Bhai Dooj Wishes in Hindi 2026: भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Bhai Dooj Wishes in Hindi 2026- दिवाली के पांच दिनों का आखिरी त्योहार, भाई दूज, इस साल 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन भाई को घर बुलाकर उसके माथे पर टीका लगाती है, आरती उतारती है और अपने हाथ से खाना खिलाती है, वहीँ भाई बदले में उसे तोहफा देता है। तिलक दोपहर में होता है, और द्रिक पंचांग के अनुसार दिल्ली में इसके लिए 1:10 से 3:20 बजे तक का समय रहेगा।

कुछ कैलेंडर में आपको 10 नवंबर की तारीख भी दिख सकती है, क्योंकि द्वितीया तिथि 10 नवंबर की दोपहर 2 बजे ही लग जाएगी। लेकिन तिलक का पूरा समय 11 नवंबर को ही द्वितीया तिथि के अंदर पड़ रहा है, इसलिए भाई दूज का त्योहार बुधवार को ही मनाया जाएगा।

इस त्योहार को यम द्वितीया भी कहते हैं। मान्यता है कि इसी दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को घर बुलाकर भोजन कराया था, और तभी से भाई के बहन के घर जाकर खाना खाने की ये परंपरा चली आ रही है।

हालांकि बुधवार होने की वजह से इस बार हर भाई तिलक के वक्त बहन के घर नहीं पहुंच पाएगा। किसी की आरती वीडियो कॉल पर होगी, तो किसी की बधाई सुबह-सुबह WhatsApp पर ही पहुंच जाएगी। इसीलिए नीचे हमने बहन की ओर से भाई के लिए, भाई की ओर से बहन के लिए और बड़े भैया-भाभी या दीदी-जीजाजी के लिए अलग-अलग संदेश लिखे हैं। साथ में शायरी, English wishes, स्टेटस, कैप्शन और आपके शहर का तिलक मुहूर्त भी है।

ज़्यादातर सेक्शन के साथ एक फोटो कार्ड भी है, जिसे आप सेव करके सीधे भेज सकते हैं। और कोई भी मैसेज भेजने से पहले उसमें बचपन वाला नाम जोड़ दीजिए, जैसे छोटू, गुड़िया या दीदी, फिर वो फॉरवर्ड नहीं, आपका अपना मैसेज लगेगा।

ये पढ़ें: Diwali Wishes in Hindi 2026: मम्मी-पापा से बॉस तक, सबको भेजें दीपावली की ये खूबसूरत शुभकामनाएं और शायरी

तिलक का शुभ मुहूर्त – Bhai Dooj 2026 Muhurat

पीतल का जलता दीया और भाई दूज तिलक मुहूर्त, 11 नवंबर दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक, नई दिल्ली

द्रिक पंचांग के अनुसार नई दिल्ली में 11 नवंबर को तिलक के लिए 2 घंटे 10 मिनट का समय मिलेगा। भाई दूज पर टीका इसी अपराह्न काल में लगाना शुभ माना जाता है।

  • द्वितीया तिथि शुरू: 10 नवंबर 2026, दोपहर 02:00 बजे
  • द्वितीया तिथि समाप्त: 11 नवंबर 2026, दोपहर 03:53 बजे
  • तिलक का शुभ समय (नई दिल्ली): 11 नवंबर, दोपहर 01:10 से 03:20 बजे तक
  • राहुकाल (नई दिल्ली): 11 नवंबर, दोपहर 12:05 से 01:26 बजे तक

दिल्ली में तिलक के समय के शुरुआती 16 मिनट राहुकाल के अंदर आते हैं। इसलिए जो परिवार राहुकाल का ध्यान रखते हैं, वो दिल्ली-NCR में 1:30 बजे के बाद टीका करें, तब भी उनके पास करीब दो घंटे रहेंगे।

हालांकि दूसरे शहरों में ये समय बदल जाएगा, क्योंकि अपराह्न काल हर शहर के सूर्योदय और सूर्यास्त के हिसाब से तय होता है। मसलन, कोलकाता में तिलक का समय दिल्ली से 43 मिनट पहले, दोपहर 12:27 बजे शुरू होगा और 2:41 बजे खत्म भी हो जाएगा। वहीँ मुंबई में ये समय दोपहर 1:30 बजे शुरू होकर 3:46 बजे तक चलेगा। बड़े शहरों का समय आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

