Gemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Gmail, Docs, Sheets, Drive और Chrome से जुड़कर तय समय पर ख़ुद काम करता है।
  • Google AI Pro और Ultra, दोनों के चुनिंदा सब्सक्राइबर्स को Gemini Spark मिलना शुरू। फीचर अभी बीटा में है।
  • वेब, Android और iPhone पर चलेगा। Mac ऐप अभी नहीं आया है।

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था।

कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों पर चलता है। Google के अनुसार आपका फोन लॉक हो या लैपटॉप बंद, काम फिर भी चलता रहेगा। ये अब Gemini 3.6 Flash पर काम करता है, जबकि पहले वाले प्रीव्यू में Gemini 3.5 था।

Gemini Spark

ये पढ़ें: अब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Gemini Spark आपके लिए करेगा क्या

Google ने कुछ उदाहरण दिए हैं। जैसे ही कोई फ्लाइट या होटल बुकिंग का कन्फर्मेशन ईमेल आए, वो उसकी डिटेल निकालकर आपकी ट्रैवल शीट में जोड़ सकता है।

हर शुक्रवार सुबह वो आपकी पसंद के हिसाब से शहर में हो रहे इवेंट ढूँढकर एक Google Doc में लिखता रह सकता है, और चुनिंदा इवेंट आपके कैलेंडर में डाल सकता है।

लंबे ईमेल थ्रेड और मीटिंग नोट्स का सारांश भी वो ख़ुद तैयार कर सकता है। Chrome के ज़रिए वो शेयर बाज़ार या घर की तलाश जैसी चीज़ों पर नज़र रखकर आपको अलर्ट भी भेज सकता है।

Gemini Spark

किसे मिलेगा Gemini Spark, और जेब पर कितना पड़ेगा

Spark के लिए पेड सब्सक्रिप्शन ज़रूरी है। भारत में Google AI Pro की कीमत ₹1,950 प्रति माह से शुरू होती है। फीचर अभी बीटा में है और चुनिंदा यूज़र्स तक ही पहुँचा है, इसलिए आज आपके अकाउंट में न दिखे तो ये सामान्य है।

यहीं एक बात ध्यान देने लायक है। Jio के ₹349 या उससे ऊपर वाले अनलिमिटेड 5G प्लान पर, प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों में, 18 महीने का Google AI Pro मुफ्त मिल रहा है। Jio ने इसकी कीमत ₹35,100 बताई है और इसे MyJio ऐप के बैनर से Gmail ID डालकर लिया जा सकता है।

हालाँकि Google या Jio ने अभी ये साफ नहीं किया है कि इस मुफ्त Pro सब्सक्रिप्शन में Spark शामिल रहेगा या नहीं।

ये पढ़ें: Gemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

आपकी मर्ज़ी के बिना कुछ नहीं

कौन से ऐप Spark से जुड़ेंगे, ये आप तय करते हैं। Google का कहना है कि पैसे खर्च करने या ईमेल भेजने जैसे बड़े कामों से पहले वो आपसे पूछता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.