अब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Meta One भारत समेत दुनिया भर में 15 सितंबर को शुरू हो गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह है।
  • WhatsApp, Instagram, Facebook और Meta AI का बेसिक इस्तेमाल पहले की तरह फ्री ही रहेगा।
  • लॉन्च के साथ इन चारों में 50 से ज़्यादा नए फीचर जोड़े गए हैं।

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अब चैट करने के पैसे लगेंगे। कंपनी के अनुसार ये प्लान उन AI फीचरों के लिए बनाए गए हैं जिन पर कंप्यूटिंग का खर्च सबसे ज़्यादा आता है, और अरबों लोगों के लिए बनी फ्री सर्विस में इतनी छूट नहीं दी जा सकती।

इसमें सबसे सस्ता प्लान WhatsApp Plus है, जो आपको ₹79 प्रति माह में मिलेगा। वहीँ Instagram Plus और Facebook Plus, दोनों के लिए आपको ₹99 प्रति माह देने होंगे।

तीनों ऐप का फायदा एक साथ चाहिए तो Meta One Core बंडल ₹549 प्रति माह का है, और इसके ऊपर Premium प्लान भी रखा गया है। आइये जानते हैं कि इन प्लानों में आपको क्या-क्या मिलेगा और कौन सी चीज़ें अब भी फ्री ही रहेंगी।

ये पढ़ें: WhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

Meta One की भारत में कीमत

ये सभी प्लान भारत में अभी से लाइव हैं और आप इन्हें Instagram, Facebook या WhatsApp ऐप के अंदर से ही ले सकते हैं। पेमेंट App Store या Google Play से होता है, और सब्सक्रिप्शन आप कभी भी बंद कर सकते हैं।

प्लानकीमत (प्रति माह)
WhatsApp Plus₹79
Instagram Plus₹99
Facebook Plus₹99
Meta One Core (तीनों का बंडल)₹549
Meta One Premium₹1,950

क्रिएटर और बिज़नेस के लिए चार अलग बंडल भी रखे गए हैं :

  • Essential: ₹639 से शुरू
  • Advanced: ₹2,099 से शुरू
  • Expert: ₹6,399 से शुरू
  • Max: ₹20,990 से शुरू

Premium की कीमत पर रिपोर्ट्स आपस में अलग हैं और कुछ जगह ये ₹1,960 बताई गई है। Meta ने भारत के दाम अपनी वेबसाइट पर कहीं नहीं छापे हैं, ये आपको ऐप के अंदर ही दिखेंगे।

₹79 देकर WhatsApp में क्या मिलेगा

WhatsApp Plus में आपको ऐप का आइकन और थीम बदलने की छूट मिलती है, साथ ही एक्सक्लूसिव इफेक्ट वाले स्टिकर और रिंगटोन भी मिलते हैं। इसके अलावा आप तय सीमा से ज़्यादा चैट पिन कर पाएंगे। कंपनी के अनुसार आगे इसमें चैट और मीडिया के बैकअप वाली स्टोरेज और Focus Schedules भी टेस्ट किए जाएंगे, जिनसे आप तय समय पर चुनी हुई चैट म्यूट कर सकेंगे।

वहीँ Instagram Plus में आपको DM और स्टोरी के लिए कस्टम फॉन्ट तथा DM प्रीव्यू मिलेंगे, और Facebook Plus में Messenger को कस्टमाइज़ करने के विकल्प जोड़े गए हैं। Core और Premium बंडल में यही तीनों एक साथ आते हैं, और इनका असली फर्क Meta AI की लिमिट पर है।

क्या अब WhatsApp चलाने के पैसे लगेंगे

नहीं। Meta ने साफ किया है कि उसके ऐप और Meta AI का बेसिक इस्तेमाल पहले की तरह फ्री ही रहेगा, और उसमें कोई बदलाव नहीं हो रहा।

क्या चीज़फ्री मेंपेड प्लान में
मैसेज, कॉल और स्टेटसमिलेगामिलेगा
Meta AI से रोज़मर्रा के सवालमिलेगामिलेगा
ऐप का आइकन और थीम बदलनानहींWhatsApp Plus
तय सीमा से ज़्यादा चैट पिन करनानहींWhatsApp Plus
Meta AI से ज़्यादा इमेज और वीडियो बनानानहींCore और Premium

कंपनी के अनुसार अब तक इन प्लानों के 1.5 करोड़ सब्सक्रिप्शन और ट्रायल दर्ज हो चुके हैं, और आगे इन्हें Edits ऐप तथा AI ग्लासेज़ तक भी ले जाया जाएगा। लेकिन ₹1,950 वाले Premium में आपको Core से अलग एक भी नया फीचर नहीं मिलता, बस Meta AI की लिमिट बढ़ती है, जो ₹1,400 के इस फर्क के हिसाब से कम लगती है।

ये पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.