शहरतिलक का शुभ समय (11 नवंबर)
नई दिल्लीदोपहर 01:10 से 03:20 बजे तक
नोएडादोपहर 01:09 से 03:19 बजे तक
गुरुग्रामदोपहर 01:11 से 03:21 बजे तक
जयपुरदोपहर 01:16 से 03:27 बजे तक
लखनऊदोपहर 12:56 से 03:07 बजे तक
पटनादोपहर 12:39 से 02:51 बजे तक
अहमदाबाददोपहर 01:30 से 03:43 बजे तक
मुंबईदोपहर 01:30 से 03:46 बजे तक
कोलकातादोपहर 12:27 से 02:41 बजे तक
हैदराबाददोपहर 01:08 से 03:25 बजे तक
बेंगलुरुदोपहर 01:13 से 03:32 बजे तक
चेन्नईदोपहर 01:02 से 03:21 बजे तक

अलग-अलग पंचांग में ये समय कुछ मिनट आगे-पीछे भी दिखता है, इसलिए टीके की थाली सजाने से पहले घर के पंडित जी या स्थानीय पंचांग से समय एक बार ज़रूर मिला लें।

Bhai Dooj Wishes in Hindi 2026 – भाई दूज की शुभकामनाएं

लकड़ी पर रखे गेंदे के फूल और मिट्टी के दीये, साथ में भाई दूज की शुभकामना

ये वो संदेश हैं जिन्हें आप सगे भाई-बहन से लेकर कज़िन्स के ग्रुप तक, कहीं भी भेज सकते हैं।

  • भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके घर में भाई-बहन की ये रौनक हर साल ऐसे ही टीके, मिठाई और हंसी-मज़ाक से भरी रहे।
  • आज बहन की थाली में दीया भी है, रोली भी है और ढेर सारा प्यार भी। आपको भाई दूज की बहुत-बहुत बधाई।
  • बचपन में जो भाई-बहन एक रिमोट के लिए लड़ते थे, आज वही एक-दूसरे की खुशी के लिए दुआ मांग रहे हैं। शुभ भाई दूज।
  • यमुना ने जिस अपनेपन से यमराज को घर बुलाया था, वही अपनापन आपके रिश्ते में हमेशा बना रहे। भाई दूज की शुभकामनाएं।
  • टीका, आरती और मां के हाथ जैसा खाना, भाई दूज पर इससे अच्छा तोहफा और क्या होगा। हैप्पी भाई दूज।
  • दिवाली के दीये भले बुझ गए हों, भाई-बहन के रिश्ते की रौनक आज भी उतनी ही है। आपको भाई दूज 2026 की शुभकामनाएं।

बहन की ओर से भाई के लिए – Bhai Dooj Wishes for Brother

अंधेरे में जलते मिट्टी के दीये और बहन की ओर से भैया के लिए भाई दूज संदेश

तिलक के बाद ज़्यादातर बहनें फोटो के साथ एक छोटा सा मैसेज भी भेजती हैं, खासकर तब जब भाई टीका लगवाकर सीधे ऑफिस लौट जाए। ऐसे में ये संदेश आपके काम आएंगे।

  • मेरे प्यारे भैया, आज तेरे माथे पर टीका लगाते हुए बस यही मांगा कि तू हमेशा ऐसे ही हंसता रहे। हैप्पी भाई दूज।
  • भैया, तू कितना भी बड़ा अफसर बन जाए, मेरे लिए वही रहेगा जो मेरी चोटी खींचकर भाग जाता था। शुभ भाई दूज।
  • आज थाली मैंने सजाई है और खाना भी तेरी पसंद का बना है, बस तू वक्त पर आ जाना। भाई दूज की ढेर सारी शुभकामनाएं।
  • छोटे, तेरी हर परीक्षा से पहले जितनी दुआएं मांगी थीं, आज उससे ज़्यादा मांगी हैं। हमेशा खुश रह, हैप्पी भाई दूज।
  • टीका लगवाने के बाद मिठाई पूरी खानी पड़ेगी, डाइट कल से शुरू करना। लव यू भैया, हैप्पी भाई दूज।

भाई की ओर से बहन के लिए – Bhai Dooj Wishes for Sister

मुस्कुराते छोटे भाई-बहन और भाई की ओर से छुटकी के लिए भाई दूज संदेश

भाइयों के मैसेज अक्सर “Happy Bhai Dooj” और एक UPI पेमेंट पर खत्म हो जाते हैं। तोहफे के साथ अगर आप दो लाइन दिल से लिखकर भेजेंगे, तो बहन उन्हें गिफ्ट से ज़्यादा दिन तक याद रखेगी।

