एक नज़र में :
- Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं।
- इनमें पहली बार मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर वाला 48MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें चार अपर्चर सेटिंग चुनी जा सकती हैं।
- भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की ₹1,79,900 है।
Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस बार कई बदलाव किए हैं।
सबसे बड़ा बदलाव कैमरे में हुआ है, जहां आपको पहली बार किसी iPhone में वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ इन दोनों फोनों में Apple का नया 2nm वाला A20 Pro चिप, पहले से काफी बड़ा वेपर चैंबर, कंपनी का अपना N1 वायरलेस चिप और C2 मॉडेम, और iOS 27 के साथ वो Siri AI भी मिलेगा जिसका इंतज़ार लंबे समय से हो रहा था।
स्क्रीन के साइज़ में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये दोनों अपने प्रीडेसेसर वाले साइज़ पर ही बने हुए हैं, यानी iPhone 18 Pro में 6.3-इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का पैनल मिलेगा। आइये जानते हैं कि इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन में आपको क्या क्या मिल रहा है।
ये पढ़ें: iPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत
iPhone 18 Pro और Pro Max: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

iPhone 18 Pro में 6.3-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले लगी है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 2622×1206 और पिक्सल डेंसिटी 460ppi है। वहीँ iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच की OLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 2868×1320 और पिक्सल डेंसिटी भी 460ppi ही है।
इन दोनों स्क्रीनों पर आपको 120Hz तक के एडेप्टिव रिफ्रेश रेट वाला ProMotion, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, HDR, True Tone, P3 वाइड कलर और Haptic Touch का सपोर्ट मिलेगा।
Dynamic Island को कंपनी ने दोबारा डिज़ाइन किया है, और अब ये एक समय में तीन Live Activities तक दिखा सकता है।

Apple के अनुसार इन डिस्प्ले की टिपिकल ब्राइटनेस 1,000 निट्स, HDR में पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स और बाहर धूप में पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है, और इनकी मिनिमम ब्राइटनेस 1 निट रहती है। इनका कंट्रास्ट रेशियो 20,00,000:1 का है, और इन पर फिंगरप्रिंट से बचाने वाली ओलियोफोबिक कोटिंग के अलावा एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है।
iPhone 18 Pro के डाइमेंशन 150.0×71.9×8.75mm हैं और इसका वज़न 211 ग्राम है। वहीँ iPhone 18 Pro Max 163.4×78.0×8.75mm का है और इसका वज़न 249 ग्राम है, जो इसे अब तक का सबसे भारी स्लैब iPhone बना देता है।

इन दोनों फोनों में एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिज़ाइन इस्तेमाल हुआ है, जिसमें आगे की तरफ Ceramic Shield 2 और पीछे की तरफ Ceramic Shield लगा है। धूल और पानी से बचाव के लिए इन्हें IP68 रेटिंग भी मिली है, और कंपनी ने इनकी टेस्टिंग 6 मीटर पानी में 30 मिनट तक की है।
A20 Pro और परफॉरमेंस

इन दोनों फोनों में नया A20 Pro चिप दिया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर बना Apple का पहला स्मार्टफोन चिप है। इसमें छह-कोर CPU है, जिसमें दो नए डेस्कटॉप-लेवल परफॉरमेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। Apple का कहना है कि इसके परफॉरमेंस कोर 20% तक तेज़ हैं।
इस चिप में सात-कोर GPU भी है, जिसमें नए न्यूरल एक्सेलरेटर लगे हैं। कंपनी का दावा है कि ग्राफिक्स परफॉरमेंस 40% तक तेज़ हुई है, और ये नए न्यूरल एक्सेलरेटर पिछली पीढ़ी के मुकाबले दोगुनी FP8 परफॉरमेंस देते हैं।
Neural Engine को भी अपग्रेड करके ड्यूल 16-कोर डिज़ाइन दे दिया गया है, यानी इस चिप में कुल 32 Neural Engine कोर मिलते हैं। Apple के अनुसार ये पुराने चिप से दोगुना कंप्यूट देता है और अब 8-बिट फ्लोटिंग-पॉइंट मैथ को भी सपोर्ट करता है।
A19 Pro के मुकाबले इसकी मेमोरी बैंडविड्थ 50% बढ़ गई है, जिसके चलते A20 Pro को किसी भी iPhone में अब तक का सबसे चौड़ा मेमोरी इंटरफेस मिला है।

