OnePlus 17 नए अवतार में लेगा एंट्री! मिलेगी फोल्ड फोन जैसी चौड़ी स्क्रीन, 240Hz की भी चर्चा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • लीक के अनुसार OnePlus 17 में Huawei Pura X View जैसी चौड़ी स्क्रीन मिल सकती है, जो गेम में ज़्यादा चौड़ा व्यू देगी।
  • OnePlus की नंबर वाली सीरीज़ को चौड़ी स्क्रीन से जोड़ने वाला ये पहला लीक है।
  • बताया जा रहा है कि इसके लिए 240Hz डिस्प्ले भी टेस्ट हो रहा है।

OnePlus का अगला फ्लैगशिप OnePlus 17 नए अवतार में आ सकता है, जिसमें लंबी स्क्रीन की जगह फोल्ड फोन जैसी चौड़ी स्क्रीन मिल सकती है। लीक के अनुसार ये अगले साल आने वाले उन हाई-परफॉरमेंस फोनों में शामिल हो सकता है, जिनकी चौड़ी स्क्रीन गेम में ज़्यादा चौड़ा व्यू देगी। दरअसल Huawei Pura X View के बाद रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo, vivo, Honor और Xiaomi भी 2027 के लिए ऐसे फोन बना रही हैं।

हालांकि भारत में आपका इंतज़ार लंबा हो सकता है, क्योंकि चीन में अक्टूबर में आया OnePlus 16 ही अभी भारत नहीं आया है। आइए जानते हैं कि ये चौड़ी स्क्रीन आपके लिए क्या बदलेगी।

ये पढ़ें: OnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

चौड़ी स्क्रीन वाला फोन कैसा होता है

लाल रंग का Huawei Pura X View, जिसका बैक पैनल और चौड़ी स्क्रीन वाला फ्रंट दो हाथों में दिख रहा है

Huawei Pura X View की तरह ये सीधा फोन होता है, जिसकी स्क्रीन खुले हुए फोल्ड फोन जैसी चौड़ी दिखती है, लेकिन ये मुड़ता नहीं।

स्पेसिफिकेशनHuawei Pura X ViewOnePlus 16
स्क्रीन6.39-इंच6.78-इंच
लंबाई144.1mm161.4mm
चौड़ाई87.0mm76.7mm

यानी Pura X View, OnePlus 16 से करीब 17mm छोटा, लेकिन 10mm ज़्यादा चौड़ा है।

लीक में अब तक क्या पता चला

  • चौड़ी स्क्रीन: टिपस्टर Smart Pikachu ने Weibo पर ये दावा किया है। स्क्रीन साइज़, प्रोसेसर, कैमरा और लॉन्च डेट की जानकारी आना बाकी है।
  • 240Hz डिस्प्ले: इसी टिपस्टर के अनुसार कंपनी 240Hz पैनल टेस्ट कर रही है। हालांकि OnePlus 16 में भी 240Hz टेस्ट हुआ था, लेकिन फोन 185Hz पर आया।
  • पहले भी आई थी चर्चा: टिपस्टर Digital Chat Station अक्टूबर में बता चुके हैं कि छोटे OnePlus 15T के अगले मॉडल की जगह Oppo का बनाया चौड़ा फोन आ सकता है।

हालांकि इन सभी दावों पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: OnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने लॉन्च किया 3 साल वाला प्लान, क्या सालाना रिचार्ज से पड़ेगा सस्ता? जानें किसमें है ज़्यादा फायदा

एक नज़र में : Reliance Jio ने 7 नवंबर से ₹10,000 का एक ऐसा प्रीपेड प्लान (Jio 3 Year Plan) शुरू किया है, जिसके एक ही रिचार्ज से आपका नंबर पूरे तीन साल, यानी 1,095 दिन तक चालू रहेगा। इसमें आपको रोज़ 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। …

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageOnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू, जानें आपके फोन का नंबर कब आएगा

एक नज़र में : OnePlus ने भारत में Android 17 पर बना ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई थी, लेकिन OnePlus 15 के यूज़र्स को ये 22 अक्टूबर से ही मिलने लगा है। साथ ही इस बार आपके फोन में OxygenOS की जगह …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products