  • दीदी, तेरे घर का खाना और तेरी डांट, दोनों साल में एक बार तो ज़रूर मिलने चाहिए। हैप्पी भाई दूज।
  • मेरी हर गलती पर मम्मी से पहले तूने मुझे बचाया है। आज टीके के बदले बस इतना वादा है कि अब तेरी हर परेशानी में मैं खड़ा मिलूंगा। शुभ भाई दूज।
  • छुटकी, तू कितनी भी बड़ी हो जाए, मेरी चॉकलेट में आधा हिस्सा तेरा ही रहेगा। भाई दूज की शुभकामनाएं।
  • दीदी, ससुराल में चाहे कितनी भी व्यस्त रहो, आज का दिन सिर्फ हमारा है। तिलक के लिए आ रहा हूं, खाना तैयार रखना।
  • बहन, तेरी शादी के बाद से ये घर हर त्योहार पर थोड़ा खाली लगता है। भाई दूज पर तुझे ढेर सारा प्यार।

बड़े भैया-भाभी और दीदी-जीजाजी के लिए मैसेज

माथे पर तिलक लगाए युवक घर के बड़े को गले लगाते हुए, पीछे आरती की थाली लिए परिवार की महिलाएं

बड़े भैया या दीदी को बहुत मज़ाकिया मैसेज अच्छा नहीं लगता, और बहुत औपचारिक लिखेंगे तो वो किसी अजनबी का मैसेज लगेगा। नीचे के संदेशों में आदर भी है और अपनापन भी।

  • आदरणीय भैया-भाभी, पापा के बाद आप दोनों ने ही घर को संभाला है। आपको भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं और सादर प्रणाम।
  • दीदी-जीजाजी, इस बार तिलक पर आपके घर आना तय है, बस खीर थोड़ी ज़्यादा बनाइएगा। आप दोनों को भाई दूज की बधाई।
  • बड़े भैया, बचपन में साइकिल चलाना आपने सिखाया था, और आज भी हर बड़े फैसले से पहले सबसे पहले आपकी याद आती है। शुभ भाई दूज।
  • भाभी, भैया के माथे पर टीका भले दीदी लगाएं, घर का हर त्योहार आपकी तैयारी से ही पूरा होता है। आपको भी भाई दूज की बधाई।

दूर रहने वाले भाई-बहन के लिए मैसेज

बुधवार होने की वजह से इस बार कई भाई-बहन तिलक के वक्त अलग-अलग शहरों में होंगे। कहीं बहन वीडियो कॉल पर ही आरती उतारेगी, तो कहीं भाई ऑफिस की कैंटीन से मिठाई की फोटो भेजेगा। ये संदेश उन्हीं के लिए हैं।

  • भैया, इस बार थाली स्क्रीन के इस पार है और तू उस पार, लेकिन टीका पूरे मन से लगाया है। हैप्पी भाई दूज।
  • दीदी, तेरे हाथ का खाना इस साल भी मिस होगा, लेकिन अगली छुट्टी में दो दिन का खाना वसूल करूंगा। शुभ भाई दूज।
  • वीडियो कॉल पर उतारी गयी आरती भी उतनी ही सच्ची है, जितनी घर की थाली वाली। भाई दूज की शुभकामनाएं, भैया।
  • इस बार पहुंच नहीं पाया, तेरा गिफ्ट डिलीवरी पर है और माफी इस मैसेज के साथ भेज रहा हूं। हैप्पी भाई दूज, दीदी।

ये पढ़ें: Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Bhai Dooj Shayari in Hindi – 2 लाइन शायरी

जलते दीयों के बीच रखे गेंदे के फूल और भाई दूज की शायरी

दो लाइन का शेर वहां काम आता है, जहां लंबा मैसेज पढ़ने का किसी के पास वक्त नहीं होता, जैसे स्टेटस या फोटो का कैप्शन।

बहन के हाथों से जो माथे पे लगा है टीका,
उसके आगे दुनिया का हर तोहफा लगता है फीका।

रोली, अक्षत, दीया और मिठाई की थाली,
इन चार चीज़ों में बहन ने सारी दुआ संभाली।

रिमोट की लड़ाई हो या चॉकलेट का बंटवारा,
बहन के बिना अधूरा है हर किस्सा हमारा।

कितने ही शहर बीच में आएं, कितनी ही हो दूरी,
बहन की थाली के बिना ये दूज रहती है अधूरी।

जिस आंगन में बहन की हंसी खिलखिलाती है,
उस घर में हर रोज़ दिवाली आती है।

भाई ने तोहफे के साथ किया उम्र भर साथ निभाने का वादा,
बहन बोली, बस हर साल आते रहना, नहीं चाहिए इससे ज़्यादा।