Apple ने चिप की पैकेजिंग भी बदली है और मेमोरी को चिप के थर्मल पाथ से अलग कर दिया है, जिसका डिज़ाइन कंपनी की M-सीरीज़ चिपों से प्रेरित है। इसके साथ यहाँ ऐसा वेपर चैंबर लगाया गया है, जो iPhone 17 Pro वाले वेपर चैंबर से तीन गुना बड़ा है।
कंपनी का दावा है कि A19 Pro के मुकाबले इसकी सस्टेन्ड परफॉरमेंस 40% तक ज़्यादा है, और iPhone 16 Pro में लगे A18 Pro के मुकाबले ये दोगुनी परफॉरमेंस तक देता है।
रैम को लेकर Apple ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, हालांकि इसे 12GB मानना ही सही रहेगा। स्टोरेज के विकल्पों में 256GB, 512GB, 1TB और 2TB मिलते हैं, जिनमें 2TB का विकल्प Pro लाइनअप में पहली बार आया है।
कैमरा

कैमरे में सबसे बड़ा बदलाव नया 48MP Fusion प्राइमरी कैमरा है, जिसमें मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर मिलता है। किसी iPhone में एडजस्टेबल फिजिकल अपर्चर पहली बार दिया गया है।
अपर्चर बदलने के लिए इस सिस्टम में छह लेज़र-कट ब्लेड लगे हैं। डिफॉल्ट अपर्चर f/1.8 का रहता है, वहीँ आपको चुनने के लिए चार अपर्चर सेटिंग (f/1.48, f/1.8, f/2.8 और f/4.0) मिलती हैं। कम रोशनी की फोटोग्राफी के लिए ये अपर्चर f/1.48 तक खुल सकता है, और जब आपको ज़्यादा डेप्थ ऑफ फील्ड चाहिए, जैसे ग्रुप फोटो में, तो ये लगभग f/4 तक सिकुड़ जाता है।
The system uses six laser-cut blades to change the aperture. f/1.8 is the default aperture, while there are four aperture settings to choose from (f/1.48, f/1.8, f/2.8, and f/4.0). The aperture can open as wide as f/1.48 for low-light photography and narrow to around f/4 when users want greater depth of field, such as in group shots.




Apple अपने नए Pro Controls इंटरफेस के ज़रिये अपर्चर, शटर स्पीड और व्हाइट बैलेंस के मैनुअल कंट्रोल भी दे रही है। शूटिंग के दौरान एक्सपोज़र जांचने के लिए हिस्टोग्राम भी मौजूद है।


ज़्यादा शार्प डिटेल के लिए कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी पाइपलाइन को अपग्रेड किया गया है, वहीँ Photographic Styles में अब टेक्सचर और ग्रेन के लिए अतिरिक्त कंट्रोल भी जुड़ गए हैं।

वीडियो की बात करें तो, 60fps तक शूट किए गए फुटेज पर Cinematic इफेक्ट अब रिकॉर्डिंग के बाद भी लगाए जा सकते हैं। टाइम-लैप्स मोड में अब 4K और Dolby Vision HDR का सपोर्ट मिलता है, वहीँ Audio Mix अब म्यूज़िक को अलग कर सकता है।
Apple एक और नया फीचर Apple Reference Image भी ला रही है, जो कैप्चर हुए इमेज डेटा को साइन कर देता है, ताकि आप बाद में ये जांच सकें कि फोटो में कोई एडिटिंग हुई है या नहीं। ये जानकारी आप Photos ऐप में साथ-साथ रखकर देख सकते हैं, यानी वेरिफिकेशन के लिए आपको एक डिजिटल निगेटिव मिल जाता है।

कनेक्टिविटी
iPhone 18 Pro सीरीज़ के साथ Apple ने अपना N1 वायरलेस चिप पेश किया है, जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread कनेक्टिविटी संभालता है।

