Realme फोन अब Oppo सेंटर पर भी होगा ठीक, ऐसे ढूंढें नया सेंटर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • 16 नवंबर से Realme की सर्विस Oppo के नेटवर्क पर चलेगी, और आपको 670 से ज़्यादा सेंटर मिलेंगे।
  • 14 नवंबर रात 8 बजे से 16 नवंबर सुबह 9 बजे तक कुछ सर्विस बंद रहेंगी।
  • आपकी वारंटी और खरीदे गए प्रोटेक्शन प्लान नई कंपनी के पास भी चलते रहेंगे।

16 नवंबर से Realme की आफ्टर-सेल्स सर्विस Oppo के मौजूदा सेंटरों से चलेगी, और Realme सर्विस सेंटर (Realme Service Center) बढ़कर 670 के पार पहुंच जाएंगे। इन सेंटरों पर बोर्ड Realme का ही रहेगा, लेकिन कंपनी के नोटिस के अनुसार सर्विस अब RM Communications India नाम की कंपनी देगी। दरअसल Realme हाल ही में दोबारा Oppo का हिस्सा बनी है।

हालांकि शनिवार रात से सोमवार सुबह तक कंपनी का सिस्टम अपग्रेड होगा, इसलिए रिपेयर उससे पहले या बाद में कराएं। आइए जानते हैं कि नज़दीकी सेंटर कैसे ढूंढें।

ये पढ़ें: Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme का नज़दीकी सर्विस सेंटर ऐसे ढूंढें

  1. realme.com/in/support पर जाकर Service Center & Reservation खोलें।
  2. लोकेशन मांगे तो Agree दबाएं, या Cancel करके शहर खुद चुनें।
  3. Please select a region में शहर चुनते ही सेंटरों का पता, फोन नंबर और समय दिखेगा।
  4. सेंटर नहीं जा सकते, तो इसी पेज से Pickup&Drop Repair Service चुनें।
Realme की वेबसाइट पर सर्विस सेंटर ढूंढने का पेज, जिसमें दिल्ली के सेंटर का पता, फोन नंबर और समय दिख रहा है

16 नवंबर से क्या बदलेगा

Realme की सपोर्ट वेबसाइट पर 14 से 16 नवंबर तक सर्विस बंद रहने का नोटिस
समयक्या होगा
14 नवंबर रात 8 से 16 नवंबर सुबह 9 बजे तककुछ सर्विस बंद, मदद ईमेल से
16 नवंबर, सुबह 9 बजे सेRM Communications India के पास सर्विस, वारंटी और प्लान
हर महीने एक दिनसर्विस डे पर स्क्रीन, बैटरी और बैक पैनल रिपेयर पर छूट

Realme खरीदने वालों के लिए इसका मतलब

ज़्यादा सेंटर के साथ Realme अब आपको Oppo का ColorOS भी दे रही है। कंपनी के शेड्यूल के अनुसार जून में आया Realme P4R 5G दिसंबर में ColorOS 17 पाएगा।

इसका बेस मॉडल ₹18,999 में लॉन्च हुआ था, और अभी Amazon पर ₹19,949 में मिल रहा है। इसमें 8,000mAh बैटरी है, लेकिन इस दाम में भी कंपनी 720p LCD स्क्रीन दे रही है, जो निराशाजनक है।

हमारी राय में अगर बैटरी आपकी पहली ज़रूरत है, तो ये फोन लीजिए। हाँ अगर आप ज़्यादा वीडियो देखते हैं, तो बेहतर स्क्रीन वाला फोन चुनें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageKarbonn Rebel Pro vs Lava Virat V1 5G: दोगुनी स्टोरेज या 5G, 12,000 के बजट में किसे लें?

Karbonn Rebel Pro vs Lava Virat V1 5G: Karbonn ने इसी महीने Rebel Pro के साथ बाज़ार में वापसी की है। Amazon पर ये फोन 12,500 रुपये के आसपास बिक रहा है। लगभग इतने में ही Lava Virat V1 5G भी मिल रहा है। लेकिन Lava ने 15 नवंबर से अपने फोन ₹3,000 तक महंगे …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.