Siri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है।

और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी पुराने मैसेज में से पता निकाल लेती है और Maps में रास्ता तक सेट कर देती है, वो भी एक ही कमांड में।

दूसरे AI ऐप्स की तरह ये बस एक चैट विंडो नहीं है, जहाँ हर बार जाकर सवाल टाइप करना पड़े। Siri AI सीधे आपके iPhone के अंदर रहकर, ऐप्स के बीच काम करती है।

तो ये नई Siri आख़िर है क्या, करती क्या है और भारत में आपको कब व किन iPhone पर मिलेगी, आइए एक-एक करके समझते हैं।

ये पढ़ें: WWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

Siri AI आख़िर है क्या?

Siri AI, Apple Intelligence के नई पीढ़ी वाले वर्ज़न पर बना है। ये Apple के अपने Foundation Models और Google की Gemini टेक्नोलॉजी, दोनों के मेल से चलता है। ख़ास बात ये है कि ये आपके डिवाइस पर भी काम कर सकता है और ज़रूरत पड़ने पर Apple के प्राइवेसी-फ़ोकस्ड Private Cloud Compute सर्वर पर भी, यानी आपका डेटा सुरक्षित रहता है।

बाकी AI असिस्टेंट से ये अलग कैसे है?

ChatGPT, Gemini या Perplexity जैसे ज़्यादातर AI असिस्टेंट एक ऐप या ब्राउज़र विंडो के अंदर काम करते हैं। आपको पहले ऐप खोलना होता है, फिर ज़रूरी जानकारी (context) देकर सवाल पूछना होता है।

Siri AI इसका उल्टा करता है। ये ऑपरेटिंग सिस्टम के स्तर (OS level) पर काम करता है। इसका मतलब है कि ये आपके Messages, Mail, Photos और दूसरे ऐप्स तक खुद पहुँच सकता है और इसके लिए आपको बार-बार ऐप बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

ये पढ़ें: iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

Siri AI असल में क्या कर सकता है?

WWDC 2026 के डेमो इसे सबसे अच्छे से समझाते हैं। एक डेमो में प्रेज़ेंटर ने कहा कि “पिछले वीकेंड Shasta की फ़ोटो दिखाओ, उनमें से सिर्फ़ Bryce, Madison और Quinn वाली तस्वीरें हमारे फ़ैमिली शेयर्ड एल्बम में जोड़ो और पूरे परिवार के साथ शेयर करो।” Siri AI ने फ़ेस रिकग्निशन की मदद से सही तस्वीरें ढूँढीं, उन्हें एल्बम में जोड़ा और शेयर भी कर दिया। इसके लिए अलग से किसी ऐप में जैसे Photos में आपको जाने की ज़रूरत नहीं है।

एक और डेमो में कमांड थी कि “उस arch तक का रास्ता बताओ, बीच में Jeff के यहाँ रुकते हुए।” Siri AI ने स्क्रीन पर मौजूद एक फ़ोटो से बीच के arch को पहचाना, एक पुराने अनसेव्ड मैसेज से Jeff का पता निकाला और Maps में मल्टी-स्टॉप रूट बना दिया। ग़ौर करें तो इस एक काम में तीन अलग-अलग ऐप्स की ज़रुरत थी, स्क्रीन पर दिख रही तस्वीर को पहचानना, मैसेज में से पता ढूँढना और Maps में नेविगेशन सेट करना।

मेल-मैसेज में आपकी अपनी स्टाइल

Siri AI आपके लिखने के अंदाज़ को भी समझता है। Mail या Messages में जब आप कोई मैसेज लिख रहे हों, तो ये आपके इनबॉक्स और भेजे गए मैसेज के आधार पर हर व्यक्ति के हिसाब से आपकी स्टाइल पकड़ लेता है। अगर आप अपने मैनेजर को आमतौर पर बुलेट पॉइंट में लिखते हैं, तो Siri वैसे ही ड्राफ़्ट बनाएगा; और अगर किसी दोस्त को कैज़ुअल अंदाज़ में लिखते हैं, तो वो टोन भी अपना लेगा। साथ ही ये लगभग हर ऐप में बैकग्राउंड में अपने-आप प्रूफ़रीडिंग भी करता रहता है।

कैमरे में नया ‘Siri Mode’ और Visual Intelligence

Visual Intelligence के साथ Siri AI की पहुँच और बढ़ जाती है। iPhone के कैमरा ऐप में आए नए Siri Mode से आप फोन के कैमरा को अपने आसपास की चीज़ों पर पॉइंट करके सवाल पूछ सकते हैं, जैसे किसी खाने की न्यूट्रिशनल जानकारी लेना, कोई प्रोडक्ट पहचानना, या Apple Pay से दोस्तों के साथ बिल बाँटना। पहली बार iPad और Mac पर भी Visual Intelligence मिलेगा – iPad पर स्क्रीनशॉट के ज़रिए और Mac पर एक डेडिकेटेड कीबोर्ड शॉर्टकट से।

नया Siri ऐप, अब चैट हिस्ट्री के साथ

दूसरे चैटबॉट ऐप्स की तरह नया Siri ऐप अब आपकी बातचीत की हिस्ट्री भी सेव रखता है और iCloud के ज़रिए इसे आपके सभी डिवाइस पर सिंक करता है। इसका भी डेमो दिखाया गया, जिसमें व्यक्ति ने टाइप किया कि “Luke ने किसी इलेक्ट्रिकल समस्या का ज़िक्र किया था, उसे कौन ठीक करेगा?” – तो Siri AI ने Messages और Mail दोनों में खोजकर उस बातचीत का ज़रूरी हिस्सा निकाला और जवाब दिया।

भारत में कब और किन iPhone पर मिलेगा?

Siri AI, iOS 27 के डेवलपर बीटा में 8 जून 2026 से उपलब्ध है। पब्लिक बीटा 2026 के आख़िर में अंग्रेज़ी भाषा वाले सपोर्टेड डिवाइस के लिए आएगा। पूरा अपडेट इस साल सितम्बर के आसपास में iOS 27, iPadOS 27 और macOS Golden Gate के साथ आएगा। उसी दौरान iPhone 18 Pro सीरीज़ भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

भारत समेत दुनियाभर में Siri AI इन डिवाइसों पर सपोर्ट करेगा – iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और iPhone 16 या उसके बाद के सभी मॉडल। iPad पर इसके लिए A17 Pro वाला iPad mini या M1 और उसके बाद का कोई भी iPad चाहिए, जबकि Mac के लिए M1 या उससे नया चिप ज़रूरी है।

(ध्यान दें – iOS 27 तो iPhone 11 तक के लिए आ रहा है, लेकिन Siri AI के सारे फ़ीचर्स इन नए डिवाइसों पर ही मिलेंगे।)

Siri AI के ये फ़ीचर्स असल इस्तेमाल में कितने सटीक और तेज़ निकलते हैं, ये अपडेट आने पर ही साफ़ होगा। तब तक के लिए आपको Siri AI का कौन-सा फ़ीचर सबसे काम का लगा, हमें कमेंट में ज़रूर बताइए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

Image₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

Discuss

Be the first to leave a comment.