नाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है। लेकिन ये असल में अप्रैल में आए Oppo A6c का ही नया वर्ज़न लग रहा है और कंपनी ने कीमत भी वही ₹16,999 रखी है।

इसमें आपको 7,000mAh बैटरी, 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन और IP64 रेटिंग जैसे फीचर मिलेंगे। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: एक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

कीमत और सेल

ये फोन फेदर पर्पल (Feather Purple) और स्टोन ब्राउन (Stone Brown) रंगों में आया है, और आप इसे आज से ही Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

  • OPPO K14 Lite (4GB + 64GB): ₹16,999
  • अप्रैल में आए Oppo A6c की कीमत: ₹16,999
  • मार्च में आए Oppo K14 5G की शुरुआती कीमत: ₹17,999

अभी आपको चुनिंदा बैंक कार्डों पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹15,999 रह जाती है।

OPPO K14 Lite में अलग क्या है

अप्रैल वाले A6c और इस नए K14 Lite में आपको कोई बड़ा फर्क नहीं दिखेगा। स्क्रीन, चिपसेट, रैम, स्टोरेज, कैमरा और 215 ग्राम का वज़न, यहाँ सब वही है। बदला सिर्फ इतना है कि A6c Android 15 पर आया था, लेकिन K14 Lite को कंपनी सीधे Android 16 पर आधारित ColorOS 16 दे रही है। साथ ही इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी जुड़ गई है, जो पुराने मॉडल में नहीं थी।

बैटरी पर कंपनी ने इस बार सबसे ज़्यादा ज़ोर दिया है। Oppo का दावा है कि 7,000mAh की इस बैटरी पर आप एक चार्ज में 55.55 घंटे बात कर सकते हैं और 13.19 घंटे PUBG Mobile खेल सकते हैं। साथ ही 1,800 चार्जिंग साइकिल के बाद भी इसमें 80% से ज़्यादा क्षमता बची रहेगी। लेकिन चार्जिंग यहाँ सिर्फ 15W की मिलती है।

हालांकि कनेक्टिविटी में ₹16,999 के फोन में भी कंपनी आपको 5G नहीं, सिर्फ 4G दे रही है, जो निराशाजनक है। यहाँ आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ही मिलती है। वहीँ यही K14 5G मार्च में इससे सिर्फ ₹1,000 ज़्यादा में आया था, जिसमें आपको Dimensity 6300 चिपसेट, 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग मिलती थी, लेकिन अब उसका दाम Flipkart पर ₹25,999 तक पहुँच चुका है।

OPPO K14 Lite स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनOPPO K14 Lite
डिस्प्ले6.75-इंच HD+ (720×1570) LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग, 900 निट्स HBM ब्राइटनेस
प्रोसेसरUnisoc T7250 (4nm), ऑक्टा-कोर, Mali-G57 GPU
रैम और स्टोरेज4GB LPDDR4X रैम + 64GB UFS 2.2 स्टोरेज, 4GB वर्चुअल रैम, 1TB तक माइक्रोSD
रियर कैमरा13MP (f/2.2) ऑटोफोकस, LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा5MP (f/2.2)
वीडियो1080p@30fps
बैटरी7,000mAh, 15W चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर आधारित ColorOS 16
मज़बूतीIP64 रेटिंग
कनेक्टिविटी4G VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.2, USB-C 2.0, 3.5mm जैक
ऑडियो और बाकी फीचरसिंगल स्पीकर, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, AI इरेज़र
डाइमेंशन और वज़न78.2×166.5mm, 215 ग्राम
रंगफेदर पर्पल, स्टोन ब्राउन

ये पढ़ें: Redmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं। अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.