अक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Moto G67 Power अपने तीनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है, और इसके आगे 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
  • Ai+ Nova 2 Ultra में ₹20,999 में 1.5K AMOLED स्क्रीन, IP68 रेटिंग और गेमिंग के लिए शोल्डर ट्रिगर, तीनों एक साथ मिलते हैं।
  • Lava Virat Curve 5G बिना ब्लोटवेयर वाले Android 16 पर चलता है, और इसके बैक पैनल पर नोटिफिकेशन दिखाने वाली एक छोटी डिस्प्ले भी है।
  • POCO M8 Power में कंपनी 4 OS अपडेट दे रही है, यानी Android 16 के साथ आया ये फोन Android 20 तक जाएगा।

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज में पहुंचा दिया है। realme P4x 5G इसका सबसे साफ उदाहरण है, जो दिसंबर 2025 में ₹15,999 में लॉन्च हुआ था और आज Flipkart पर इसका वही बेस वैरिएंट ₹25,999 में लिस्ट है।

यानी अब इस बजट में सही फोन वो नहीं है जो सब कुछ दे, बल्कि वो है जो आपकी सबसे बड़ी ज़रूरत पर खरा उतरे। Amazon की Great Indian Festival सेल शुरू हो चुकी है और Flipkart की Big Billion Days भी कल से सभी के लिए खुल रही है, इसलिए हमने कैमरा, गेमिंग, डिस्प्ले, साफ सॉफ्टवेयर और लंबे अपडेट, पांचों ज़रूरतों के लिए एक-एक फोन चुना है।

आइये जानते हैं अक्टूबर 2026 में ₹25,000 से कम के बेस्ट फोन (Best Phones Under 25000 in October 2026) की सूची में कौन-कौन से फोन शामिल हैं।

ये पढ़ें: Best Phone Under 20000: सितंबर 2026 के 6 बेस्ट स्मार्टफोन

₹25,000 से कम के बेस्ट फोन (Best Phones Under 25000 in October 2026)

  • बेस्ट कैमरा: Moto G67 Power
  • बेस्ट गेमिंग: realme P4x 5G
  • बेस्ट डिस्प्ले: Ai+ Nova 2 Ultra
  • साफ सॉफ्टवेयर: Lava Virat Curve 5G
  • लंबे अपडेट: POCO M8 Power

1. कैमरे के लिए बेस्ट: Moto G67 Power

Moto G67 Power के तीनों कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, और इस बजट में ये सुविधा गिने-चुने फोनों में ही मिलती है। मतलब दोस्त की शादी में अल्ट्रा-वाइड से पूरा स्टेज कवर करना हो या 32MP फ्रंट कैमरे से व्लॉग बनाना हो, आपको 1080p पर रुकना नहीं पड़ेगा।

इसके पीछे 1/1.95-इंच का 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशनMoto G67 Power
डिस्प्ले6.7-इंच FHD+ LCD, 120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 2, 8GB रैम
कैमरा50MP + 8MP अल्ट्रा-वाइड, 32MP फ्रंट
बैटरी7,000mAh, 30W
सॉफ्टवेयर1 OS और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट

कीमत:

  • 8GB + 128GB: ₹23,900 (Amazon)

किसके लिए नहीं: जो AMOLED स्क्रीन पर वीडियो देखने के शौकीन हैं या फोन को चार-पांच साल तक नए Android वर्ज़न के साथ चलाना चाहते हैं, क्योंकि इसमें LCD पैनल है और कंपनी सिर्फ एक OS अपडेट दे रही है।

विकल्प: Moto G57 Power में भी यही 50MP Sony LYT-600 सेंसर है और Amazon पर ये ₹20,998 में मिल रहा है। हालांकि इसमें 4K की जगह 2K वीडियो और 8MP का फ्रंट कैमरा ही मिलता है।

