6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Lava Bold N4 Pro 5G की स्पेशल लॉन्च कीमत ₹13,999 है, और ये सिर्फ 6GB + 128GB वैरिएंट में आया है।
  • इसकी पहली सेल 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, और ये सिर्फ Amazon पर मिलेगा।
  • फोन Android 16 पर चलता है, जिसमें कोई विज्ञापन और कोई थर्ड-पार्टी ऐप पहले से नहीं दी गई है।

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई थर्ड-पार्टी ऐप पहले से पड़ी मिलेगी। Lava Bold N4 Pro 5G नाम के इस फोन की स्पेशल लॉन्च कीमत ₹13,999 रखी गई है, और खराबी आने पर कंपनी का टेक्नीशियन आपके घर आकर ही इसे देखेगा।

इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, Unisoc T8200 चिपसेट, 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर मिलेंगे। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: नाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

कीमत और सेल

ये फोन दो, मोनाको ब्लू (Monaco Blue) और ओपुलेंट लाइलैक (Opulent Lilac) रंगों में आया है और आप इसे 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Amazon से खरीद सकते हैं।

Created with GIMP
वैरिएंटकीमत
6GB + 128GB₹13,999

₹13,999 की ये कीमत इंट्रोडक्टरी है, यानी शुरुआती सेल के बाद कंपनी इसे बढ़ा भी सकती है।

Lava Bold N4 Pro 5G में अलग क्या है

इस फोन में आपको स्टॉक Android 16 मिलता है, यानी कंपनी की अपनी कोई भारी स्किन इस पर नहीं चढ़ी है। कंपनी का दावा है कि इसमें न पहले से कोई थर्ड-पार्टी ऐप दी गई है और न ही आपको नोटिफिकेशन में विज्ञापन दिखेंगे।

इसके साथ Lava अपनी Free Service at Home सुविधा भी दे रही है। फोन में कोई दिक्कत आने पर आपको सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, कंपनी का टेक्नीशियन आपके घर आकर ही उसे ठीक करेगा।

परफॉरमेंस के लिए इसमें 6nm पर बना Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है, जो 2.3GHz तक की स्पीड पर चलता है। यही चिपसेट कंपनी अपने Shark 2 5G और Virat V1 5G में भी दे चुकी है, लेकिन यहां आपको 6GB LPDDR4x रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिल रही है। कंपनी के अनुसार इस फोन ने AnTuTu पर 5 लाख से ज़्यादा का स्कोर हासिल किया है।

इसकी स्क्रीन 6.75-इंच की है और रिफ्रेश रेट 120Hz का है, लेकिन ₹14,000 के फोन में भी कंपनी आपको यहां FHD+ नहीं, 1612 × 720 पिक्सल वाली HD+ स्क्रीन ही दे रही है, जो निराशाजनक है।

Lava Bold N4 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनLava Bold N4 Pro 5G
डिस्प्ले6.75-इंच HD+ LCD (1612 × 720 पिक्सल), 120Hz, 550 निट्स
प्रोसेसरUnisoc T8200 (6nm), 2.3GHz तक, Mali-G57 MC2 GPU
रैम और स्टोरेज6GB LPDDR4x + 128GB
रियर कैमरा50MP AI डुअल कैमरा, LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा8MP
वीडियो2K रिकॉर्डिंग
बैटरी6,000mAh, 18W चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16 (बिना विज्ञापन और ब्लोटवेयर)
सुरक्षासाइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
मज़बूतीIP64 रेटिंग
कनेक्टिविटी5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, USB Type-C
रंगMonaco Blue, Opulent Lilac

ये पढ़ें: एक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.