कभी – कभी ऐसा हम सभी के साथ होता कि किसी परिस्थिति में हम साथ बैठे इंसान से, घर या दफ्तर में या किसी रिश्तेदार के घर या अपने बच्चों से अपने फ़ोन में मौजूद किसी ऐप को छुपाना चाहते हैं। हालांकि हम सभी के किसी ऐप को छुपाने के विभिन्न कारण हो सकते हैं। उदाहरण के लिए – जैसे कोई ऐप जो बच्चों के लिए अच्छी न हो, या दफ्तर में किसी के पास फ़ोन है, तो अपनी प्राइवेसी बनाये रखने के लिए हम उससे अपना WhatsApp या Instagram ऐप छुपा सकें, या अन्य कोई कारण। ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन में किसी ऐप कोई कैसे hide (छुपाना) कर सकते हैं (How to hide apps on phone), इसी के आसान स्टेप्स हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।
नोट: Oppo / OnePlus / Realme या Xiaomi या Samsung इन सभी ब्रैंड्स के स्मार्टफोनों में किसी भी ऐप को hide करने का फ़ीचर होता है, लेकिन Settings में ये अलग अलग सेक्शन में मौजूद हो सकता है। हालांकि आप Settings में जाकर Hide apps लिख कर भी इसे सर्च कर सकते हैं या नीचे दिए स्टेप्स द्वारा भी आप यहां तक पहुँच सकते हैं।
अपनी Instagram, WhatsApp ऐप्स को कैसे छुपाएं ? (How to hide apps on phone)
Oppo / OnePlus / Realme में ऐप को कैसे hide करें।
- सबसे पहले आप फ़ोन की Settings में जाएँ।
- अब इसमें नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Privacy का विकल्प मिलेगा, उसे चुनें।
- इसमें Permissions और Privacy दो सेक्शनों में से Privacy पर क्लिक करें।
- अब Hide apps में जाएँ और जो ऐप आपको Hide करनी है, उसका टॉगल ऑन कर दें।
- इसके लिए ये आपको एक पासवर्ड लगाने को कहेगा, उसे सेट कर लें।
- इसके बाद ये ऐप आपको ऐप लॉन्चर में नहीं दिखेगी।
Samsung फोनों में ऐप को कैसे Hide करें ? ((How to hide apps on Samsung phone)
- Samsung फोनों में ऐप लॉन्चर या ऐप्स खोलें।
- अब दायीं साइड पर ऊपर तीन डॉट वाले आइकॉन पर क्लिक करें।
- यहां से Settings में जाएँ।
- अब Home Screen settings में जाएँ, यहां आपको Hide apps का ऑप्शन मिलेगा, उसे क्लिक करें।
- अब जो ऐप Hide करनी है, उसका टॉगल ऑन कर दें।
Vivo फोन में ऐप को कैसे Hide करें ? ((How to hide apps on Vivo phone)
- इसके लिए Settings में जाकर Security सेक्शन में जाएँ।
- अब इसमें Privacy & App encryption में जाएँ।
- इसमें Hiding apps का विकल्प आपको मिलेगा, इसे चुनें और ऐप Hide करें।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।