Mivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Mivi ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलेगा।
  • इसकी MRP ₹14,999 से शुरू होती है, लेकिन Big Billion Days सेल में बैंक ऑफर के साथ ये ₹11,999 में मिलेगा।
  • फोन की पहली सेल 8 अक्टूबर की आधी रात से सिर्फ Flipkart पर शुरू होगी।

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान ट्रैफिक, हवा और आसपास की बातचीत का शोर दबाकर आपकी आवाज़ साफ रखने का दावा करता है। लेकिन किसी नई कंपनी का पहला फोन लेने में सबसे बड़ी झिझक सर्विस को लेकर रहती है, इसीलिए Mivi पहले दिन से 500 से ज़्यादा सर्विस सेंटर और 19,000 से ज़्यादा पिन कोड पर घर से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा के साथ बाज़ार में उतरी है।

इसमें आपको 6,000mAh बैटरी, बिना ब्लोटवेयर वाला Android 16 और IP64 रेटिंग जैसे फीचर मिलेंगे, और Flipkart की Big Billion Days सेल में इसकी शुरूआती प्रभावी कीमत मात्र ₹11,999 होगी।

हालांकि फोन की पहली सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, यानी इसे खरीदने के लिए आपको करीब दो हफ्ते इंतज़ार करना होगा। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

कीमत और सेल

ये फोन पाँच, ब्लू (Blue), पिंक (Pink), ग्रीन (Green), बरगंडी (Burgundy) और नेवी ब्लू (Navy Blue) रंगों में आया है और आप इसे 8 अक्टूबर की आधी रात से सिर्फ Flipkart से खरीद सकते हैं।

वैरिएंटMRPसेल कीमतबैंक ऑफर के बाद
4GB + 128GB₹14,999₹12,999₹11,999
6GB + 128GB₹15,999₹14,999₹13,499
8GB + 128GB₹16,999₹16,499₹14,999

सेल में आपको 4GB वैरिएंट पर ₹1,000 और बाकी दोनों वैरिएंट पर ₹1,500 का बैंक ऑफर मिलेगा, जिसके बाद इसकी शुरूआती प्रभावी कीमत ₹11,999 रह जाती है। इसके अलावा Jio यूज़र्स को इस फोन के साथ 12 महीने का Canva Pro और 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी मिलेगा।

Mivi One 5G में अलग क्या है

परफॉरमेंस के लिए इसमें 4nm पर बना Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU, LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसी बजट में आए Lava Bold N4 Pro 5G और boltt Ace 5G, दोनों Unisoc T8200 चिपसेट पर चलते हैं, यानी इस सेगमेंट में Mivi ने Qualcomm को चुना है।

हालांकि ये Qualcomm का नया चिप नहीं है, क्योंकि इसी सीरीज़ का Snapdragon 4 Gen 5 अगस्त में POCO M8x के साथ भारत आ चुका है। कंपनी इस फोन का AnTuTu स्कोर करीब 4.9 लाख बता रही है, वहीँ Lava अपने Bold N4 Pro 5G के लिए 5 लाख से ज़्यादा का दावा करती है।

इसमें 6.75-इंच की स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आती है, लेकिन ₹16,999 MRP वाले टॉप वैरिएंट में भी कंपनी आपको HD+ (1600×720) रेज़ॉल्यूशन ही दे रही है, जो निराशाजनक है। वहीँ ₹13,999 वाले Lava Bold N4 Pro 5G में भी रेज़ॉल्यूशन HD+ ही है, लेकिन वहां आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है, और इसका चार्जर आपको बॉक्स में ही मिलेगा। सॉफ्टवेयर में आपको बिना ब्लोटवेयर वाला Pure Android 16 मिलेगा, जिस पर कंपनी Android 18 तक, यानी दो बड़े अपडेट देने का वादा कर रही है।

सर्विस के मामले में कंपनी एक साल की वारंटी के साथ 7 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है, जिसे उसने “Replaced, not repaired” नाम दिया है। सपोर्ट आपको Mivi Care+ ऐप पर मिलेगा, और कंपनी के अनुसार खराब फोन 7 से 10 दिन में ठीक होकर आपके पास लौट आएगा।

Mivi One 5G स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनMivi One 5G
डिस्प्ले6.75-इंच HD+ (1600×720) In-Cell LCD, 90Hz, वॉटरड्रॉप नॉच, 2.5D ग्लास
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 2 (4nm), Adreno 613 GPU
रैम और स्टोरेज4GB/6GB/8GB LPDDR4x + 128GB UFS 2.2
माइक्रोSDहाँ (हाइब्रिड स्लॉट)
रियर कैमरा50MP (f/1.8, PDAF) + सेकेंडरी सेंसर, LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा8MP (f/2.0)
बैटरी6,000mAh, 18W चार्जिंग
सॉफ्टवेयरPure Android 16, Android 18 तक अपडेट
मज़बूतीIP64
कॉलिंगMivi ClearTalk (शोर दबाने वाला फीचर)
बाकी फीचरसाइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm जैक
कनेक्टिविटी5G (SA/NSA), ड्यूल 4G VoLTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, USB Type-C
मोटाई9.15mm
बॉक्स मेंफोन, 18W चार्जर, USB Type-C केबल
रंगब्लू, पिंक, ग्रीन, बरगंडी, नेवी ब्लू

ये पढ़ें: क्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.