Realme 17 Pro का पहला लुक लीक, OnePlus जैसे कैमरे के साथ मिल सकती है 10,000mAh बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Realme 17 Pro की लीक तस्वीरों में पीछे OnePlus फोनों जैसा चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखा है।
  • इसमें 10,000mAh बैटरी मिल सकती है, जो Realme 16 Pro से 3,000mAh बड़ी होगी।
  • वहीँ 16 Pro के मुकाबले इसकी चार्जिंग 80W से घटकर 65W और सेल्फी कैमरा 50MP से घटकर 32MP रह सकता है।

Realme का अगला मिड-रेंज फोन Realme 17 Pro देखने में किसी OnePlus फोन जैसा लग सकता है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने इसकी पहली तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पीछे वैसा ही चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखता है और बैक पैनल पर Realme का नाम तक नहीं है। उनके अनुसार इसमें 10,000mAh बैटरी मिल सकती है, जो Realme 16 Pro से 3,000mAh बड़ी है। दरअसल Realme जनवरी में आए P4 Power में 10,001mAh बैटरी पहले से दे रही है, और अब इतनी बड़ी बैटरी उसकी नंबर सीरीज़ तक पहुंच सकती है।

हालांकि बैटरी के साथ कुछ चीज़ें घट भी सकती हैं। आइए जानते हैं कि इसमें कौन से स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं और इसका पुराना मॉडल आज आपको कितने में मिल रहा है।

ये पढ़ें: Realme फोन अब Oppo सेंटर पर भी होगा ठीक, ऐसे ढूंढें नया सेंटर

Realme 17 Pro स्पेसिफिकेशन (संभावित)

अभिषेक यादव ने 25 नवंबर को X पर ये स्पेसिफिकेशन भी बताए हैं।

स्पेसिफिकेशनRealme 16 ProRealme 17 Pro (लीक)
प्रोसेसरDimensity 7300 MaxDimensity 7300
बैटरी7,000mAh10,000mAh
चार्जिंग80W65W
प्राइमरी कैमरा200MP (OIS)50MP
फ्रंट कैमरा50MP32MP

प्रोसेसर और डिस्प्ले में बड़ा बदलाव नहीं दिखता, क्योंकि 16 Pro में भी 144Hz स्क्रीन और इसी चिप का Max वर्ज़न मिलता है।

लेकिन चार्जिंग पर टिपस्टर्स की राय एक नहीं है। इसी पोस्ट के जवाब में टिपस्टर देबायन रॉय ने 80W चार्जिंग की बात कही है।

वहीँ 50MP + 8MP रियर कैमरे की बात नवंबर के एक लीक में सामने आयी थी, जो कागज़ पर 16 Pro के 200MP कैमरे से एक कदम नीचे है।

Realme 16 Pro अब कितने का मिल रहा है

  • जनवरी 2026 में लॉन्च: ₹31,999 (8GB+128GB)
  • आज Amazon पर: ₹44,999 (Realme INDIA की ओर से)

यानी करीब 11 महीने में इसका बेस मॉडल ₹13,000 महंगा हो चुका है। मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों के बीच ऐसा लग रहा है कि Realme 17 Pro भी सस्ते में नहीं आएगा।

Realme 16 Pro सीरीज़ का ऑफिशियल बैनर, जिसके बाद अब Realme 17 Pro आने वाला है

हालांकि ये सारी जानकारी अभी लीक है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: iQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageiQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

एक नज़र में : iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

Discuss

Be the first to leave a comment.