Karbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Karbonn के Rebel और Rebel Pro सिर्फ 4G नेटवर्क पर चलते हैं, और इस सीरीज़ का 5G मॉडल बाद में आएगा।
  • Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो Rebel Pro की 6,000mAh बैटरी से 1,000mAh बड़ी है।
  • Rebel Pro में 64MP मेन कैमरा और 120Hz स्क्रीन है, वहीँ Rebel की स्क्रीन 90Hz की है।

Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर चलते हैं। दरअसल इस सीरीज़ का 5G मॉडल Rebel 5G है, जिसे कंपनी बाद में अलग से लॉन्च करेगी।

इसके अलावा दोनों में IP64 रेटिंग, 3.5mm हेडफोन जैक और 2 साल के OS अपडेट के साथ Android 16 जैसे फीचर दिए गए हैं। हालांकि इसी बजट में Lava Virat V1 5G Amazon पर ₹12,799 में बिक रहा है। उसमें 64GB स्टोरेज ही है, लेकिन Rebel Pro से सिर्फ ₹300 ज़्यादा देकर आपको 5G फोन मिल जाता है। आइए इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: नवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नीले रंग में Karbonn Rebel Pro, जिसमें 64MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी है

कीमत और सेल

ये दोनों फोन 4 नवंबर से Amazon पर बिकेंगे। Rebel ब्लू, गोल्ड और सिल्वर रंगों में आया है, वहीँ Rebel Pro आपको चेरी रेड, ब्लू, गोल्ड और ग्रे रंगों में मिलेगा। इनकी शुरुआती कीमत ये है:

  • Karbonn Rebel (4GB+128GB): ₹11,999 (MRP ₹14,999)
  • Karbonn Rebel Pro (4GB+128GB): ₹12,499 (MRP ₹14,999)

अभी आपको इन पर ₹1,000 का बैंक ऑफर भी मिलेगा, जिसके बाद Rebel की प्रभावी कीमत ₹10,999 और Rebel Pro की ₹11,499 रह जाती है।

Rebel और Rebel Pro में अलग क्या है

वहीँ Rebel Pro के लिए ₹500 ज़्यादा देने पर बैटरी 7,000mAh से घटकर 6,000mAh रह जाती है, हालांकि बदले में आपको 120Hz स्क्रीन, 64MP मेन कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

साथ ही दोनों फोन Helio G81 पर चलते हैं, लेकिन ₹12,000 के फोन में भी कंपनी आपको 5G नहीं, सिर्फ 4G नेटवर्क दे रही है, जो निराशाजनक है। यानी आपके इलाके में 5G नेटवर्क आ चुका हो, तब भी ये दोनों फोन उसका फायदा नहीं उठा पाएंगे।

Karbonn Rebel सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनRebelRebel Pro
डिस्प्ले6.75-इंच HD+, 90Hz6.7-इंच HD+, 120Hz
रैम और स्टोरेज4GB + 128GB4GB + 128GB
कैमरा50MP रियर64MP रियर, 16MP फ्रंट
बैटरी7,000mAh, 18W6,000mAh, 20W
हल्के सुनहरे रंग में Karbonn Rebel, जिसमें 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा है

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageKawasaki Z300 दुनिया में सबसे पहले भारत में लॉन्च, कीमत ₹3.24 लाख, जानें इसकी हर ज़रूरी बात

एक नज़र में : Kawasaki India ने भारत में Z300 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹3.24 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि नई Z300 मोटरसाइकिल दुनिया में सबसे पहले भारतीय ग्राहकों को मिलेगी। बाकी देशों में ये कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन भारत में इसकी …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products