कंपनी अपना नया C2 मॉडेम भी इस्तेमाल कर रही है, जो C1X के मुकाबले तेज़ अपलोड स्पीड देता है और 15% कम पावर खर्च करता है। ये मॉडेम अमेरिका में mmWave का सपोर्ट भी जोड़ता है।
कुछ चुने हुए बाज़ारों में Apple इन फोनों के eSIM-ओनली वर्जन बेचेगी, जिनमें अमेरिका, कनाडा, जापान और UAE जैसे देश शामिल हैं। फिजिकल SIM ट्रे हटने से अंदर जो जगह बचती है, उसमें बड़ी बैटरी आ जाती है।
बैटरी और चार्जिंग

iPhone 18 Pro को 24 घंटे तक के इस्तेमाल के लिए रेट किया गया है, जो पिछले साल के iPhone 17 Pro Max के बराबर है। वहीँ iPhone 18 Pro Max 30 घंटे तक के इस्तेमाल तक पहुंचता है, जिसे Apple एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में अपना अब तक का सबसे बड़ा बैटरी अपग्रेड बता रही है।
इन दोनों मॉडलों में अब 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, और 60W या उससे ऊपर के अडैप्टर से ये लगभग 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाते हैं। MagSafe Charger और 35W या उससे ऊपर के अडैप्टर से 50% तक पहुंचने में लगभग 30 मिनट लगते हैं। MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट 25W तक मिलता है।
ये पढ़ें: फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट
iOS 27 और Siri AI

ये दोनों फोन iOS 27 पर चलते हैं, जिसमें Apple Intelligence के साथ वो Siri AI भी मौजूद है जिसका इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा था।

नई Siri को ज़्यादा पर्सनल और बातचीत वाली बनाया गया है, और ये आपके मैसेज, ईमेल और फोटो से कॉन्टेक्स्ट लेती है। स्क्रीन पर क्या चल रहा है, ये उसे भी समझ सकती है और सपोर्टेड ऐप्स में जाकर काम भी कर सकती है, जिनमें कैमरा ऐप भी शामिल है।
Apple ने फोटो के लिए Spatial Reframing और अपग्रेड किया हुआ Clean Up टूल भी जोड़ा है। Image Playground अब ज़्यादा फोटोरिअलिस्टिक इमेज बनाता है, वहीँ Safari में Notify Me मिल रहा है, जो किसी वेबपेज पर कुछ बदलने पर आपको अलर्ट कर सकता है, जैसे कोई प्रोडक्ट दोबारा स्टॉक में आ जाए।
एक और नया फीचर iPhone Handoff है, जिससे सपोर्टेड कैरियर वाले यूज़र्स एक ही फोन नंबर रखते हुए दो iPhones के बीच स्विच कर सकते हैं।

रंग

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max आपको ब्लैक (Black), सिल्वर (Silver), ग्लेशियर (Glacier) और बरगंडी (Burgundy) रंगों में मिलेंगे। इस बार का नया हीरो रंग बरगंडी है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 256GB मॉडल के लिए ₹1,64,900 रखी गई है, वहीँ iPhone 18 Pro Max 256GB मॉडल के लिए ₹1,79,900 से शुरू होता है। दोनों फोनों के बाकी वैरिएंट की कीमतें इस तरह हैं।

| स्टोरेज वैरिएंट | iPhone 18 Pro | iPhone 18 Pro Max |
|---|---|---|
| 256GB | ₹1,64,900 | ₹1,79,900 |
| 512GB | ₹1,89,900 | ₹2,04,900 |
| 1TB | ₹2,39,900 | ₹2,54,900 |
| 2TB | ₹3,14,900 | ₹3,29,900 |
अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1,199 है, और Apple इसे 24 महीनों के लिए $49.95 प्रति महीने पर भी ऑफर कर रही है। वहीँ iPhone 18 Pro Max $1,299 से शुरू होता है, या फिर आप इसे 24 महीनों के लिए $54.12 प्रति महीने पर ले सकते हैं।
इनके प्री-ऑर्डर शनिवार, 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे (IST) से शुरू होंगे, और आप इन दोनों फोनों को शुक्रवार, 18 सितंबर से 65 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में खरीद पाएंगे, जिनमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा 20 और बाज़ारों में ये 25 सितंबर से मिलने लगेंगे।
iOS 27 को Apple सोमवार, 14 सितंबर को फ्री अपडेट के तौर पर रोल आउट करेगी, और सपोर्टेड भाषाओं के लिए Apple Intelligence भी उसी दिन आ जाएगा।
ये पढ़ें: फोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































