Redmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी।

Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा साझा की गयी है, लेकिन फिलहाल इस रिपोर्ट पर कंपनी की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। ये फोन चीन में 14 जुलाई को पेश हो चुका है, और अब बारी भारत की है।

Xiaomi ने इस बार Redmi Note 16 को छोड़कर सीधे Note 17 पर छलांग लगाई है, ताकि इसका नाम कंपनी की फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज़ के साथ मेल खाए।

ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन: कीमत और लॉन्च डेट

Redmi Note 17 5G स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 17 के चीनी मॉडल में 7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। खास बात यह है कि यह अब तक किसी भी Redmi Note में आने वाली सबसे बड़ी स्क्रीन है। अंदर Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर के साथ 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज मिलेगा।

सबसे बड़ा दांव यहां कंपनी ने बैटरी पर ही खेला है। हैवी यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए इसमें 8000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है, साथ में 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी, यानी ज़रूरत पड़ने पर आप इससे दूसरा फोन भी चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल में करीब सवा दो दिन चल जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय वेरिएंट में यही 8000mAh बैटरी बनी रहेगी।

ये पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Tecno Camon 50 Ultra 5G: दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी या टेलीफोटो लेंस और स्लिम डिज़ाइन, किसे चुनें?

इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आएगा, जिसमें स्कैम कॉल की पहचान और वीडियो कॉल पर डीपफेक चेतावनी जैसे AI फीचर भी शामिल हैं।

नीचे दी गई डिटेल चीन में लॉन्च हुए मॉडल पर आधारित है; भारतीय वेरिएंट में मामूली बदलाव मुमकिन हैं।

संभावित स्पेसिफिकेशनडिटेल (चीनी मॉडल)
डिस्प्ले7 इंच OLED, 120Hz, 1800 निट्स
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 4
रैम / स्टोरेज6GB/8GB + 128GB/256GB
रियर कैमरा50MP प्राइमरी
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी / चार्जिंग8000mAh, 45W + 22.5W रिवर्स
सॉफ्टवेयरAndroid 16, HyperOS 3
वजन225 ग्राम

कीमत को लेकर क्या उम्मीद करें

भारत में कीमत की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीँ चीन में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,299 युआन (लगभग ₹18,000) है, और इसका पिछला मॉडल Redmi Note 14 5G भारत में ₹17,999 से शुरू हुआ था। ऐसे में उम्मीद यही है कि यह फोन बजट रेंज में ही रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Xiaomi 18 सीरीज़ तय समय से पहले आ रही है भारत में

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर अपनी पुरानी रणनीति बदलने जा रही है। हमारे सोर्स टिपस्टर योगेश ब्रार (Yogesh Brar) के अनुसार, कंपनी बहुप्रतीक्षित Xiaomi 18 सीरीज़ का ग्लोबल और भारतीय लॉन्च तय शेड्यूल से पहले करने की तैयारी में है। इसका सीधा मतलब है कि इस बार नई Xiaomi फ्लैगशिप के लिए आपको …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.