Tecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: ज़्यादा रैम या बड़ी स्क्रीन, 20 हज़ार में किसे लें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Tecno ने 16 अक्टूबर को भारत में अपना नया Spark 50s 5G लॉन्च किया है, जिसके 6GB रैम वाले बेस मॉडल की कीमत ₹19,999 रखी गयी है। लगभग इसी बजट में Xiaomi का Redmi 17C 5G भी Amazon पर बिक रहा है, जो इसी महीने की शुरुआत में आया था, लेकिन ₹20,999 में वो आपको 4GB रैम ही देता है। दोनों फोनों में 120Hz वाली HD+ स्क्रीन, 128GB UFS 2.2 स्टोरेज, IP64 रेटिंग और MediaTek का 6nm चिपसेट है, यानी कागज़ पर ये दोनों एक ही लेवल के फोन हैं। असली फर्क रैम, बैटरी और स्क्रीन के साइज़ में है।

Tecno Spark 50s 5G में आपको 6,500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और MIL-STD-810H वाली मज़बूती मिलती है, वहीँ Redmi 17C 5G में 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन, 7.99mm पतली बॉडी और दो साल के OS अपडेट का लिखित वादा है।

हालांकि Redmi के पास एक सीधा फायदा और है, क्योंकि इसे आप आज ही Amazon या mi.com से मंगा सकते हैं, वहीँ Tecno का ये फोन 20 अक्टूबर से सिर्फ ऑफलाइन स्टोरों पर मिलेगा। आइए जानते हैं, 20000 में बेस्ट 5G फोन (Best 5G Phone Under 20000) की तलाश में इन दोनों में से किस फोन पर आपको पैसे लगाने चाहिए।

ये पढ़ें: बिना नेटवर्क 1.5 किमी तक कॉल करने वाला Tecno Spark 50s 5G लॉन्च, मिलेगी 6,500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

Tecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: कीमत

दोनों फोन दो-दो वैरिएंट में आये हैं, लेकिन दोनों को खरीदने की जगह अलग है। Tecno Spark 50s 5G की बिक्री 20 अक्टूबर से ऑफलाइन स्टोरों पर शुरू होगी, वहीँ Redmi 17C 5G की सेल 7 अक्टूबर से Amazon, mi.com और ऑफलाइन स्टोरों पर चल रही है।

Tecno Spark 50s 5G (ऑफलाइन स्टोर)

  • 6GB + 128GB: ₹19,999
  • 8GB + 128GB: ₹22,999

Redmi 17C 5G (Amazon, mi.com)

  • 4GB + 128GB: ₹20,999
  • 6GB + 128GB: ₹22,999

यानी 6GB रैम वाला मॉडल आपको Tecno में ₹3,000 कम में मिल जाएगा, और जितने में Redmi का 6GB मॉडल आता है, उतने में आप Tecno का 8GB वाला मॉडल खरीद पाएंगे। Amazon पर Tecno के इस फोन का पेज भी आ चुका है, लेकिन फिलहाल वहाँ इसे खरीदने का विकल्प नहीं है।

ये पढ़ें: Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Tecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: डिज़ाइन और डिस्प्ले

₹20,000 के फोन में HD+ स्क्रीन दोनों ही कंपनियाँ दे रही हैं, लेकिन इनमें Redmi 17C 5G का पैनल बड़ा भी है और ज़्यादा चमकीला भी। Redmi में 6.9-इंच की HD+ (1600×720) LCD स्क्रीन है, जो 810 निट्स HBM ब्राइटनेस तक जाती है और इसमें DC डिमिंग के साथ TÜV Rheinland के तीन सर्टिफिकेशन भी मिलते हैं। वहीँ Tecno Spark 50s 5G में 6.78-इंच की HD+ (1576×720) स्क्रीन है, जिसकी ब्राइटनेस 567 निट्स तक जाती है। रिफ्रेश रेट दोनों का 120Hz है।

यानी Redmi की स्क्रीन करीब 40% ज़्यादा चमकीली है, और ये फर्क दोपहर की धूप में सड़क पर खड़े होकर Google Maps पर रास्ता देखते वक्त सबसे ज़्यादा काम आता है।

डिज़ाइन में भी Redmi बड़ी स्क्रीन के बावजूद 7.99mm पतला है और इसका कॉफी ब्रू (Coffee Brew) रंग वीगन लेदर फिनिश के साथ आता है। वहीँ Tecno 8.18mm मोटा है, हालांकि वज़न दोनों का लगभग बराबर है, 210 और 211 ग्राम। मज़बूती के मामले में Tecno आगे है, क्योंकि IP64 रेटिंग के साथ इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है और कंपनी इसे 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित बताती है। Redmi के पास सिर्फ IP64 रेटिंग है।

