नवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress 2026 में हो चुकी है, और Motorola ने तो अपनी वेबसाइट पर Signature 27 के लिए नवंबर का महीना भी लिख दिया है। हालांकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों की वजह से इनमें से ज़्यादातर फोनों की कीमत ₹1 लाख के आसपास या उससे ऊपर रहने की खबर है।

नवंबर 2026 में जहां एक तरफ vivo की X500 सीरीज़ जैसे कैमरा फ्लैगशिप कतार में हैं, वहीँ दूसरी तरफ करीब पांच साल बाद Karbonn भी Rebel 5G के साथ स्मार्टफोन बाज़ार में लौटने की तैयारी में है।

इस महीने में आपको vivo V80 FE जैसे मिड-रेंज और itel Zeno F30 5G जैसे बजट फोन भी देखने को मिल सकते हैं। आइये जानते हैं नवंबर 2026 में आने वाले स्मार्टफोन (Upcoming Smartphones in November 2026) की सूची में कौन-कौन से फोन शामिल हैं।

ये पढ़ें: Oppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

नवंबर 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

फोनतारीखस्थिति
Motorola Signature 27नवंबरकंपनी ने पक्का किया, तारीख बाकी
vivo X500 और X500 Pro Maxनवंबर की शुरुआत (संभावित)सिर्फ लीक
iQOO 16नवंबर से दिसंबर (संभावित)कंपनी ने पक्का किया, तारीख बाकी
Xiaomi 18 Proनवंबर से दिसंबर (संभावित)टीज़र आया, तारीख बाकी
vivo V80 FEतय नहींसिर्फ लीक (BIS लिस्टिंग)
Karbonn Rebel 5Gजल्दटीज़र आया
itel Zeno F30 5G8 नवंबर से सेल (संभावित)सिर्फ लीक (लिस्टिंग)

Motorola Signature 27

Upcoming Smartphones in November 2026 की सूची में सबसे पक्का नाम Motorola Signature 27 का है। IMC 2026 में Motorola ने इसके भारत आने की पुष्टि की थी, और कंपनी की US वेबसाइट पर साफ लिखा है कि ये फोन इसी नवंबर में आ रहा है। हालांकि भारत में लॉन्च की तारीख पर कंपनी की मुहर लगनी अभी बाकी है।

ये Qualcomm के 2nm वाले Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ घोषित होने वाले पहले फोनों में से एक है, वहीँ पहले Motorola Signature में Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया था।

फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP का Sony LYTIA 910 प्राइमरी सेंसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कंपनी इस फोन को 7 साल तक OS अपडेट देगी, यानी आज खरीदा गया फोन 2033 तक नए Android वर्ज़न पाता रहेगा।

vivo X500 और vivo X500 Pro Max

नवंबर 2026 में आने वाले फोन - vivo X500 सीरीज़

vivo की X500 सीरीज़ 21 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुकी है, और 27 अक्टूबर को यूरोप में इसका ग्लोबल लॉन्च होना है। भारत को लेकर रिपोर्ट्स कहती हैं कि यहां vivo X500 और vivo X500 Pro Max अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में दस्तक दे सकते हैं।

इस सीरीज़ में सबसे ज़्यादा चर्चा X500 Pro Max की है, जिसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके साथ इसमें MediaTek का 2nm वाला Dimensity 9600 Pro चिपसेट और 144Hz वाली 6.85-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन मिलती है।

बैटरी में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है। Pro Max में 8,000mAh की बैटरी है, वहीँ पिछले साल वाले X300 Pro में 6,500mAh की बैटरी मिलती थी। X500 में 7,500mAh की बैटरी है, और दोनों फोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आते हैं। हालांकि X500 में दिया गया Dimensity 9600M असल में पिछले साल वाले Dimensity 9500 का ही नया नाम है।

चीन में X500 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 6,999 (करीब ₹1,00,000) है, इसलिए भारत में भी आपको इसके लिए ₹1 लाख के आसपास का बजट रखना पड़ सकता है।

iQOO 16

नवंबर 2026 में आने वाले फोन - हाथ में सफेद रंग का iQOO 16

iQOO 16 के भारत आने की पुष्टि खुद iQOO के CEO निपुण मार्या ने IMC 2026 में की थी, लेकिन तारीख पूछे जाने पर उनका जवाब बस इतना था कि ये फोन जल्द आएगा। वहीँ दूसरी रिपोर्ट्स कहती हैं कि ये फोन दिसंबर 2026 या 2027 की शुरुआत तक भी खिसक सकता है।

इस फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट और 165Hz वाली 6.85-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन दी गयी है। इसके साथ इसमें 8,400mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ आती है, और पीछे के तीनों कैमरे 50MP के हैं।

हालांकि चीन में iQOO 16 की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹86,000) है, जो पिछले साल के iQOO 15 से 43% ज़्यादा है। भारत में iQOO 15 ₹64,999 में लॉन्च हुआ था और कई बार दाम बढ़ने के बाद अब ये ₹85,999 का हो चुका है, यानी iQOO 16 के ₹1 लाख के आसपास पहुंचने के आसार हैं।