2. गेमिंग के लिए बेस्ट: realme P4x 5G

जिनके लिए BGMI का हर मैच मायने रखता है, उनके लिए इस बजट में realme P4x 5G सबसे मज़बूत दावेदार है। इसमें Dimensity 7400 Ultra चिपसेट के साथ UFS 3.1 स्टोरेज दी गयी है, यानी गेम लोड होने में आपको इस सूची के UFS 2.2 वाले फोनों से कम इंतज़ार करना पड़ेगा।

कंपनी के अनुसार इस पर BGMI 90fps तक चलता है, और फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300mm² का वेपर चैंबर लगा है। क्लच राउंड के बीच बैटरी 20% पर आ जाए, तो बायपास चार्जिंग की मदद से आप चार्जर लगाकर खेलते रह सकते हैं, क्योंकि बिजली बैटरी को छोड़कर सीधे फोन तक पहुंचती है।

स्पेसिफिकेशनrealme P4x 5G
डिस्प्ले6.72-इंच FHD+ LCD, 144Hz
प्रोसेसरDimensity 7400 Ultra, UFS 3.1
कैमरा50MP + 2MP, 8MP फ्रंट
बैटरी7,000mAh, 45W
सॉफ्टवेयर2 OS और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट

कीमत:

  • 6GB + 128GB: ₹21,999 (Croma), ₹25,999 (Flipkart)

किसके लिए नहीं: जो फोटोग्राफी को भी उतनी ही गंभीरता से लेते हैं, क्योंकि इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस नहीं है और कम रोशनी में तस्वीरें औसत रहती हैं।

विकल्प: इसी सूची का Ai+ Nova 2 Ultra, जिसमें Dimensity 7400 चिपसेट के साथ गेमिंग के लिए शोल्डर ट्रिगर भी दिए गए हैं।

3. डिस्प्ले के लिए बेस्ट: Ai+ Nova 2 Ultra

Ai+ Nova 2 Ultra इस सूची का अकेला फोन है जिसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन मिलती है। बाकी चारों फोन FHD+ पर रुक जाते हैं, इसलिए 6.78-इंच के इस पैनल पर छोटा टेक्स्ट और वीडियो की बारीकियां आपको ज़्यादा साफ नज़र आएंगी।

हालांकि ये फोन सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है। इसमें कुछ ऐसी खूबियां भी हैं, जिनमें से कई इस सूची के किसी दूसरे फोन में आपको नहीं मिलेंगी।

खास बातें:

  • Dimensity 7400 चिपसेट: 4nm पर बना ये चिपसेट उसी Dimensity 7400 परिवार से है, जिसका Ultra वर्ज़न इस सूची के गेमिंग फोन realme P4x में लगा है।
  • शोल्डर ट्रिगर: फ्रेम के किनारे पर कैपेसिटिव गेमिंग बटन दिए गए हैं, यानी BGMI जैसे गेम में आप कंसोल की तरह दो उंगलियों से फायर कर सकते हैं।
  • बैक पैनल पर लाइटिंग: कॉल या मैसेज आने पर पीछे की लाइटें जल उठती हैं, तो फोन साइलेंट पर हो तब भी आपको पता चल जाता है।
  • IP68 रेटिंग: ये धूल और पानी से बचाव में बाकी फोनों की IP64 और IP65 रेटिंग से एक स्तर ऊपर है।
स्पेसिफिकेशनAi+ Nova 2 Ultra
डिस्प्ले6.78-इंच 1.5K AMOLED
प्रोसेसरDimensity 7400
कैमरा50MP + 8MP अल्ट्रा-वाइड, 13MP फ्रंट
बैटरी6,000mAh, 33W
सॉफ्टवेयरAndroid 16 (NxtQuantum OS)

कीमत:

  • 6GB + 128GB: ₹20,999 (Flipkart)
  • 8GB + 128GB: ₹21,999 (Flipkart)

किसके लिए नहीं: जिन्हें डिब्बा खोलते ही तेज़ चार्जिंग चाहिए। फोन 33W सपोर्ट करता है, लेकिन बॉक्स में 18W का चार्जर ही मिलता है, यानी पूरी स्पीड के लिए आपको अलग से चार्जर खरीदना पड़ेगा।