स्क्रीन Redmi की बेहतर है और ये फर्क आपको रोज़ दिखेगा, लेकिन जिनके हाथ से फोन अक्सर गिरता है, उनके लिए Tecno की मज़बूती ज़्यादा काम की है।

Tecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: परफॉरमेंस

इन दोनों में चिपसेट का फर्क बहुत छोटा है, और असली अंतर रैम का है। Tecno Spark 50s 5G में MediaTek Dimensity 6400 है, जिसके दो Cortex-A76 कोर 2.5GHz पर चलते हैं, वहीँ Redmi 17C 5G के Dimensity 6300 में यही कोर 2.4GHz पर चलते हैं। दोनों 6nm पर बने हैं, दोनों में Mali-G57 MC2 GPU है और दोनों में LPDDR4X रैम के साथ UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

यानी प्रोसेसर से आपको कोई बड़ा फर्क महसूस नहीं होगा, लेकिन बेस मॉडल में Tecno 6GB और Redmi 4GB रैम देता है। WhatsApp, Instagram और कैमरा के बीच बार-बार आते-जाते वक्त 4GB रैम वाले फोन में पीछे खुले ऐप जल्दी बंद होते हैं और दोबारा खोलने पर शुरू से लोड होते हैं। Redmi में भी 6GB रैम चाहिए, तो उसके लिए आपको ₹22,999 देने होंगे। वर्चुअल रैम दोनों में है, लेकिन ये स्टोरेज का हिस्सा इस्तेमाल करती है, असली रैम की जगह नहीं लेती।

साथ ही ₹20,000 के आसपास के इन फोनों में भी दोनों कंपनियाँ आपको HD+ स्क्रीन और UFS 2.2 स्टोरेज ही दे रही हैं, जो निराशाजनक है। दोनों में से कोई भी फोन भारी गेमिंग के लिए नहीं बना है।

एक ही लेवल के चिप पर Tecno कम कीमत में ज़्यादा रैम दे रहा है, इसलिए परफॉरमेंस में मैं उसे आगे रखूँगी।

ये पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Tecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: कैमरा

आपको दोनों फोनों में पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और आगे 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Redmi 17C 5G का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ आता है और इसके साथ एक ऑक्ज़िलरी लेंस भी है, वहीँ Tecno Spark 50s 5G में f/1.85 अपर्चर वाला सिंगल 50MP कैमरा है। दोनों के रियर कैमरे से आप 1080p@30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

हालांकि फ्रंट कैमरे पर Redmi एक कदम आगे है। इसका सेल्फी कैमरा भी 1080p@30fps वीडियो रिकॉर्ड करता है, वहीँ Tecno का फ्रंट कैमरा 720p तक ही वीडियो बनाता है। अगर आप फोन से अपनी रील्स या वीडियो ब्लॉग खुद को सामने रखकर बनाते हैं, तो Redmi पर आपका वीडियो ज़्यादा रेज़ॉल्यूशन में रिकॉर्ड होगा।

दोनों की असली फोटो क्वॉलिटी में कितना फासला रहेगा, ये रिव्यू के बाद ही पक्का कहा जा सकेगा, लेकिन वीडियो रिकॉर्डिंग में Redmi का फ्रंट कैमरा बेहतर है।

Tecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी और चार्जिंग, दोनों में Tecno आगे है। Tecno Spark 50s 5G में 6,500mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ आती है, वहीँ Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी और 33W चार्जिंग मिलती है। यानी Tecno में 500mAh ज़्यादा बैटरी होने के बाद भी इसकी चार्जिंग क्षमता करीब 36% ज़्यादा है।

सुबह घर से निकलते वक्त बैटरी कम दिखे और आपके पास फोन चार्ज करने के लिए बस थोड़ा सा समय हो, तो उतनी ही देर में Tecno में Redmi के मुकाबले ज़्यादा बैटरी भर जाएगी। इसके अलावा Tecno में बायपास चार्जिंग भी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि चार्जिंग पर लगाकर गेम खेलते वक्त ये बैटरी को कम गर्म होने देती है।

बड़ी बैटरी और तेज़ चार्जिंग, दोनों Tecno के पास हैं, इसलिए यहाँ फैसला आसान है।

सॉफ्टवेयर और अपडेट

दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं, लेकिन अपडेट के मामले में Redmi का वादा साफ है। Redmi 17C 5G, HyperOS 3 के साथ आता है और Xiaomi इस पर दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी। वहीँ Tecno Spark 50s 5G में HiOS 16 है, जिसमें Gemini, Circle to Search और कॉल के लिए AI नॉइज़ कैंसिलेशन जैसे फीचर मिलते हैं, हालांकि Tecno ने इस फोन की अपडेट पॉलिसी लॉन्च पर नहीं बताई है।

