 दर्ज होता है।
  • कोर्ट फीस नहीं: लोक अदालत में मामला ले जाने की कोई कोर्ट फीस नहीं लगती।
  • एक ही दिन में निपटारा: जुर्माना भरते ही मामला वहीं खत्म हो जाता है, और दिल्ली में इसका SMS भी आ जाता है।

Delhi Lok Adalat टोकन: कैसे मिलेगा और 12 दिसंबर को क्या करें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का डिजिटल लोक अदालत पोर्टल, जहां गाड़ी नंबर डालकर चालान की स्लिप मिलती है
  1. 7 दिसंबर सुबह 10 बजे के बाद Delhi Traffic Police का Digital Traffic Lok Adalat पोर्टल खोलें।
  2. Enter Vehicle Number में गाड़ी का नंबर और वेरिफिकेशन कोड डालकर SEARCH दबाएं। फिर चालान की स्लिप डाउनलोड कर लें।
  3. 12 दिसंबर को स्लिप के हिसाब से अपनी बेंच पर पहुंचें। चालान सिर्फ वही बेंच निपटा सकती है, जिसे वो मिला है। दिल्ली में ये लोक अदालत तीस हज़ारी, कड़कड़डूमा, पटियाला हाउस, रोहिणी, साकेत, द्वारका और राउज़ एवेन्यू कोर्ट में लगेगी।
  4. बेंच पर फोन में या प्रिंट की हुई स्लिप दिखाएं। बारकोड स्कैन होने के बाद जज जुर्माना बताएंगे, जिसे आपको नकद जमा करना होगा। इसके बाद निपटारे का SMS आपके फोन पर आ जाएगा।

ये पढ़ें: 1 नवंबर से Delhi में बाहर की non-BS6 गाड़ियों की नो एंट्री, घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी गाड़ी

Delhi, Haryana और UP में क्या अलग है

राज्यचालान कहां चेक करेंटोकनकहां जाना है
दिल्लीDelhi Traffic Police की साइट7 दिसंबर सुबह 10 बजे से ऑनलाइन, रोज़ 50,000 और कुल 2 लाखस्लिप में दी गई कोर्ट की बेंच
हरियाणाNextGen eChallan पोर्टलअब तक ऑनलाइन टोकन का ऐलान नहींअपने ज़िला कोर्ट का DLSA दफ्तर
उत्तर प्रदेशNextGen eChallan पोर्टलअब तक ऑनलाइन टोकन का ऐलान नहींअपने ज़िला कोर्ट का DLSA दफ्तर

बिना टोकन वाले राज्यों में भी भीड़ कम नहीं रहती। UP में 12 सितंबर की पिछली लोक अदालत में 12,44,309 ट्रैफिक चालान वाले मामले निपटाए गए थे। वहीँ पिछली बार Gurugram में DLSA ने कोर्ट परिसर में चालान के लिए अलग हेल्प डेस्क लगाई थी।

Lok Adalat जाने से पहले ये ज़रूरी कागज़ साथ रखें

  • चालान की स्लिप: दिल्ली में पोर्टल से डाउनलोड की गई स्लिप ज़रूरी है। ये फोन में या प्रिंट, दोनों तरह से दिखाई जा सकती है।
  • जुर्माने के लिए नकद: दिल्ली की बेंच पर जुर्माना नकद जमा होता है, इसलिए कुछ कैश साथ रखें।
  • पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और RC: पिछली लोक अदालत में Gurugram DLSA ने चालान निपटाने आए लोगों से यही कागज़ साथ लाने को कहा था।
  • चालान नंबर न हो तो गाड़ी नंबर: Gurugram की हेल्प डेस्क पर सिर्फ गाड़ी नंबर लेकर पहुंचे लोगों को भी चालान की जानकारी दी गई थी।

Lok Adalat Traffic Challan से जुड़े सवाल (FAQ)

टोकन लेकर 12 दिसंबर को नहीं जा पाए तो क्या होगा?

DSLSA के मुताबिक इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आप अगली लोक अदालत में चालान दोबारा डाउनलोड करके जा सकते हैं।

क्या Lok Adalat के फैसले के खिलाफ अपील हो सकती है?

नहीं, लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है और इसके खिलाफ किसी कोर्ट में अपील नहीं होती।

दूसरे राज्य की गाड़ी का चालान दिल्ली में कटा हो तो कहां जाएं?

DSLSA की पोर्टल गाइड में दिल्ली की बेंच सूची में दूसरे राज्यों की गाड़ियों के चालान भी दिखते हैं। इनमें UP, हरियाणा और MP नंबर की गाड़ियां शामिल हैं। यानी गाड़ी किसी भी राज्य की हो, दिल्ली में कटे चालान के लिए दिल्ली का ही टोकन लेना होगा।

चालान दिल्ली का है, तो 7 दिसंबर सुबह 10 बजे का रिमाइंडर अभी से फोन में लगा लें। 2 लाख का कोटा भरने के बाद टोकन नहीं निकलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBlinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

एक नज़र में : Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageBGMI 4.7 अपडेट 18 नवंबर को: जानें क्या नया मिलेगा, Samay Raina वाला इवेंट 9 दिसंबर से

एक नज़र में : KRAFTON India का BGMI 4.7 अपडेट कल, यानी 18 नवंबर को आपके फोन पर आ जाएगा। कंपनी ने Samay Raina का वीडियो भी “4.7 Update” नाम से YouTube पर डाला है। लेकिन Samay Raina कल गेम में नहीं दिखेंगे, क्योंकि उनका इवेंट 9 दिसंबर से शुरू होगा। यानी उनकी बस के …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products