Redmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Redmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़र जारी हुआ है और Xiaomi India की साइट पर इसका लैंडिंग पेज लाइव है।
  • हमारी एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार ये फोन भारत में 15 सितंबर को आएगा।
  • ग्लोबल मॉडल में आपको 10,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च का टीज़र कंपनी ने जारी कर दिया है, और अगस्त में ग्लोबल बाज़ार में आ चुके इस फोन में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

टीज़र Redmi India ने X पर पोस्ट किया है और इसके साथ Xiaomi India की वेबसाइट पर फोन का लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां से आप लॉन्च का अपडेट पाने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

हालांकि कम्पनी ने अभी इसकी तारीख साफ नहीं की है, लेकिन इसे लेकर हम आपको पहले ही एक्सक्लूसिव जानकारी दे चुके हैं। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार के अनुसार, Redmi भारत में 15 सितंबर को इसे Redmi Note 17 Pro के साथ पेश करेगी, जिसमें 9,000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग मिलेगी। उन्हीं के अनुसार इस बार सीरीज़ के दाम Redmi Note 15 Pro सीरीज़ के मुकाबले कम से कम ₹8,000 तक ऊपर जा सकते हैं।

ये पढ़ें: Redmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Redmi Note 17 Pro Max 5G की स्पेसिफिकेशन

ग्लोबल मॉडल की शीट नीचे दी गयी है, और भारतीय वैरिएंट में इनमें से ज़्यादातर चीज़ें वैसी ही रहने के आसार हैं।

स्पेसिफिकेशनRedmi Note 17 Pro Max 5G
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस
रेज़ॉल्यूशन1280×2772 पिक्सल
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 5
रैम और स्टोरेज8GB रैम, 512GB तक स्टोरेज
रियर कैमरा50MP प्राइमरी (OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा32MP
वीडियोदोनों कैमरों से 4K@30fps
बैटरी और चार्जिंग10,000mAh सिलिकॉन-कार्बन, 100W वायर्ड
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर आधारित HyperOS 3
अपडेट4 साल सॉफ्टवेयर और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट
मज़बूतीIP66 और IP68 रेटिंग
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, NFC
रंगब्लैक (Black), क्लाउडब्रश (Cloudbrush) और पर्पल (Purple)

जापान में इस फोन का 8GB + 256GB वैरिएंट JPY 79,980 (करीब ₹47,900) और 8GB + 512GB वैरिएंट JPY 99,980 (करीब ₹59,900) की कीमत पर आया था। इन आंकड़ों से आप भारत की कीमत नहीं निकाल सकते, क्योंकि कंपनी हर बाज़ार के लिए अलग-अलग हिसाब से दाम तय करती आई है।

भारतीय कीमत पर कंपनी की मुहर 15 सितंबर को ही लगेगी। पक्की जानकारी के लिए आपको तब तक इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: iPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.