नई TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: ट्रैक्शन कंट्रोल या डुअल-चैनल ABS, कौन सी बाइक लें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: TVS ने 15 अक्टूबर को TVS Raider 125 के टॉप TFT DD और SXC DD वैरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल जोड़ दिया है, और कंपनी का दावा है कि Raider ये फीचर पाने वाली अपने सेगमेंट की पहली बाइक है। लेकिन लगभग इसी बजट में Hero की Xtreme 125R पिछले साल नवंबर से ही डुअल-चैनल ABS और क्रूज़ कंट्रोल के साथ बिक रही है, और ये दोनों चीज़ें नई Raider में भी नहीं मिलतीं। यानी ₹1 लाख के आसपास स्पोर्टी 125cc बाइक ढूंढ रहे लोगों को अब तय करना है कि सुरक्षा का कौन सा फीचर उनके ज़्यादा काम का है।

एक है TVS Raider 125, जिसका TFT DD मॉडल ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ TFT डिस्प्ले, 99 से ज़्यादा कनेक्टेड फीचर और 27W का USB Type-C चार्जर भी देता है। वहीँ दूसरी तरफ है Hero Xtreme 125R, जिसके डुअल-चैनल ABS वैरिएंट में आगे-पीछे दोनों पहियों पर ABS के साथ राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, तीन राइड मोड और 120/80 सेक्शन का चौड़ा पिछला टायर मिलता है।

आप जानते हैं कि Raider इस सेगमेंट में अपने फीचरों के लिए जानी जाती है, और नए अपडेट के बाद भी ये Xtreme 125R के टॉप मॉडल से सस्ती है। हालांकि इसमें ABS अब भी सिर्फ अगले पहिये पर काम करता है। आइए जानते हैं, इन दोनों में से कौन सी 125cc बाइक आपके लिए बेहतर रहेगी।

ये पढ़ें: नई TVS Raider 125 लॉन्च, ट्रैक्शन कंट्रोल पाने वाली पहली 125cc बाइक बनी

नई TVS Raider 125 का दायीं तरफ से लुक, आगे डिस्क ब्रेक के साथ

कीमत

दोनों कंपनियों के सबसे ज़्यादा फीचर वाले मॉडल ₹1 लाख के ठीक ऊपर आते हैं। Raider में ABS सिर्फ इन्हीं दो टॉप वैरिएंट में मिलता है, वहीँ Xtreme 125R में सिंगल-चैनल ABS ₹96,700 वाले वैरिएंट से ही शुरू हो जाता है।

बाइकवैरिएंटABSकीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
TVS Raider 125TFT DDसिंगल-चैनल₹1,03,170
TVS Raider 125SXC DDसिंगल-चैनल₹1,00,330
Hero Xtreme 125RDual Channel ABSडुअल-चैनल₹1,09,550
Hero Xtreme 125RABSसिंगल-चैनल₹96,700

यानी Xtreme 125R का डुअल-चैनल ABS वाला मॉडल आपको Raider TFT DD से ₹6,380 ज़्यादा में पड़ेगा, और SXC DD के मुकाबले ये फर्क बढ़कर ₹9,220 हो जाता है।

हालांकि Xtreme 125R का ₹96,700 वाला सिंगल-चैनल ABS वैरिएंट, Raider SXC DD से भी ₹3,630 सस्ता है। लेकिन इसमें क्रूज़ कंट्रोल और राइड मोड नहीं मिलते, क्योंकि Hero ये दोनों फीचर सिर्फ डुअल-चैनल ABS वाले मॉडल में देती है।

ये पढ़ें: नई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ट्रैक्शन कंट्रोल और चौड़े टायर के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: डिज़ाइन और साइज़

Xtreme 125R सड़क पर बड़ी बाइक जैसी दिखती है, लेकिन रोज़ के इस्तेमाल में हल्की Raider को संभालना ज़्यादा आसान है। Raider TFT DD का वज़न 127 किलो है, जो Xtreme 125R के 136 किलो से 9 किलो कम है। इसके अलावा दोनों में 10 लीटर का फ्यूल टैंक और 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

डिज़ाइन में Xtreme 125R ज़्यादा आक्रामक है, जिसमें तीखा LED हेडलैंप, मस्कुलर बॉडीवर्क, बड़ा फ्यूल टैंक और स्प्लिट सीट वाला तीखा टेल सेक्शन दिया गया है। वहीँ Raider का लुक सादा नेकेड स्ट्रीट बाइक वाला है।

ऑफिस या बाज़ार की भीड़ वाली पार्किंग में बाइक को रोज़ हाथ से पीछे खींचकर निकालना पड़ता है, तो Raider का 9 किलो कम वज़न यहां सबसे ज़्यादा काम आता है।

