Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TL;DR

  • लीक के अनुसार भारत में आने वाले Realme 16x 5G में 7,000mAh बैटरी होगी, ग्लोबल वर्जन में 6,600mAh है।
  • प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300, डिस्प्ले 144Hz और चार्जिंग 45W बताई गई है।
  • टिपस्टर का दावा है कि यह ग्लोबल Realme C100 5G का ही नया नाम होगा।
  • Realme ने लॉन्च डेट और कीमत पर कुछ नहीं कहा है।

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता है। यानी भारत आने वाले मॉडल में 400mAh ज़्यादा।

फोन BIS सर्टिफिकेशन पास कर चुका है और इसे Realme 16 सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल बताया जा रहा है। इस सीरीज़ में पहले से Realme 16, 16T, 16 Pro और 16 Pro+ मौजूद हैं।

ये पढ़ें: iQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme 16x 5G के लीक स्पेसिफिकेशन

लीक के अनुसार फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। यही प्रोसेसर पिछले साल आए Realme 15x में भी दिया गया था। फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा बताया गया है, वहीँ 15x में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग की बात कही गई है। जबकि Realme 15x में इतनी ही 7,000mAh बैटरी के साथ 60W चार्जिंग मिलती है, यानी नए मॉडल में चार्जिंग स्पीड कम रहेगी। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन Android 16 पर चलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार तीन वेरिएंट आएंगे: 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB। बेस वेरिएंट में 4GB रैम हो सकती है, जबकि 15x की शुरुआत 6GB रैम से हुई थी। रंगों में एंड्योरेंस ब्राउन (Endurance Brown) और ग्लोरी व्हाइट (Glory White) के नाम सामने आए हैं।

क्या यह Realme C100 5G का नया नाम है?

टिपस्टर के अनुसार ग्लोबल मार्केट में मौजूद Realme C100 5G को ही भारत में Realme 16x 5G नाम से उतारा जाएगा। Realme की यूरोप वेबसाइट पर C100 5G के साथ 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 और 6,600mAh बैटरी दर्ज है, जो लीक हुई डिटेल से मेल खाती है। ये ज़रूर ध्यान रखें: यह भारत में बिक रहे Realme C100x से अलग फोन है।

हालांकि Realme की तरफ से अभी लॉन्च डेट, कीमत या स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।

ये पढ़ें: Vivo T5e vs Realme C100x: ₹14,000 में आपके लिए कौन सा फोन सही?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products