iPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • लीक के अनुसार iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 मार्च-अप्रैल 2027 के आसपास एक साथ लॉन्च हो सकते हैं।
  • iPhone 18 में 2nm A20 प्रोसेसर और iPhone 17 की 3,692mAh बैटरी से बड़ी बैटरी मिल सकती है।
  • iPhone Air 2 सिर्फ 5.2mm पतला हो सकता है और इसमें दो 48MP रियर कैमरे मिल सकते हैं।

Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए जा रहे हैं, नया प्रोसेसर और बड़ी बैटरी। लेकिन इनके लिए आपको ज़्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं, क्योंकि लीक में दाम बढ़ने की बात भी सामने आयी है। दरअसल मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के बीच Apple सितंबर में ही भारत में iPhone 17 को ₹17,000 महंगा कर चुकी है।

आइए जानते हैं कि इन तीनों फोनों में कौन से स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं और भारत में इनकी कीमत क्या हो सकती है।

ये पढ़ें: iPhone Duo की अंदर वाली स्क्रीन टूटी तो लगभग नए iPhone 18 Pro जितना खर्च, Apple ने जारी किए रिपेयर के दाम

iPhone 18 में क्या बदलेगा

ये दावा टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर किया है, जिनके अनुसार iPhone 18 का असली फर्क फोन के अंदर देखने को मिलेगा।

स्पेसिफिकेशनiPhone 17iPhone 18 (लीक)
डिस्प्ले6.3-इंच OLED, 120Hz6.3-इंच 1.5K OLED, 120Hz
प्रोसेसरA19 (3nm)A20 (2nm)
रियर कैमरा48MP + 48MP48MP + 48MP
बैटरी3,692mAhइससे बड़ी
Apple iPhone 17 सीरीज़ के तीन मॉडल, जिनमें बेस iPhone 17 का दो कैमरों वाला डिज़ाइन दिख रहा है

iPhone 18e और iPhone Air 2 में क्या मिल सकता है

इसी लॉन्च में आने वाले बाकी दो फोनों में लीक के अनुसार ये फीचर मिल सकते हैं –

  • iPhone 18e: इसमें 6.12-इंच OLED स्क्रीन और A20 प्रोसेसर मिल सकता है, लेकिन रिफ्रेश रेट iPhone 17e की तरह 60Hz ही रहेगा।
  • iPhone Air 2: इसमें 6.55-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दो 48MP रियर कैमरे मिल सकते हैं। साथ ही 5.2mm पतले इस फोन में A20 Pro प्रोसेसर और बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है।

भारत में कितनी होगी कीमत

इन तीनों के पिछले मॉडल भारत में पहले ही काफी महंगे हो चुके हैं –

मॉडललॉन्च कीमतअभी की कीमत
iPhone 17e (256GB)₹64,900₹79,900
iPhone 17 (256GB)₹82,900₹99,900
iPhone Air (256GB)₹1,19,900₹1,49,900

ऐसे में भारत में iPhone 18 के लिए आपको ₹99,900 से ज़्यादा भी देने पड़ सकते हैं। हालांकि इस लीक पर Apple की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: OnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

ImageiQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

एक नज़र में : iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products