BGMI Air 10 दिसंबर को होगा लॉन्च, पहले खेलना है तो 9 नवंबर तक करें आवेदन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • BGMI Air 10 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा, और कंपनी के अनुसार इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 1.4 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं।
  • लॉन्च से पहले 20 से 24 नवंबर तक इसका क्लोज़्ड बीटा होगा, लेकिन इसमें खेलने के लिए आपको खुद मुंबई, दिल्ली या कोलकाता पहुंचना होगा।
  • करीब 1GB के डाउनलोड के बाद आप बिना किसी अतिरिक्त पैकेज के पहला मैच खेल पाएंगे, और इसमें आपका पुराना BGMI अकाउंट ही चलेगा।

KRAFTON India ने BGMI Air की लॉन्च डेट तय कर दी है, और BGMI का ये हल्का वर्ज़न 10 दिसंबर को भारत में दस्तक देगा। 15 अक्टूबर को नाम बदलते वक्त इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ पर थे, जो कंपनी के अनुसार अब 1.4 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। यानी करीब तीन हफ्तों में 40 लाख नए खिलाड़ी इसके इंतज़ार में जुड़ गए हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी इसे लॉन्च से पहले ही खेल पाएंगे, क्योंकि कंपनी 20 से 24 नवंबर तक इसका क्लोज़्ड बीटा टेस्ट करा रही है।

हालांकि ये बीटा आपके फोन पर नहीं, बल्कि मुंबई, दिल्ली या कोलकाता में होगा, जहां चुने गए खिलाड़ियों को अपने खर्च पर पहुंचना होगा। आइए जानते हैं कि 9 नवंबर से पहले आपको इसके लिए आवेदन कैसे करना है।

ये पढ़ें: BGMI Lite का नाम बदलकर हुआ BGMI Air, सिर्फ 1GB डाउनलोड करके खेल पाएंगे पहला मैच

BGMI Air का पोस्टर, जिसमें BGMI और BGMI Air के खिलाड़ियों के एक ही स्क्वॉड में खेलने की बात लिखी है

BGMI Air के क्लोज़्ड बीटा में जगह कैसे मिलेगी

बीटा का आवेदन फॉर्म BGMI और BGMI Air के आधिकारिक Instagram पेज पर मौजूद है। इसके लिए आपको ये तीन काम करने होंगे:

  • 15 से 60 सेकंड का वीडियो बनाकर बताएं कि BGMI Air सबसे पहले आपको क्यों मिलना चाहिए, और इसे Instagram पर BGMI Air के आधिकारिक हैंडल को टैग करके पोस्ट करें।
  • फॉर्म में तीनों में से वो शहर चुनें, जहां आप अपने खर्च पर पहुंच सकें।
  • आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए, और चुने जाने पर कंपनी आपको कॉल करके आपकी ID भी जांचेगी।

चुने जाने पर आपको 24 नवंबर की रात 11:59 बजे तक ये बात गुप्त रखनी होगी, और सेशन के दौरान आपका फोन भी लॉकर में रखा जाएगा।

लॉन्च तक BGMI Air की टाइमलाइन

BGMI Air का पोस्टर, जिसमें पुराने BGMI अकाउंट से लॉग-इन और ID ट्रांसफर की ज़रूरत न होने की बात लिखी है
BGMI Air का सफरतारीख
प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू25 अगस्त 2026
बीटा के लिए आवेदन27 अक्टूबर से 9 नवंबर (रात 11:59 बजे तक)
क्लोज़्ड बीटा20 से 24 नवंबर 2026
भारत में लॉन्च10 दिसंबर 2026

ये पढ़ें: Free Fire India हुआ लॉन्च, 18 साल से कम उम्र वाले रोज़ सिर्फ 3 घंटे खेल पाएंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image19 नवंबर को भारत में UK से साढ़े 5 घंटे पहले खुलेगी Vice City, आपके PS5 में इतनी जगह लेगा GTA 6

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर की रात 12 बजे से PS5 पर खेलने के लिए खुल जाएगा, यानी आप UK के गेमर्स से साढ़े 5 घंटे पहले Vice City में पहुंच जाएंगे। PlayStation Store पर UK में इसका समय भारत के हिसाब से सुबह 5:30 बजे दिख रहा है, क्योंकि …

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products