realme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
  • फोन में 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और बायपास व रिवर्स सपोर्ट वाली 45W चार्जिंग मिलेगी।
  • यही कोर फॉर्मूला realme पहले 16 सीरीज़, 16T, P4R, Narzo 100x और C83 5G में दे चुका है।

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है।

ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। आम तौर पर दो-तीन साल बाद फोन शाम तक भी नहीं टिकता और बाहर निकलते वक्त पावर बैंक साथ रखना पड़ता है। कंपनी का दावा है कि इस बैटरी की हेल्थ छह साल तक बनी रहेगी। डिस्प्ले 144Hz पर चलेगी। परफॉरमेंस का ज़िम्मा कंपनी के अपने Flux Engine और गेमिंग के लिए GT BOOST ऑप्टिमाइज़ेशन पर रहेगा, हालांकि चिपसेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है। संभावना Dimensity 6300 की है।

प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसमें AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। फोन को IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेज़िस्टेंस भी मिली है।

realme के जिन फोनों में यही कोर स्पेसिफिकेशन दोहराई गई है, ये उनमें सबसे नया नाम है। 16 सीरीज़, 16T, P4R, Narzo 100x और C83 5G, सबमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट और मिड-लेवल AI कैमरा फीचर्स हैं, और फर्क मुख्य रूप से नाम का ही है। चिपसेट की पूरी डिटेल, रैम और स्टोरेज के विकल्प और कीमत, ये तीनों अभी सामने नहीं आए हैं।

realme 16x 5G की सेल Flipkart, realme.com और देशभर के मेनलाइन रिटेल स्टोरों पर होगी।

ये पढ़ें: ₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products