शहर में रोज़ चलाने के लिए Raider का कम वज़न इसकी सबसे काम की खूबी है।

Hero Xtreme 125R डुअल-चैनल ABS का Black Pearl Red रंग में साइड प्रोफाइल

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: परफॉरमेंस और इंजन

आपको दोनों बाइकों में 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, लेकिन ये दोनों अपनी ताकत अलग तरह से देती हैं। Raider में 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड, 3-वाल्व इंजन है, जो 7,500rpm पर 11.2bhp पावर और 6,000rpm पर 11.2Nm टॉर्क देता है। साथ ही इसका iGO Assist बूस्ट मोड इसी rpm पर टॉर्क को 11.75Nm तक ले जाता है।

वहीँ Xtreme 125R का 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन 8,250rpm पर 11.4bhp पावर देता है, और इसका 10.5Nm टॉर्क 6,500rpm पर आता है। यानी ऊपर के rpm पर Xtreme थोड़ी ज़्यादा पावर देती है, वहीँ नीचे और बीच की रफ्तार में Raider के पास 1.25Nm ज़्यादा टॉर्क है। 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार दोनों कंपनियां 6 सेकंड से कम में बताती हैं।

रुक-रुककर चलने वाले शहर के ट्रैफिक में Raider का जल्दी मिलने वाला टॉर्क ज़्यादा काम आता है।

शहर की सड़क पर चलती TVS Raider 125

ये पढ़ें: नई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: ब्रेक और सेफ्टी

सुरक्षा में ये दोनों बाइक दो अलग फीचर देती हैं, और दोनों अलग समय पर काम आते हैं। Xtreme 125R के डुअल-चैनल मॉडल में आगे 276mm की डिस्क के साथ पीछे भी डिस्क ब्रेक है, और ABS दोनों पहियों पर काम करता है। वहीँ Raider TFT DD में आगे-पीछे 240mm की डिस्क तो है, लेकिन ABS सिर्फ अगले पहिये पर है, यानी अचानक ज़ोर से ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक हो सकता है।

बारिश में भीगी सड़क पर सामने कोई अचानक रुक जाए और आपको दोनों ब्रेक पूरी ताकत से दबाने पड़ें, तो Xtreme 125R में दोनों पहिये लॉक नहीं होंगे और बाइक की दिशा आपके काबू में रहेगी।

दूसरी तरफ Raider का ट्रैक्शन कंट्रोल ब्रेक लगाते वक्त नहीं, बल्कि एक्सीलरेट करते वक्त काम आता है। बजरी, गीली या उबड़-खाबड़ सड़क पर पिछला पहिया घूमकर फिसलने लगे, तो ये इंजन की ताकत कम करके पकड़ वापस दिलाता है, और ज़रूरत न हो तो आप इसे बंद भी कर सकते हैं। साथ ही Raider में इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग भी है, जो ज़ोर से ब्रेक लगाने पर हैज़र्ड लाइट्स जला देती है।

₹1 लाख से ऊपर की बाइक में दोनों पहियों पर ABS मिलना चाहिए, और नई Raider में ये अब भी नहीं है।

Hero Xtreme 125R का बैनर, जिसमें डुअल-चैनल ABS, क्रूज़ कंट्रोल और तीन राइड मोड लिखे हैं

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: फीचर और डिस्प्ले

स्क्रीन और फोन से जुड़े फीचरों में Raider TFT DD, Xtreme 125R से एक कदम आगे है। इसकी TFT स्क्रीन पर आपको कॉल, वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम और मैच स्कोर जैसे 99 से ज़्यादा कनेक्टेड फीचर मिलते हैं। साथ ही पुराने 12W USB-A पोर्ट की जगह अब इसमें 27W का USB Type-C चार्जर है।

वहीँ Xtreme 125R में 4.2-इंच का कलर LCD डिस्प्ले है, लेकिन इसका सबसे बड़ा फीचर क्रूज़ कंट्रोल है, जो Raider में नहीं मिलता। हाईवे पर एक रफ्तार सेट करके आप बार-बार थ्रॉटल घुमाए बिना लंबी दूरी तय कर सकते हैं।

हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार Hero इस बाइक में TFT स्क्रीन और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग (TPMS) वाला अपडेट लाने की तैयारी में है, लेकिन फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर ये 4.2-इंच कलर LCD के साथ ही बिक रही है।

कनेक्टेड फीचर चाहिए तो Raider TFT DD आगे है, और हाईवे पर आराम चाहिए तो Xtreme 125R का क्रूज़ कंट्रोल।

