Samsung AI Glasses के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू, कीमत तय, पर भारत का क्या

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Samsung का AI चश्मा (Intelligent Eyewear) 10 दिसंबर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया में बिकेगा।
  • प्री-ऑर्डर 12 नवंबर से खुल गए हैं और अमेरिका में Warby Parker का चश्मा $395 और Gentle Monster का $449 से शुरू होता है।
  • Samsung की प्रेस रिलीज़ में भारत या रुपये में कीमत का कोई ज़िक्र नहीं है।

AI वियरेबल्स की झलक कई कंपनियां सालों से दिखा रही हैं, इसलिए मैंने बारीक शर्तें पढ़कर ही भरोसा करना सीख लिया है। आखिरकार 12 नवंबर 2026 को Samsung के AI चश्मे (Intelligent Eyewear) की प्रेस रिलीज़ आ गई, जिसे ध्यान से पढ़ना बनता है, खासकर भारत के नज़रिए से।

ये पढ़ें: Jio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

Samsung और Google के Gentle Monster AI चश्मे के छह फ्रेम डिज़ाइन

Samsung ने क्या ऐलान किया?

अमेरिकी बाज़ार के लिए जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, Samsung का Intelligent Eyewear लाइनअप 10 दिसंबर 2026 से अमेरिका और दक्षिण कोरिया में बिकेगा। वहीं इन AI डिवाइसेज़ के प्री-ऑर्डर 12 नवंबर 2026 से खुल चुके हैं।

आप इन्हें Warby Parker के स्टोर व ऑनलाइन चैनल और Gentle Monster के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

Samsung और Google के Warby Parker AI चश्मे अलग-अलग रंगों में

खरीदार दोनों ब्रांड के कुल 30 डिज़ाइन में से चुन सकेंगे। अमेरिका में Warby Parker वाले चश्मे $395 से शुरू होते हैं, वहीं Gentle Monster वाले मॉडल के हिसाब से $449 से $489 तक के हैं।

Samsung के दो कलेक्शनGentle MonsterWarby Parker
फ्रेम डिज़ाइन63 (ऑप्टिकल और सन)
अमेरिका में कीमत$449-$489$395 से शुरू
चश्मे का वज़न (प्रिस्क्रिप्शन लेंस के बिना)39.6-43.9 ग्राम40.4-42.6 ग्राम
चार्जिंग केस का वज़न194.5 ग्राम166.8 ग्राम
लॉन्च बाज़ारअमेरिका और कोरियाअमेरिका

हर चश्मा करीब 41 ग्राम का है और इसमें 12MP कैमरा है। एक चार्ज में बैटरी 9 घंटे तक चलती है, हालांकि मेरे हिसाब से असल इस्तेमाल में ये 5-6 घंटे ही टिकेगी। वहीं चार्जिंग केस के साथ ये 72 घंटे तक चल जाती है।

Samsung के मुताबिक इन्हें Google के साथ मिलकर बनाया गया है, और ज़ाहिर है, इनमें Gemini असिस्टेंट मौजूद है। इससे आप ये काम करवा सकते हैं:

  • किसी लैंडमार्क की पहचान
  • रेस्टोरेंट मेन्यू का ट्रांसलेशन
  • Google Maps के रास्ते बोलकर सुनना
  • नोटिफिकेशन की समरी

ये पढ़ें: Nothing के पहले AI डिवाइस की पहली झलक! स्क्रीन नहीं, बस दो LED और एक बटन

क्या भारत में भी मिलेगा ये चश्मा?

Samsung की बातों से तो अभी ऐसा नहीं लगता। रिलीज़ में सिर्फ अमेरिका और दक्षिण कोरिया के नाम हैं, और कोरिया में भी केवल Gentle Monster बिकेगा। भारत का कहीं ज़िक्र नहीं है।

साफ है कि कंपनी संभलकर चल रही है, और भारत लाने से पहले दुनिया भर में मांग देख सकती है।

दरअसल Samsung के लिए ये बिल्कुल नई कैटेगरी है, जो काफी हद तक Galaxy इकोसिस्टम पर टिकी है। साथ ही उसके फैशन पार्टनर Gentle Monster की कोरिया में और Warby Parker की अमेरिका में मज़बूत पकड़ है।

हालांकि मुझे ये रफ्तार काफी धीमी लगती है, क्योंकि Meta के Ray-Ban चश्मे भारत में पहले से बिक रहे हैं, जो इसी सेगमेंट और प्राइस बैंड में आते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme फोन अब Oppo सेंटर पर भी होगा ठीक, ऐसे ढूंढें नया सेंटर

एक नज़र में : 16 नवंबर से Realme की आफ्टर-सेल्स सर्विस Oppo के मौजूदा सेंटरों से चलेगी, और Realme सर्विस सेंटर (Realme Service Center) बढ़कर 670 के पार पहुंच जाएंगे। इन सेंटरों पर बोर्ड Realme का ही रहेगा, लेकिन कंपनी के नोटिस के अनुसार सर्विस अब RM Communications India नाम की कंपनी देगी। दरअसल Realme …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Discuss

Be the first to leave a comment.