Apple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Apple ने iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air के दाम भारत में ₹15,000 से ₹30,000 तक और अमेरिका में $100 तक बढ़ा दिए हैं।
  • सबसे बड़ी बढ़ोतरी iPhone Air पर हुई है, जिसका बेस मॉडल भारत में ₹30,000 और अमेरिका में $100 महंगा हो गया है।
  • कंपनी ने इसकी वजह मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ती लागत बताई है, और Tim Cook पहले ही चेता चुके थे कि ये लागत उठा पाना मुश्किल होता जा रहा है।
  • iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के बाद iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को बंद कर दिया गया है।

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये चारों अब पहले से महंगे हो गए हैं, और इनके हार्डवेयर में एक भी बदलाव नहीं हुआ है।

ये पढ़ें: Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

भारत में कीमतें

iPhone 17 का 256GB वेरिएंट अब ₹99,900 की शुरुआती कीमत पर आ गया है, जो पहले ₹82,900 का था। वहीँ इसका 512GB वेरिएंट ₹1,02,900 से बढ़कर ₹1,24,900 पर पहुंच गया है।

सबसे बड़ी बढ़ोतरी iPhone Air पर हुई है। इसका 256GB मॉडल अब ₹1,49,900 में मिलेगा, जो पहले ₹1,19,900 का था। इसके अलावा 512GB वेरिएंट ₹1,74,900 में और 1TB मॉडल ₹2,24,900 में आपको मिलेगा।

iPhone 17e का 256GB वेरिएंट ₹64,900 से बढ़कर ₹79,900 पर आ गया है, वहीँ इसका 512GB मॉडल अब ₹1,04,900 में मिलेगा। iPhone 16 के दाम भी ₹20,000 बढ़े हैं, जिसके बाद 128GB वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत ₹69,900 से ₹89,900 हो गई है।

वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
iPhone 17 (256GB)₹82,900₹99,900₹17,000
iPhone 17 (512GB)₹1,02,900₹1,24,900₹22,000
iPhone Air (256GB)₹1,19,900₹1,49,900₹30,000
iPhone 17e (256GB)₹64,900₹79,900₹15,000
iPhone 16 (128GB)₹69,900₹89,900₹20,000

Apple के नए iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है। नए Pro मॉडल आने के बाद iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

ये पढ़ें: अमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

अमेरिका में कीमतें

अमेरिका में कंपनी ने पूरी लाइनअप पर एक जैसी $100 की बढ़ोतरी की है। iPhone 16 अब $699 से बढ़कर $799 का हो गया है, वहीँ iPhone 17e $599 से $699 पर आ गया है।

iPhone 17 की कीमत $799 से बढ़कर अब $899 हो गई है। iPhone Air $999 से $1,099 पर पहुंच गया है, यानी इसकी शुरुआती कीमत अब $1,000 के पार चली गई है।

Apple के अमेरिकी स्टोर की लाइनअप से iPhone 16 Plus भी गायब हो गया है। वहीँ iPhone 18 Pro सीरीज़ के लॉन्च के बाद iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को भी बंद कर दिया गया है।

मॉडलपुरानी कीमतनई कीमत
iPhone 16$699$799
iPhone 17e$599$699
iPhone 17$799$899
iPhone Air$999$1,099

Apple ने दाम क्यों बढ़ाए?

Apple ने इसकी वजह मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की बढ़ती लागत बताई है। Tim Cook जून में ही इन लागतों को लेकर चेतावनी दे चुके थे, और उन्होंने कहा था कि कंपनी के सामने कंपोनेंट का खर्च इतना बढ़ चुका है कि उसे खुद उठा पाना मुश्किल हो रहा है। मेमोरी की मांग AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटरों की वजह से भी काफी तेज़ी से बढ़ी है, जिससे कंपोनेंट की कीमतों पर दबाव और बढ़ गया है।

जून में कंपनी Mac और iPad के दाम औसतन करीब 23% तक बढ़ा चुकी है, लेकिन उस समय उसने iPhone की लाइनअप को नहीं छेड़ा था। अब iPhone के दामों में ये बढ़ोतरी iPhone 18 Pro के लॉन्च के साथ आई है।

खरीददारों के लिए इसका मतलब ये है कि बढ़ोतरी से पहले वाला जो स्टॉक बचा है, उसे अभी देख लेना ज़्यादा फायदे का रहेगा। Amazon, Flipkart, Croma और Reliance Digital जैसे रिटेलरों पर पुराना स्टॉक अब भी पुरानी कीमतों पर मिल सकता है, हालांकि ये स्टॉक जल्दी ही खत्म हो जाएगा।

ये पढ़ें: Samsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products