vivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
  • इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • शुरुआती कीमत ₹38,999, सेल 20 अक्टूबर से
  • 10,000mAh बैटरी के साथ 44W चार्जिंग
  • 6.83-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, IP68 + IP69 रेटिंग

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से ₹3,000 महंगा है।

इस बढ़े हुए दाम के साथ आपको 10,000mAh की बैटरी मिलती है, जो S2 की 7,050mAh बैटरी से 2,950mAh बड़ी है। हालांकि इतनी बड़ी बैटरी के साथ इसका प्रोसेसर S2 से एक लेवल नीचे कर दिया गया है। इन सबका कारण वही मेमोरी चिप्स का महंगा होना ही है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

vivo S2 FE की कीमत और सेल

ये फोन हरे (Stellar Green), सफेद (Zen White) और काले (Titan Black) रंगों में आया है और आप इसे 20 अक्टूबर से Flipkart, Amazon और vivo स्टोर से खरीद सकते हैं।

  • 6GB + 128GB: ₹38,999
  • 8GB + 128GB: ₹42,999

अभी आपको इस पर 10% बैंक डिस्काउंट या 10% एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

vivo S2 FE में अलग क्या है

S2 के मुकाबले इसमें बैटरी बढ़कर 10,000mAh हो गई है, हालांकि वहीँ प्रोसेसर 4nm Dimensity 7360 Turbo से घटकर 6nm Dimensity 7300e पर आ गया है।

इसमें UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, लेकिन ₹38,999 के फोन में भी कंपनी आपको बेस मॉडल में सिर्फ 6GB रैम दे रही है, जो निराशाजनक है।

वहीँ vivo S2 का 8GB मॉडल अभी Amazon पर ₹39,940 की कीमत पर मिल रहा है। यानी करीब ₹3,000 कम में आपको तेज़ प्रोसेसर मिल जाएगा, लेकिन बैटरी 7,050mAh की ही रहेगी।

vivo S2 FE स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनvivo S2 FE
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K (2800×1260) AMOLED, 120Hz, 2,000 निट्स HBM
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300e (6nm)
रैम और स्टोरेज6GB/8GB LPDDR4X रैम, 128GB UFS 3.1
रियर कैमरा50MP Sony IMX852 (f/1.8) + 2MP
फ्रंट कैमरा32MP (f/2.0)
बैटरी10,000mAh, 44W फास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर आधारित OriginOS 6
मज़बूतीIP68 + IP69, MIL-STD-810H
वज़न224 ग्राम (ज़ेन व्हाइट 225 ग्राम)

ये पढ़ें: Oppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products