Oppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • चीन की कंपनियां 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, लेकिन भारत में बड़ी बैटरी वाले फोन अभी 10,000mAh पर हैं।
  • Oppo का A7 Ultra दिसंबर के आसपास करीब 12,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
  • लीक के अनुसार Redmi 14,000mAh तक की बैटरी पर विचार कर रही है।

Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन बेच रही है, यानी वहां ये आंकड़ा नया नहीं है।

हालांकि भारत में Poco X8 Power और vivo S2 FE जैसे फोन अभी 10,000mAh पर हैं। आइए जानते हैं कि किसकी तैयारी कहाँ तक पहुंची है और भारत में ये आपको कब मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: दो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

Oppo A7 Pro Max के अंदर लगी 10,000mAh बैटरी दिखाती कंपनी की आधिकारिक तस्वीर

किसकी तैयारी कहाँ तक पहुंची

  • Oppo: टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार ये फोन Oppo A7 Ultra नाम से आ सकता है, जिसकी तस्वीरें सर्टिफिकेशन में आ चुकी हैं। यानी इसमें आपको Oppo A7 Pro Max के 10,000mAh से करीब 20% बड़ी बैटरी मिल सकती है।
  • Vivo: इसी टिपस्टर का दावा है कि कंपनी ने 11,970mAh रेटेड बैटरी का मास प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
  • Redmi: लीक के अनुसार कंपनी 12000mAh बैटरी की प्रोडक्शन प्लानिंग पूरी कर चुकी है, और अगले साल के लिए 14,000mAh तक की बैटरी पर विचार कर रही है। अक्टूबर में आए Redmi K100 में कंपनी ने 10,000mAh बैटरी दी है।

भारत में कब मिलेंगे 12000mAh बैटरी वाले फोन

वहीँ भारत में आपका इंतज़ार लंबा हो सकता है, क्योंकि अगस्त में चीन में आया Oppo A7 Pro Max अब तक यहां नहीं आया है।

फोनबैटरीकहाँ मिल रहा है
Honor Win RT212,070mAhचीन
Oppo A7 Pro Max10,000mAhचीन और दूसरे देश
Poco X8 Power10,000mAhभारत
vivo S2 FE10,000mAhभारत
भारत में 10,000mAh बैटरी के साथ बिक रहे vivo S2 FE की आधिकारिक टीज़र तस्वीर

हालांकि, इन फोनों पर कंपनियों की मुहर लगनी अभी बाकी है।

ये पढ़ें: 9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageUPI चार्ज दिवाली के बाद: क्या अब QR स्कैन पर दुकानदार लेंगे आपसे एक्स्ट्रा पैसे?

एक नज़र में : NPCI की UPI एंड सर्विसेज़ स्टीयरिंग कमेटी ने 13 अक्टूबर 2026 को त्योहारों के सीज़न का हवाला देकर नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (UPI MDR Charge) को दिवाली के बाद तक टाल दिया था। पहले ये नियम 15 अक्टूबर से लागू होना था। दिवाली 8 नवंबर को बीत चुकी है, यानी अब …

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.