ये पढ़ें: iQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

Xiaomi 18 Pro

Upcoming Smartphones in November 2026 - Xiaomi 18 Pro के फीचर

Xiaomi 18 Pro भी Upcoming Smartphones in November 2026 की सूची में शामिल है। Xiaomi India ने अपने X हैंडल पर Xiaomi 18 Pro का टीज़र जारी कर दिया है, और IMC 2026 में Qualcomm ने भी इसके भारत आने की पुष्टि की थी। इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार के अनुसार ये फोन दिसंबर तक भारत आ सकता है, यानी नवंबर में इसकी दस्तक की संभावना भी बनी हुई है।

ये ज़रूर ध्यान रखें: भारत में आपको Xiaomi 18 Pro Max नहीं मिलेगा। योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी ने Pro Max और बेस Xiaomi 18, दोनों को भारत के रोडमैप से हटा दिया है।

इस फोन की सबसे बड़ी पहचान इसके पिछले हिस्से पर दी गई 2.7-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले है। इसके साथ इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट और Leica वाले दो 200MP कैमरे मिलते हैं, जिनमें से एक 3.2x ऑप्टिकल ज़ूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो है।

चीन वाले मॉडल में 7,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 100W चार्जिंग के साथ आती है। वहीँ भारत में Xiaomi 17 ₹89,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, इसलिए 18 Pro के लिए आपको ₹90,000 से ज़्यादा का बजट सोचकर चलना चाहिए।

vivo V80 FE

Upcoming Smartphones in November 2026 - Vivo V80 FE

अगर आपको vivo का कैमरा चाहिए, लेकिन ₹60,000 से ज़्यादा खर्च नहीं करना है, तो vivo V80 FE पर नज़र रखिए। मॉडल नंबर V2624 वाला ये फोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिख चुका है, जिससे इसके जल्द भारत आने की उम्मीद बढ़ गई है।

इसे अप्रैल में आए vivo V70 FE का सक्सेसर माना जा रहा है, जो ₹37,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट और 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया था, वहीँ इसी महीने आया vivo V80 ₹62,999 से शुरू होता है। यानी V80 FE इस सीरीज़ का किफायती विकल्प बन सकता है, हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च की तारीख पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

Karbonn Rebel 5G

Upcoming Smartphones in November 2026 - Karbonn Rebel का टीज़र पोस्टर

भारत में Android फोनों के शुरुआती दौर का जाना-माना ब्रांड Karbonn भी Upcoming Smartphones in November 2026 की सूची में अपन एक स्मार्टफोन शामिल करने वाला है। पिछले कुछ सालों से कंपनी सिर्फ फीचर फोन बेच रही थी, और इसका आखिरी स्मार्टफोन 2020 में आया था। अब कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ‘Kamaal Koming’ लिखकर टीज़र शुरू कर दिए हैं, और Amazon India पर इसके Karbonn Rebel 5G का पेज भी लाइव हो चुका है।

कंपनी के टीज़र में ‘All the phone, none of the price shock’ जैसी लाइन लिखी है, यानी कंपनी इसकी कीमत कम रखने की तैयारी में दिख रही है। वहीँ आखिरी पोस्टर पर लिखा है कि फोन का फर्स्ट लुक जल्द सामने आएगा। हालांकि अगस्त में Geekbench पर Karbonn ZenZ Pro नाम का जो फोन दिखा था, उसमें 2020 वाला पुराना MediaTek Helio G70 चिपसेट था, इसलिए Rebel 5G के असली स्पेसिफिकेशन लॉन्च के बाद ही साफ होंगे।

itel Zeno F30 5G

बजट में बड़ी बैटरी वाला 5G फोन ढूंढ रहे लोगों के लिए itel Zeno F30 5G भी नवंबर में चर्चा में है। ये फोन 9 जुलाई को सिर्फ ऑफलाइन स्टोरों के लिए लॉन्च हुआ था, और एक लिस्टिंग के अनुसार 8 नवंबर से इसकी सेल शुरू हो सकती है। ऑफलाइन स्टोरों में इसके 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत ₹12,499 है।

इस फोन में Unisoc T8200 चिपसेट, 120Hz वाली 6.67-इंच की HD+ स्क्रीन और 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। ये फोन Android 16 Go Edition पर चलता है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है। लेकिन इसके साथ सिर्फ 10W चार्जिंग मिलती है, वहीँ पिछले महीने लॉन्च हुए Mivi One 5G में 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W चार्जिंग दी गयी है, यानी Zeno F30 5G को फुल चार्ज होने में काफी ज़्यादा समय लगेगा।

ये पढ़ें: OnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOTT Release This Week: Gajab Raat से Hanuman तक 4 बड़ी रिलीज़, सबसे सस्ते एक ही रिचार्ज में उठाएं पूरा आनंद

एक नज़र में : OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT पर पांच नई फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं, और इनमें मनोज बाजपेयी की वो फिल्म भी है, जिसका नाम विवाद के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद बदलना पड़ा। मुश्किल बस इतनी है कि ये पांचों कहानियां चार अलग-अलग ऐप पर बंटी हैं, …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageUpcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अप्रैल में कई अच्छे स्मार्टफोन देखने के बाद, अब बारी है मई 2026 की, और इस बार मौसम के साथ स्मार्टफोन मार्केट फिर से गर्म होने वाला है। आने वाले हफ्तों में कई बड़े लॉन्च लाइन में हैं, जो मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक हलचल मचा सकते हैं। अगर आप नया फोन लेने का …

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.