Tecno Spark Go 1 8,000 से भी कम कीमत में भारत में लॉन्च, मिलेगा लेग फ्री एक्सपीरियंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Techno ने भारत में अपना एक लो बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 1 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को शानदार मार्बल फिनिश के साथ पेश किया गया है, हालांकि ये एक फोन नॉर्मल यूज वाला फोन है, लेकिन कंपनी के अनुसार इस फोन में आपको लेग फ्री एक्सपीरियंस मिलने वाला है। आगे Tecno Spark Go 1 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: TECNO PHANTOM ULTIMATE 2 टीज़र आया सामने; tri-fold डिज़ाइन के साथ होगा लॉन्च

Tecno Spark Go 1 की कीमत

इस फोन को कंपनी ने 4GB+128GB सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत मात्र 7200 रुपए है। इस फोन की बिक्री 3 सितंबर से Amazon पर शुरू होगी। फोन Lime Green, Glittery White, और Startrail Black इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

Tecno Spark Go 1 कलर्स
Tecno Spark Go 1 कलर्स

Tecno Spark Go 1 स्पेसिफिकेशंस

8000 रुपए से भी कम कीमत वाले इस फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Unisoc T615 CPU द्वारा संचालित होता है, और HiOS 14 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MP1 GPU का उपयोग किया गया है।

फोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और Auxiliary लेंस के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual SIM, 4G LTE, WiFi 5, Bluetooth, और GPS जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। फोन में IP54 रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है।

ये पढ़े: Realme Narzo 70 Turbo टीज़र नजर आया; Motorsport डिज़ाइन के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageTecno Phantom V Fold 2 5G स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Tecno Phantom V Fold 2 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस फ़ोन को Tecno Phantom V Fold के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा, हालांकि लॉन्च से पहले ही एक टिपस्टर द्वारा इस फ़ोन की भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक कर दी गयी हैं। आगे Tecno Phantom V Fold 2 …

ImageTECNO PHANTOM ULTIMATE 2 टीज़र आया सामने; tri-fold डिज़ाइन के साथ होगा लॉन्च

TECNO एक नया सबसे यूनिक स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाला है, दरअसल कंपनी ने आज TECNO PHANTOM ULTIMATE 2 को टीज़ किया है। ये एक tri-fold स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें अन्य फोल्डेबल फ़ोन की तुलना में एक बड़ी स्क्रीन मिलेगी। इस फ़ोन को काफी पतला बनाया गया है, ताकि हाथ में पकड़ने पर अजीब …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Discuss

Be the first to leave a comment.