Indane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का बुक होगा, जिनका बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन, यानी LPG e-KYC पूरी हो चुकी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि घरेलू सिलेंडर अपनी लागत से कम दाम पर बिकता है, और सितंबर में ये फर्क करीब ₹210 प्रति सिलेंडर का रहा है, जिसे सरकार सिर्फ असली ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है।

अच्छी बात ये है कि देश के करीब 90% ग्राहक ये काम पहले ही कर चुके हैं, और उन्हें दोबारा कुछ नहीं करना है। बाकी बचे करीब 3 करोड़ ग्राहकों को भी गैस एजेंसी जाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Indane, HP Gas और Bharatgas, तीनों के ऐप पर अब चेहरा स्कैन करके e-KYC घर बैठे हो जाती है। तो आइये जानते हैं कि LPG e-KYC कैसे पूरी करें, और अगर ये न हो पाए तो 1 अक्टूबर के बाद आपके सिलेंडर का क्या होगा।

ये पढ़ें: राशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

LPG e-KYC

LPG e-KYC (LPG Gas e-KYC Online) के लिए क्या चाहिए

हर गैस कंपनी का अपना ऐप है, और चेहरा स्कैन करने का काम तीनों में UIDAI का AadhaarFaceRD ऐप करता है –

गैस कंपनीe-KYC वाला ऐपPlay Store पर डेवलपर का नाम
IndaneIndianOil ONEIndian Oil Corporation Ltd
BharatgasHelloBPCLBharat Petroleum Corporation Limited
HP GasHP PAYHindustan Petroleum Corporation Ltd.
तीनों के लिएAadhaarFaceRDUnique Identification Authority of India

ये ऐप सिर्फ इन्हीं डेवलपर नामों के साथ इंस्टॉल करें, क्योंकि e-KYC पूरी तरह मुफ्त है और इसके लिए किसी लिंक या APK फाइल की ज़रूरत नहीं होती। इसके अलावा ये चीज़ें पास रखें –

  • अपना कंज्यूमर नंबर। Indane के लिए 16 अंकों वाली LPG ID चाहिए, जो सिलेंडर की रसीद पर छपी होती है।
  • गैस कनेक्शन में दर्ज मोबाइल नंबर, क्योंकि OTP उसी पर आएगा।
  • जिसके नाम पर कनेक्शन है, उसी का चेहरा स्कैन होगा।
  • ऐसी जगह, जहां रोशनी सामने से चेहरे पर पड़े। पीछे खिड़की या तेज़ लाइट हो, तो स्कैन अक्सर फेल हो जाता है।
LPG e-KYC

IndianOil ONE से Indane गैस की LPG e-KYC कैसे करें

  • IndianOil ONE खोलें और कनेक्शन वाले मोबाइल नंबर और ईमेल ID से रजिस्टर करें।
  • अपनी 16 अंकों वाली LPG ID लिंक करें।
  • My Profile में जाकर re-KYC पर टैप करें और सहमति दें।
  • बॉक्स टिक करके Face Scan दबाएं, चेहरा फ्रेम में रखें और कहे जाने पर धीरे से पलकें झपकाएं।

[स्क्रीनशॉट: IndianOil ONE में re-KYC विकल्प]

HP PAY से HP Gas की e-KYC कैसे करें

  • HP PAY में Register पर टैप करें, कनेक्शन वाला नंबर डालें और OTP भरें।
  • 4 अंकों का MPIN बनाकर लॉग-इन करें और लोकेशन की परमिशन दें।
  • MY HP में LPG पर जाएं और e-KYC चुनें।
  • सहमति देकर Capture Face दबाएं। इसके बाद AadhaarFaceRD खुलेगा और चेहरा स्कैन हो जाएगा।

[स्क्रीनशॉट: HP PAY में MY HP > LPG > e-KYC]

HelloBPCL से Bharatgas की e-KYC कैसे करें

  • HelloBPCL में कनेक्शन वाले नंबर से रजिस्टर करें।
  • होम स्क्रीन पर e-KYC पर टैप करें और 6 अंकों का OTP भरें।
  • शर्तों पर सहमति देकर Proceed दबाएं और चेहरा स्कैन पूरा करें।

ये ज़रूर ध्यान रखें: AadhaarFaceRD इंस्टॉल होने के बाद भी फोन में उसका कोई आइकन नहीं दिखता, क्योंकि ये सिर्फ गैस कंपनी के ऐप के बुलाने पर बैकग्राउंड में चलता है। इसे खराब समझकर अनइंस्टॉल न करें, वरना LPG e-KYC के वक्त कैमरा खुलेगा ही नहीं।

ऐप से LPG e-KYC न हो पाए तो क्या करें

  • चेहरा स्कैन बार-बार फेल: देख लें कि आपके आधार बायोमेट्रिक लॉक तो नहीं हैं, क्योंकि लॉक रहने तक कोई बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं होता। इन्हें ऑनलाइन अनलॉक करने का तरीका यहां पढ़ें।
  • OTP नहीं आ रहा: कनेक्शन में दर्ज नंबर बंद या बदल चुका है, इसलिए गैस एजेंसी पर जाकर e-KYC कराएं।
  • घर में स्मार्टफोन नहीं: सिलेंडर आने पर डिलीवरी वाले से ही e-KYC करने को कहें, उनके फोन में ये सुविधा दी गई है।
  • किसी और दिक्कत के लिए: टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 2333 555 पर कॉल करें।

1 अक्टूबर के बाद e-KYC नहीं हुई, तो क्या होगा

LPG e-KYC न होने पर आपका गैस कनेक्शन बंद नहीं होगा, लेकिन सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग रुक जाएगी –

  • e-KYC पूरी होते ही सब्सिडी वाले दाम पर बुकिंग फिर से चालू हो जाएगी।
  • जो e-KYC नहीं कराना चाहते, उन्हें ये विकल्प कंपनी के पोर्टल, ऐप, WhatsApp चैटबॉट या IVRS पर दर्ज कराना होगा। ऐसे ग्राहकों को बाज़ार भाव पर 5 किलो या 10 किलो वाले सिलेंडर मिलेंगे, वो भी उपलब्धता के हिसाब से।
  • बुकिंग के बीच का अंतर 7 सितंबर से शहर और गांव, दोनों के लिए 25 दिन है।

ये पढ़ें: सेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Imageघर बैठे Samagra E-KYC कैसे करें; Samagra E-KYC के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स क्या हैं

यदि आप मध्य प्रदेश से हैं, तो Samagra ID आपके लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, क्योंकि इसकी आवश्यकता 10th, 12th के अलावा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान कार्ड जैसी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए होती हैं। यदि आपने भी अभी तक अपनी Samagra E-KYC नहीं करवाई हैं, तो इस …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

Discuss

Be the first to leave a comment.