TVS Raider 125 की TFT स्क्रीन, जिस पर Power मोड और Boost दिख रहा है

पूरी स्पेसिफिकेशन तुलना

फीचरTVS Raider 125 (TFT DD)Hero Xtreme 125R (Dual Channel ABS)
इंजन124.8cc, एयर और ऑयल-कूल्ड, 3-वाल्व124.7cc, एयर-कूल्ड
पावर11.2bhp @ 7,500rpm11.4bhp @ 8,250rpm
टॉर्क11.2Nm (iGO Assist के साथ 11.75Nm) @ 6,000rpm10.5Nm @ 6,500rpm
गियरबॉक्स5-स्पीड5-स्पीड
0-60 किमी/घंटा (कंपनी का दावा)5.8 सेकंड (iGO Assist)5.7 सेकंड
ब्रेक (आगे / पीछे)240mm डिस्क / 240mm डिस्क276mm डिस्क / डिस्क
ABSसिंगल-चैनलडुअल-चैनल
खास फीचरट्रैक्शन कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंगक्रूज़ कंट्रोल, तीन राइड मोड
टायर (आगे / पीछे)90/90-17 / 120/70-1790/90-17 / 120/80-17
पिछला सस्पेंशन5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉकएडजस्टेबल मोनोशॉक
डिस्प्लेTFT, 99+ कनेक्टेड फीचर4.2-इंच कलर LCD
वज़न127 किलो136 किलो
फ्यूल टैंक10 लीटर10 लीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस180mm180mm
व्हीलबेस1,326mm1,319mm
कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)₹1,03,170₹1,09,550

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: किसके लिए कौन सी बाइक सही रहेगी?

TVS Raider 125 TFT DD उनके लिए है, जिन्हें कम कीमत में ज़्यादा फीचर, हल्की बाइक और ट्रैक्शन कंट्रोल चाहिए। इसे तब लीजिए, जब:

  • आपका ज़्यादातर सफर शहर के ट्रैफिक में है, जहां कम वज़न और नीचे की रफ्तार पर ज़्यादा टॉर्क रोज़ काम आता है।
  • आप फोन को बाइक से जोड़कर कॉल, नेविगेशन और नोटिफिकेशन सीधे स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

Hero Xtreme 125R Dual Channel ABS उनके लिए है, जिनके लिए ब्रेक लगाते वक्त की सुरक्षा और हाईवे पर आराम सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। इसे तब लीजिए, जब:

  • आप अक्सर हाईवे पर या पीछे किसी को बैठाकर लंबी दूरी तय करते हैं।
  • आप दोनों पहियों पर ABS और क्रूज़ कंट्रोल के लिए ₹6,380 ज़्यादा देने को तैयार हैं।

मेरी सलाह है कि अगर आपका बजट ₹1.1 लाख तक जा सकता है, तो Xtreme 125R का डुअल-चैनल ABS मॉडल लीजिए। ब्रेक आप हर सफर में लगाते हैं, और यही वो पल है जब डुअल-चैनल ABS दोनों पहियों को लॉक होने से बचाता है, साथ ही इसमें क्रूज़ कंट्रोल भी आपको मिल जाता है।

हाँ अगर आपका बजट ₹1.03 लाख पर ही रुकता है, या आपको फोन से जुड़ी TFT स्क्रीन और हल्की बाइक ज़्यादा ज़रूरी लगती है, तो फिर Raider TFT DD ही आपके लिए बेहतर रहेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj’s Coolie) की फिल्म Coolie 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप था और भले ही रिव्यूज़ मिले-जुले रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नज़रें Coolie OTT release पर …

Imageनई TVS Raider 125 लॉन्च, ट्रैक्शन कंट्रोल पाने वाली पहली 125cc बाइक बनी

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपडेटेड TVS Raider 125 लॉन्च कर दी है, जिसके टॉप TFT DD और SXC DD वैरिएंट में अब ट्रैक्शन कंट्रोल मिलेगा। कंपनी का दावा है कि Raider 125 ये फीचर पाने वाली अपने सेगमेंट की पहली बाइक है। TVS ने 17 सितंबर को यही फीचर …

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ट्रैक्शन कंट्रोल और चौड़े टायर के साथ क्या-क्या बदला

एक नज़र में : TVS Raider 125 के नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने आया है। इनमें सबसे बड़ा बदलाव ट्रैक्शन कंट्रोल है, जिसे TVS ने अपनी वेबसाइट पर Raider में जोड़ दिया है और कंपनी इसे अपने सेगमेंट में पहली बार बता …

ImageAther Konarc vs TVS Orbiter: डिस्क ब्रेक या 158 किमी रेंज, 1 लाख में कौन सा स्कूटर लें?

Ather Konarc vs TVS Orbiter: Ather ने अपने सबसे सस्ते स्कूटर Konarc की डिलीवरी सितंबर से शुरू कर दी है, और दिल्ली में सब्सिडी के बाद इसका 125 किमी रेंज वाला S 125 मॉडल ₹1 लाख से नीचे उपलब्ध है। लेकिन ठीक इसी बजट में TVS Orbiter भी बाज़ार में पहले से बिक रहा है, …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products