Nothing का पहला बिना स्क्रीन वाला AI डिवाइस दिसंबर में देगा दस्तक, जानें डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Carl Pei के अनुसार Nothing का पहला AI-नेटिव डिवाइस दिसंबर से ग्राहकों तक पहुंचेगा।
  • Pei इसे शौक वाला गैजेट नहीं, बल्कि दफ्तर के काम का टूल बताते हैं।
  • उनके लेख से लग रहा है कि ये बातचीत जैसी जानकारी सीधे AI तक पहुंचाएगा।

Nothing ने कंफर्म कर दिया है कि उसका पहला AI-नेटिव डिवाइस दिसंबर में शिप होना शुरू हो जाएगा। CEO Carl Pei ने X पर बताया है कि इसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी और इसका काम किसी ऐप से नहीं हो सकता था। यानी ये आपके फोन का कोई सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि अलग हार्डवेयर होगा। Pei इसे काम का टूल बताते हैं, क्योंकि उनके अनुसार AI सबसे पहले दफ्तर में अपनी जगह बनाएगा।

हालांकि ये करेगा क्या, इसके इशारे Pei के 4 नवंबर वाले लेख Toolmakers में मिलते हैं। आइए जानते हैं कि इसमें Pei ने क्या बताया है।

ये पढ़ें: Jio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

Carl Pei ने अपने लेख में क्या बताया

  • AI का iPhone: इंडस्ट्री पिन और चश्मों में AI का iPhone ढूंढ रही है, जिसे Pei गलत दौड़ मानते हैं।
  • कॉन्टेक्स्ट गैप: AI मॉडल काबिल हैं, लेकिन कॉफी पर हुई बातचीत में सूझा आइडिया उन तक पहुंचता ही नहीं।
  • कंपनी की पहुंच: Nothing के करोड़ों डिवाइस लोगों की जेब और कानों में हैं।

इसलिए ऐसा लग रहा है कि ये डिवाइस आपकी बातचीत जैसी जानकारी AI तक पहुंचाएगा, हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

कबक्या हुआ
2025Carl Pei ने AI-नेटिव डिवाइस की योजना बताई
4 नवंबर 2026लेख Toolmakers में अगले महीने शिपिंग का ऐलान
दिसंबर 2026पहले AI-नेटिव डिवाइस की शिपिंग

वहीँ भारत में इसकी कीमत जानने के लिए आपको लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: Nothing ने CMF को बनाया अलग कंपनी, अब बहुमत हिस्सेदारी भारतीयों के पास

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

ImageZomato फाउंडर दीपिंदर गोयल का सिर पर लगने वाला Temple डिवाइस क्या है, जो Apple Watch को देता है टक्कर? जानें कैसे करता है काम

एक नज़र में : Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस (Temple Device) कलाई या उंगली पर नहीं, बल्कि आपकी कनपटी पर चिपकता है और दिमाग तक पहुँचने वाले खून के बहाव से जुड़े बदलाव नापने का दावा करता है। अस्पतालों में डॉक्टर भी दिमाग का ब्लड फ्लो जांचने के लिए अल्ट्रासाउंड प्रोब लगभग …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

Discuss

Be the first to leave a comment.