नेटवर्क से जुड़े फीचरों में Tecno ने ज़्यादा ध्यान दिया है। इसमें 4×4 MIMO एंटीना है और FreeLink फीचर भी है, जिससे मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी आप 1.5 किमी तक दूसरे सपोर्टेड फोन पर कॉल और मैसेज कर सकते हैं। हालांकि ये दूरी कंपनी ने बिना रुकावट वाली खुली जगह के लिए बताई है। साथ ही Tecno में IR ब्लास्टर भी है, जिससे आप घर के TV या AC को फोन से चला सकते हैं, वहीँ Redmi की स्पेसिफिकेशन लिस्ट में IR ब्लास्टर नहीं है। दूसरी ओर Redmi में FM रेडियो का सपोर्ट मिलता है।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

पूरी स्पेसिफिकेशन तुलना

स्पेसिफिकेशनTecno Spark 50s 5GRedmi 17C 5G
डिस्प्ले6.78-इंच HD+ (1576×720) LCD, 120Hz, 567 निट्स6.9-इंच HD+ (1600×720) LCD, 120Hz, 810 निट्स HBM, DC डिमिंग
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6400 (6nm), Mali-G57 MC2 GPUMediaTek Dimensity 6300 (6nm), Mali-G57 MC2 GPU
रैम6GB/8GB LPDDR4X4GB/6GB LPDDR4X
स्टोरेज128GB UFS 2.2, microSD सपोर्ट128GB UFS 2.2, 1TB तक microSD
रियर कैमरासिंगल 50MP प्राइमरी (f/1.85, ऑटोफोकस), LED फ्लैश50MP प्राइमरी (f/1.8) + ऑक्ज़िलरी लेंस, LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा8MP (f/2.0), 720p वीडियो8MP (f/2.0), 1080p@30fps वीडियो
बैटरी और चार्जिंग6,500mAh, 45W, बायपास चार्जिंग6,000mAh, 33W (बॉक्स में 33W चार्जर)
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर HiOS 16, Gemini, Circle to SearchAndroid 16 पर HyperOS 3, 2 OS + 4 साल सिक्योरिटी अपडेट
मज़बूतीIP64 Pro, MIL-STD-810HIP64
नेटवर्क और बाकी फीचर5G, 4×4 MIMO, FreeLink, IR ब्लास्टर, 3.5mm जैक5G, FM रेडियो, 3.5mm जैक
डाइमेंशन और वज़न167.9×79.3×8.18mm, 210 ग्राम171.56×79.47×7.99mm, 211 ग्राम
कहाँ मिलेगाऑफलाइन स्टोर (20 अक्टूबर से)Amazon, mi.com, ऑफलाइन स्टोर
कीमत₹19,999 से₹20,999 से

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

लगभग एक ही बजट में Tecno Spark 50s 5G आपको ज़्यादा रैम, बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और बेहतर मज़बूती देता है, और वो भी Redmi से ₹1,000 कम में। इसलिए मेरी सलाह है कि ज़्यादातर लोग Tecno Spark 50s 5G लीजिए।

Tecno Spark 50s 5G तब लीजिए, जब:

  • आप एक ही फोन पर कई ऐप साथ चलाते हैं और कम बजट में 6GB या 8GB रैम चाहते हैं।
  • आपका दिन फोन पर लंबा चलता है, फोन अक्सर गिरता है या आप ऐसी जगह काम करते हैं जहाँ नेटवर्क कमज़ोर रहता है।

Redmi 17C 5G तब लीजिए, जब:

  • आप फोन पर ज़्यादा वीडियो देखते हैं और आपको बड़ी, ज़्यादा चमकीली स्क्रीन चाहिए।
  • आप फोन को तीन-चार साल चलाने वाले हैं और अपडेट का लिखित वादा चाहते हैं, या सेल्फी कैमरे से वीडियो ज़्यादा बनाते हैं।

हाँ अगर आप ऑनलाइन ही खरीदारी करते हैं या आपको फोन 20 अक्टूबर से पहले चाहिए, तो फिर आपके पास Redmi 17C 5G का ही विकल्प रहेगा, क्योंकि Tecno का ये फोन फिलहाल सिर्फ ऑफलाइन स्टोरों पर ही बिकेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.