विकल्प: Poco M8, जिसकी 6.77-इंच 120Hz AMOLED स्क्रीन पतली और हल्की बॉडी में आती है, और ये Amazon पर ₹23,390 में मिल रहा है।

4. साफ सॉफ्टवेयर के लिए बेस्ट: Lava Virat Curve 5G

Lava Virat Curve 5G को पहली बार ऑन करने के बाद आपको अनचाहे गेम और ऐप हटाने में वक्त नहीं लगाना पड़ता, क्योंकि ये बिना ब्लोटवेयर वाले Android 16 पर चलता है। कंपनी इसमें 2 OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

इसकी सबसे अलग खूबी कैमरे के पास लगी छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले है। मीटिंग में फोन उल्टा रखा हो और कोई ज़रूरी मैसेज आए, तो नोटिफिकेशन आपको इसी स्क्रीन पर दिख जाता है, फोन पलटने की ज़रूरत नहीं पड़ती। ₹23,999 की MRP वाला ये फोन अभी Flipkart पर ₹20,999 में मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशनLava Virat Curve 5G
डिस्प्ले6.67-इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरDimensity 7100, 6GB LPDDR5 रैम
कैमरा50MP, 13MP फ्रंट
बैटरी6,000mAh, 45W
मज़बूतीIP64, MIL-STD-810H

कीमत:

  • 6GB + 128GB: ₹20,999 (Flipkart)

किसके लिए नहीं: जो तस्वीरों में वैरायटी चाहते हैं, क्योंकि पीछे सिर्फ एक 50MP कैमरा है और अल्ट्रा-वाइड लेंस नहीं मिलता।

विकल्प: कैमरे वाले हिस्से में जिसका ज़िक्र हुआ, वही Moto G57 Power। इसका Hello UI लगभग स्टॉक Android जैसा है, हालांकि इसमें कंपनी सिर्फ एक OS अपडेट दे रही है।

5. लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए बेस्ट: POCO M8 Power

POCO M8 Power उन लोगों के लिए है जो फोन खरीदकर उसे तीन-चार साल आराम से चलाना चाहते हैं। कंपनी इसमें 4 Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है, यानी Android 16 के साथ आया ये फोन Android 20 तक जाएगा और 2032 तक इसे सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।

लंबे साथ के लिए हार्डवेयर भी उसी हिसाब का है। इसमें 6.99-इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन है, जो 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, और धूल-पानी से बचाव के लिए इसे IP65 रेटिंग भी मिली है।

स्पेसिफिकेशनPOCO M8 Power
डिस्प्ले6.99-इंच FHD+ AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 4, 6GB रैम
कैमरा50MP, 8MP फ्रंट
बैटरी8,000mAh, 45W
सॉफ्टवेयर4 OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट

कीमत:

  • 6GB + 128GB: ₹22,999 (Flipkart), लगभग ₹23,800 (Amazon)

किसके लिए नहीं: जो फोन पर भारी गेम खेलते हैं, क्योंकि Snapdragon 4 Gen 4 रोज़ के कामों के लिए बना चिपसेट है। साथ ही इसमें स्टीरियो की जगह एक ही स्पीकर मिलता है।

विकल्प: Samsung Galaxy M17 5G, जिसमें कंपनी 6 OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है, और Amazon पर इसका 6GB + 128GB वैरिएंट ₹21,999 में मिल रहा है। हालांकि इसमें Exynos 1330 चिपसेट, 90Hz स्क्रीन और 5,000mAh बैटरी ही है।

हाँ अगर आपके लिए सबसे ज़रूरी चीज़ बैटरी है और बजट ₹30,000 तक जा सकता है, तो बड़ी बैटरी वाले फोनों की हमारी अलग सूची आपके ज़्यादा काम आएगी।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.