vivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • vivo V80 भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹62,999।
  • Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 90W चार्जिंग जैसे फीचरों के साथ हुआ लॉन्च।
  • इसकी सेल 13 अक्टूबर से Flipkart और vivo के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर V70 ₹45,999 की कीमत पर आया था। यानी नए मॉडल के लिए आपको सीधे ₹24,000 ज़्यादा देने होंगे।

हालांकि बदले में आपको 6,500mAh की जगह 7,200mAh बैटरी और 120Hz की जगह 144Hz AMOLED स्क्रीन ऑफर की जा रही है। आइए जानते हैं कि इस फोन में इनके अलावा आपको और क्या-क्या मिलेगा।

ये पढ़ें: OPPO F35 Pro Price in India: F33 Pro से कितना महंगा, जानें फीचर

कीमत और सेल

ये फोन तीन रंगों, स्टेलर ब्लैक (Stellar Black), होराइज़न ब्लू (Horizon Blue) और सनराइज़ एंथम (Sunrise Anthem) में आया है और आप इसे 13 अक्टूबर से Flipkart और vivo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

  • 8GB + 128GB: ₹62,999
  • 8GB + 256GB: ₹69,999
  • 8GB + 512GB: ₹79,999

लॉन्च ऑफर के तहत आपको बैंक कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

vivo V80 में अलग क्या है

परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 है, लेकिन ₹62,999 के फोन में भी कंपनी आपको LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दे रही है, जो V70 की LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज से एक लेवल नीचे है और ये निराशाजनक है।

इसी लाइनअप का V70 Elite ज़्यादा ताकतवर Snapdragon 8s Gen 3 के साथ ₹51,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, यानी V80 का बेस मॉडल उससे भी ₹11,000 महंगा है।

vivo V80 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनvivo V80
डिस्प्ले6.59-इंच AMOLED, 1260 × 2750 पिक्सल, 144Hz, 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसरSnapdragon 7 Gen 4 (4nm)
रैम और स्टोरेज8GB LPDDR4X, 512GB तक UFS 3.1
रियर कैमरा50MP प्राइमरी (OIS) + 50MP ZEISS टेलीफोटो (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा50MP (ऑटोफोकस)
बैटरी7,200mAh, 90W चार्जिंग
सॉफ्टवेयरOriginOS 7 (Android 17)
मज़बूतीIP68 + IP69
डाइमेंशन और वज़न7.69mm, 203 ग्राम

ये पढ़ें: सस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products