Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Redmi 17C 5G की शुरुआती कीमत ₹20,999 है, सेल 7 अक्टूबर से होगी।
  • इसमें Dimensity 6300, 6.9-इंच 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी है।
  • ये फोन HyperOS 3 (Android 16) पर चलता है।

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार पहुंच गई है। इसके पीछे मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत दिखती है, जिसने इस साल लगभग हर फोन महंगा कर दिया है।

हालांकि मिडिल-क्लास बजट के लिए ये दाम अब भी पहुंच में है, क्योंकि पुराना 15C 5G भी अब Amazon पर ₹17,499 में बिक रहा है। यानी आज दोनों में असल फर्क ₹3,500 का ही है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: सस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

कीमत और सेल

ये फोन डार्क नाइट (Dark Night), कॉफी ब्रू (Coffee Brew) और पर्पल डॉन (Purple Dawn) रंगों में आया है और आप इसे 7 अक्टूबर से Amazon, mi.com और Xiaomi स्टोरों से खरीद सकते हैं।

  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹20,999
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹22,999

Redmi 17C 5G में अलग क्या है

Created with GIMP

हार्डवेयर में ये फोन लगभग 15C 5G जैसा है और दोनों का प्रोसेसर, स्क्रीन, बैटरी और वज़न तक एक जैसा है। बदलाव सॉफ्टवेयर में है, क्योंकि 15C 5G Android 15 वाले HyperOS 2 के साथ आया था।

लेकिन ₹21,000 के फोन में भी कंपनी आपको यहाँ FHD+ नहीं, HD+ स्क्रीन और UFS 2.2 स्टोरेज दे रही है, जो निराशाजनक है।

वहीँ Xiaomi के ही Redmi 17 5G में सिर्फ ₹1,000 ज़्यादा, यानी ₹23,999 देकर आपको 7,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है।

Redmi 17C 5G स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनRedmi 17C 5G
डिस्प्ले6.9-इंच HD+ (1600×720) LCD, 120Hz, 810 निट्स HBM
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300 (6nm)
रैम और स्टोरेज4GB / 6GB LPDDR4X, 128GB UFS 2.2, 1TB तक microSD
कैमरा50MP रियर, 8MP फ्रंट
बैटरी6,000mAh, 33W चार्जिंग
सॉफ्टवेयरHyperOS 3 (Android 16)
बाकी फीचरIP64, साइड फिंगरप्रिंट, 3.5mm जैक, Bluetooth 5.4
वज़न211 ग्राम, 7.99mm

ये पढ़ें: एक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageRedmi 14C 5G भारत में लॉन्च: इतनी कम कीमत में 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी?

Xiaomi ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन Redmi 14C 5G लॉन्च कर दिया है, जो बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और स्मूथ परफॉरमेंस के साथ आता है। इस फोन को खासकर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें कम कीमत में एक पावरफुल डिवाइस चाहिए। इसके 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले, …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.