Bhai Dooj Wishes in English

चांदी की थाली में सजी बर्फी और Happy Bhai Dooj संदेश

विदेश में रहने वाले कज़िन्स के लिए, या उन भाई-बहनों के लिए जिनसे आपकी बातचीत English में ही होती है, ये wishes काम आएंगी।

  • Happy Bhai Dooj! Thank you for being my first friend and my favourite rival.
  • Tilak on the forehead, sweets on the plate and a sister who still calls me “chhotu”. Happy Bhai Dooj!
  • Distance changed our cities, not our bond. Sending you love and a virtual tilak this Bhai Dooj.
  • Dear sister, thank you for every lunch you packed, every secret you kept and every scolding I deserved. Happy Bhai Dooj!

Bhai Dooj WhatsApp Status और मैसेज

  • टीका लग चुका है, अब बस बहन के हाथ के खाने का इंतज़ार है।
  • आज का दिन उस इंसान के नाम, जिससे सबसे ज़्यादा लड़ाई हुई और सबसे ज़्यादा प्यार भी।
  • थाली तैयार है और भाई रास्ते में है। शुभ भाई दूज।
  • ऑफिस का लंच छोड़कर बहन के घर का खाना, इस बुधवार का यही प्लान है।
  • दूर हैं तो क्या हुआ, स्क्रीन पर ही सही, आरती तो उतरी।

Bhai Dooj Instagram और Reels कैप्शन

  • टीका, थाली और थोड़ी तकरार।
  • बहन के घर का खाना, साल का सबसे अच्छा लंच।
  • Partners in crime since childhood.
  • एक टीका, हज़ार दुआएं।
  • Same parents, different drama.
  • बचपन वही है, बस अब फोटो अच्छी आती है।
  • रिमोट की लड़ाई से तिलक की थाली तक।
  • भाई दूज 2026: वही भाई, वही बहन, वही प्यार।

ये पढ़ें: 30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

भाई-बहन की नोक-झोंक – हल्के-फुल्के भाई दूज मैसेज

भाई-बहन का रिश्ता अगर सिर्फ शायरी जितना मीठा होता, तो बचपन में इतने झगड़े ही नहीं होते। ये मैसेज उसी नोक-झोंक वाले रिश्ते के लिए हैं।

  • भैया, टीका लगवाने से पहले बाल ठीक कर लेना, क्योंकि फोटो सीधे फैमिली ग्रुप पर जाएगी। हैप्पी भाई दूज।
  • आज तिलक के लिए आ जाना, और पिछली बार जो मेरा चार्जर ले गया था, उसे भी साथ लेते आना।
  • दीदी, खाना बढ़िया बनाना, क्योंकि इस बार मैं मम्मी को पूरा रिव्यू भेजूंगा।
  • बचपन में तूने मेरी जितनी चॉकलेट खाई हैं, आज उनका हिसाब मिठाई के डिब्बे से बराबर करना। हैप्पी भाई दूज।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageDhanteras Wishes in Hindi 2026: अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और शायरी, जानें आपके शहर का पूजा मुहूर्त

Dhanteras Wishes in Hindi 2026- पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत इस साल 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस से हो रही है। त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे लगेगी और 7 नवंबर की सुबह तक रहेगी, इसीलिए कई लोग तारीख को लेकर उलझे हुए हैं। हालांकि धनतेरस की पूजा शाम के प्रदोष …

ImageDiwali Wishes in Hindi 2026: मम्मी-पापा से बॉस तक, सबको भेजें दीपावली की ये खूबसूरत शुभकामनाएं और शायरी

Diwali Wishes in Hindi 2026- इस साल दीपावली 8 नवंबर, रविवार को है। अमावस्या तिथि 8 नवंबर की सुबह करीब 11:27 बजे लग जाएगी और 9 नवंबर की दोपहर तक रहेगी, इसलिए अगर आप सोच रहे हैं कि पूजा 8 को करें या 9 को, तो जवाब 8 नवंबर है। लक्ष्मी पूजा शाम के प्रदोष …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2025 – भाई-बहन के रिश्ते को और खास बनाने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi – सावन की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रक्षाबंधन 2025 पूरे देश में प्यार और भावनाओं के साथ कल यानि 9 अगस्त को मनाया जाएगा। ये सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते का अटूट बंधन है, जिसमें सुरक्षा, साथ और भरोसा शामिल है। इस दिन बहन अपने भाई …

Discuss

Be the first to leave a comment.