Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Realme P4s Lite लॉन्च, ये 5G नहीं बल्कि 4G फोन है।
  • इसमें 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलता है।
  • शुरुआती कीमत ₹16,499, सेल 8 अक्टूबर से।

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे P4s 5G की पहचान उसकी बड़ी बैटरी रही है, वैसे ही इस फोन में भी 7,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि नाम भले मिलता-जुलता हो, लेकिन ये फोन 5G नहीं, बल्कि 4G नेटवर्क पर चलता है।

इसके साथ आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर मिलेंगे। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

कीमत और सेल

ये फोन नेबुला ब्लैक (Nebula Black) और मूनलाइट सिल्वर (Moonlight Silver) रंगों में आया है और आप इसे 8 अक्टूबर से Flipkart और realme की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

  • 4GB + 64GB: ₹16,499
  • 4GB + 128GB: ₹18,499

Realme P4s Lite में अलग क्या है

इस फोन का पूरा फोकस इसकी 7,000mAh बैटरी पर है, जो 15W चार्जिंग के साथ आती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई करीब 9mm है।

इसमें 120Hz की स्क्रीन तो है, लेकिन ₹16,499 के फोन में भी कंपनी आपको 5G नहीं दे रही है, जो निराशाजनक है।

Realme P4s Lite स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनRealme P4s Lite
डिस्प्ले6.75-इंच HD+ LCD, 120Hz, 900 निट्स
प्रोसेसरUnisoc T7250
रैम और स्टोरेज4GB LPDDR4X, 64GB/128GB UFS 2.2
कैमरा13MP रियर, 5MP फ्रंट
बैटरी7,000mAh, 15W चार्जिंग
कनेक्टिविटी4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, 3.5mm जैक
वज़नलगभग 215 ग्राम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products