एक नज़र में :
- AC 5 से 8% और फ्रिज, TV व वॉशिंग मशीन 3 से 4% तक महंगे होंगे।
- Daikin 16 सितंबर से ही AC के दाम 8 से 10% बढ़ा चुकी है।
- फ्रिज-TV पर सेल की 10% बैंक छूट इस बढ़ोतरी से बड़ी है।
AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है।
सबसे ज़्यादा असर AC पर पड़ेगा, और इसकी वजह तांबा है। एक AC में 3 से 4 किलो तांबा लगता है, जिसका दाम पिछले साल करीब 8,000 से 9,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन था और अब 14,500 डॉलर तक पहुंच चुका है।
हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि 1 अक्टूबर की सुबह हर दुकान पर नया प्राइस टैग लग जाएगा। डीलरों ने अगस्त और सितंबर में पुराने दाम पर काफी स्टॉक खरीद रखा है, जो Godrej Appliances के अनुसार एक से डेढ़ महीने तक चल सकता है। आइये आपको बताते हैं कि किस पर कितने दाम बढ़ेंगे और आपको अभी खरीदना चाहिए या रुकना चाहिए।
ये पढ़ें: क्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

किस ब्रांड ने कितने दाम बढ़ाए
| ब्रांड | प्रोडक्ट | बढ़ोतरी | कब से |
|---|---|---|---|
| Daikin | AC | 8-10% | 16 सितंबर से लागू |
| Blue Star | AC, डीप फ्रीजर | 5-8% | कंपनी ने पुष्टि की |
| Haier | AC / TV, वॉशिंग मशीन | 5% / 2-3% | 1 अक्टूबर से |
| Godrej | सभी कैटेगरी | 5-7% | अक्टूबर या नवंबर से |
| SPPL (Thomson, Kodak) | TV | करीब 7% | अक्टूबर के बाद |
AC के मौजूदा दाम
28 सितंबर को Amazon पर 1.5 टन 3 स्टार के ये पॉपुलर इन्वर्टर AC इन कीमतों पर मिल रहे हैं –
- Lloyd (GLS18I3AGGSC): ₹34,990
- LG (AS-Q18JNXE): ₹35,990
- Daikin (MTKL50XV16): ₹37,490
बढ़ोतरी के बाद ₹36,000 वाले AC पर आपको करीब ₹1,800 से ₹2,880 ज़्यादा देने पड़ेंगे। Daikin के मामले में सेल की छूट को इसी बढ़े हुए दाम से मिलाकर देखिए।
अभी खरीदें या सेल तक रुकें?
AC: सबसे बड़ी बढ़ोतरी यहीं है और सेल इसके बाद आएगी। अगर आपका पसंदीदा मॉडल आज पुराने दाम पर दिख रहा है, तो मेरी सलाह है कि उसे 30 सितंबर से पहले खरीद लीजिए।
फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन: यहां 3 से 4% की बढ़ोतरी इतनी छोटी है कि सेल में मिलने वाली 10% बैंक छूट ही उसे बराबर कर देगी। ये छूट Amazon पर SBI और Flipkart पर Axis व ICICI कार्ड पर मिलेगी, इसलिए इनके लिए सेल तक रुकना ठीक रहेगा।
हाँ अगर आपके पास इनमें से किसी बैंक का कार्ड नहीं है, तो सेल का सबसे बड़ा फायदा आपको नहीं मिलेगा। ऐसे में फ्रिज या TV भी 30 सितंबर तक पुराने दाम पर लेना ज़्यादा समझदारी होगी।
ये पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































