2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा है कि इसकी 8,000mAh बैटरी 1,800 चार्ज साइकिल के बाद भी 80% क्षमता बनाए रखेगी, यानी रोज़ चार्ज करने पर भी ये करीब छह साल तक चलेगी।

इसमें आपको 144Hz वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन और Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर मिलता है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

कीमत और सेल

आप इसे 8 अक्टूबर से Flipkart से सोलर ऑरेंज (Solar Orange) और स्टार व्हाइट (Star White) रंगों में खरीद सकते हैं।

  • 6GB + 128GB: ₹29,999 (ऑफर के बाद ₹25,999)
  • 8GB + 128GB: ₹32,999 (ऑफर के बाद ₹28,999)
  • 8GB + 256GB: ₹35,999 (ऑफर के बाद ₹31,999)

आपको इस पर ₹4,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

OPPO K14 Plus में अलग क्या है

इस फोन में केवल बड़ी बैटरी ही नहीं है, बल्कि ने कंपनी ने 6 साल बाद भी इसकी 80% क्षमता बचे रहने का दावा किया है, जिसका मतलबा ये हुआ कि छह साल बाद भी ये 8,000mAh बैटरी आपको करीब 6,400mAh जितना बैकअप तो देगी ही। आज के भागते हुए ज़माने में ये एक बड़ी बात है।

मज़बूती के लिए इसे IP66 से लेकर IP69K तक की रेटिंग मिली है, यानी ये पानी की तेज़ धार और डूबने, दोनों से सुरक्षित रहेगा।

कूलिंग के लिए इसमें 5,000mm² का वेपर चैंबर है, जो OPPO K14 के 3,900mm² से बड़ा है। हालांकि 30,000 के फोन में भी कंपनी आपको LPDDR5 नहीं, पुरानी LPDDR4X रैम दे रही है, जो निराशाजनक है।

OPPO K14 Plus स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनOPPO K14 Plus 5G
डिस्प्ले6.78-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसरDimensity 7360 MAX
रैम और स्टोरेज8GB तक LPDDR4X, 256GB तक UFS 3.1
कैमरा50MP (OIS) + 2MP, सेल्फी 16MP
बैटरी8,000mAh, 45W चार्जिंग
सॉफ्टवेयरColorOS 16

ये पढ़ें: क्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.